विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Jharkhand Weather: झारखंड में आज बदलेगा मौसम का मिजाज! कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी

By Mansi KumariEdited By: Mansi Kumari
Published: Sun, 23 Aug 2026 05:50 AM (IST)

झारखंड में 23 अगस्त को भारी बारिश, गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने 24 ...और पढ़ें

झारखंड में आज भारी बारिश का अलर्ट।

झारखंड में आज भारी बारिश का अलर्ट।

HighLights

  1. झारखंड में आज भारी बारिश का अलर्ट।

  2. गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी।

डिजिटल डेस्क, रांची। झारखंड में मौसम का मिजाज आज यानी 23 अगस्त को फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग ने राज्य में कई स्थानों पर बारिश की संभावना जताई है। वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश के साथ गरज-चमक और वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 23 अगस्त को झारखंड में भारी बारिश की संभावना है।

राज्य में आज बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 23 और 24 अगस्त को झारखंड में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान गरज-चमक और तेज हवाओं का भी असर देखने को मिल सकता है।

आज इन इलाकों में भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, आज राज्य के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। पलामू, गढ़वा, चतरा, गुमला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम समेत अन्य जिलों में मौसम खराब रहने की संभावना है। भारी बारिश वाले इलाकों में लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

आज झारखंड में गरज-चमक, वज्रपात और तेज हवा को लेकर भी चेतावनी है। मौसम विभाग के अनुसार, 22 से 26 अगस्त के दौरान राज्य में गरज-चमक और तेज हवाओं की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

24 अगस्त को भी बारिश का असर

मौसम विभाग ने 24 अगस्त को भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके बाद 25 और 26 अगस्त को गरज-चमक और वज्रपात की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। 27 अगस्त से किसी विशेष चेतावनी की संभावना नहीं जताई गई है।

मौसम विभाग की लोगों से अपील

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि मौसम खराब होने के दौरान लोगों को खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों के आसपास जाने से बचने और तेज बारिश के दौरान निचले इलाकों में जलजमाव और सड़क पर फिसलन की स्थिति बन सकती है। वज्रपात की स्थिति में सुरक्षित स्थान पर रहना बेहतर होगा।