Move to Jagran APP

झारखंड को मिला कृषि कर्मण पुरस्‍कार, CM रघुवर दास ने ट्वीट कर जताया आभार

Jharkhand Agriculture. केंद्र सरकार की ओर से झारखंड में धान की उन्‍नत खेती के लिए कृषि कर्मण पुरस्‍कार दिया गया है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Thu, 13 Dec 2018 05:03 PM (IST)Updated: Thu, 13 Dec 2018 05:03 PM (IST)
झारखंड को मिला कृषि कर्मण पुरस्‍कार, CM रघुवर दास ने ट्वीट कर जताया आभार
झारखंड को मिला कृषि कर्मण पुरस्‍कार, CM रघुवर दास ने ट्वीट कर जताया आभार

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। झारखंड के लिए गर्व की बात है। देशभर में धान की उन्‍नत खेती के लिए प्रदेश को कृषि कर्मण 2018 पुरस्‍कार से केंद्र सरकार ने नवाजा है। केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने इस महत्‍वपूर्ण पुरस्‍कार के लिए झारखंड का चयन धान की केटेगरी में किया है। इस पुरस्‍कार के तहत प्रशस्ति पत्र के साथ ही राज्‍य को दो करोड़ रुपये भी दिए जाएंगे।

loksabha election banner

बताया गया है कि यह पुरस्‍कार राज्‍य कृषि व‍िभाग को फरवरी में दिया जाएगा। इस दौरान कृषि कर्मण पुरस्‍कार समारोह का अायोजन किया जाना है। मुख्‍यमंत्री रघुवर दास ने भी ट्वीट कर झारखंड को यह सम्‍मान मिलने पर खुशी जताई है। सीएम ने एक के बाद एक ट्वीट कर इसे कृषि कर्मण पुरस्कार, झारखंड कृषि विभाग द्वारा किसानों को उन्नत तकनीकी विधियों और विस्तार सेवाएं प्रदान करने के लिए समर्पित प्रयास का नतीजा  बताया है। सीएम ने हैशटैग के साथ ट्वीट कर कहा कि चावल श्रेणी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कृषि कर्मण पुरस्कार जीतने पर झारखंड के अन्नदाताओं और कृषि विभाग के अधिकारियों को हार्दिक बधाई। झारखंड की पहचान अब कृषि के क्षेत्र में भी होने लगी है। सरकार के चार साल के प्रयासों के नतीजे अब सामने आने लगे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.