Move to Jagran APP

Jharkhand: राज्‍यपाल द्रौपदी मुर्मू की आम जनता से अपील, नववर्ष पर घरों में ही मनाएं पिकनिक

झारखंड की राज्‍यपाल द्रौपदी मुर्मू ने चिंता जताते हुए कहा है कि सार्वजनिक स्थलों पर मास्क का प्रयोग नहीं हो रहा है। इसलिए लोग घरों में ही रहें और नया साल मनाएं। कहा कि आम लोगों के सहयोग से ही कोरोना पर नियं‍त्रण पाया जा सकता है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Mon, 28 Dec 2020 07:05 PM (IST)Updated: Mon, 28 Dec 2020 07:10 PM (IST)
Jharkhand: राज्‍यपाल द्रौपदी मुर्मू की आम जनता से अपील, नववर्ष पर घरों में ही मनाएं पिकनिक
झारखंड की राज्‍यपाल द्रौपदी मुर्मू। फाइल फोटो

रांची, राज्य ब्यूरो। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर लोगों से नववर्ष के मौके पर अपने घरों में ही परिवार के साथ पिकनिक मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अभी देखा जा रहा है कि नववर्ष के आगमन पर लोग अत्यंत उत्साहित हैं और बड़ी संख्या में पिकनिक मना रहे हैं। वे भीड़-भाड़ वाले इलाके में जा रहे हैं।

loksabha election banner

उन्होंने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर मास्क का प्रयोग भी नहीं किया जा रहा है, जो उचित नहीं है। उन्होंने कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर तय दिशा-निर्देश के तहत ही नूतन वर्ष को मंगलमय बनाने की अपील की है। साथ ही, मास्क एवं शारीरिक दूरी के नियमों का अनुपालन करने को कहा है। उनके अनुसार, जन-सहयोग से ही कोरोना के संक्रमण पर नियंत्रण पाया जा सकता है।

बता दें कि झारखंड के कोरोना वायरस के मामले एक लाख से ऊपर हो गए हैं। हालांकि फिलहाल राज्‍य में कोरोना के सक्रिय मामले डेढ हजार के आसपास हैं। राज्‍य के कई जिलों में अब कोरोना के मामले कम मिल रहे हैं। कई जिले अब कोरोना मुक्‍त होने की ओर हैं। बहरहाल अभी कोरोना को पूरी तरह खत्‍म मान लेना सही नहीं है। अभी भी लोग बाजार में खुलेआम बिना मास्‍क के नजर आते हैं। भीड़-भाड़ वाले स्‍थानों पर शारीरिक दूरी का पालन नहीं हो रहा है। कोरोना से बचाव के लिए यह जरूरी है कि मास्‍क का प्रयोग अवश्‍य करें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.