Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand New Governor: संतोष गंगवार होंगे झारखंड के नए राज्यपाल, राधाकृष्‍णन महाराष्‍ट्र के गवर्नर बनेंगे

    Updated: Sun, 28 Jul 2024 09:05 AM (IST)

    Jharkhand Governor Santosh Gangwar राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शनिवार देर रात राजस्थान झारखंड पंजाब समेत कई राज्यों में कई राज्यपालों की नियुक्ति की। संतोष गंगवार झारखंड के नए राज्यपाल होंगे। वहीं झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन महाराष्ट्र के राज्यपाल बनेंगे। राधाकृष्‍णन फरवरी 2023 में झारंखड के गवर्नर बने थे। वहीं नई भूमिका मिलने से अभिभूत संतोष ने कहा कि पार्टी ने हमेशा बिना मांगे मुझे दिया।

    Hero Image
    संतोष गंगवार व सीपी राधाकृष्‍णन का फाइल फोटो।

    जागरण टीम, रांची/बरेली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शनिवार देर रात राजस्थान, झारखंड, पंजाब समेत कई राज्यों में कई राज्यपालों की नियुक्ति की।

    हरिभाऊ किसनराव बागड़े को राजस्थान व संतोष गंगवार झारखंड के नए राज्यपाल होंगे। झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन महाराष्ट्र के राज्यपाल होंगे।

    जो जिम्मेदारी मिली है उस पर खरा उतरूंगा : संतोष

    बरेली (उत्‍तर प्रदेश)। शनिवार देर रात एक बजे दैनिक जागरण ने झारखंड के राज्यपाल बने संतोष गंगवार से बात की। नई भूमिका मिलने से अभिभूत संतोष ने कहा कि पार्टी ने हमेशा बिना मांगे मुझे दिया। राज्यपाल बनाकर मेरे प्रति विश्वास व्यक्त किया है। इसके लिए पीएम मोदी का भी आभारी हूं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने मुझे नई जिम्मेदारी दी है, उस पर खरा उतरूंगा। क्षेत्र की जनता का भी आभार, जिसने मुझ जैसे सामान्य कार्यकर्ता पर भरोसा जताया। लगातार अटूट विश्वास और प्यार बनाए रखा।

    इस बीच उनके भारत सेवा ट्रस्ट स्थित आवास पर प्रमुख कार्यकर्ताओं की आवाजाही शुरू हो गई। सभी ने मिठाई खिलाकर प्रसन्नता जताई और संतोष गंगवार हमेशा की तरह हाथ जोड़कर अभिवादन स्वीकारते रहे।

    राधाकृष्‍णन ने कम समय में छाप छोड़ी

    सीपी राधाकृष्णन ने बहुत कम समय में ही झारखंड के राज्यपाल के रूप में अपनी छाप छोड़ी। उन्होंने पिछले वर्ष 18 फरवरी को झारखंड के राज्यपाल के रूप में शपथ ली थी। लगभग डेढ़ वर्ष का उनका कार्यकाल विवाद रहित रहा।

    उन्होंने कुलाधिपति के रूप में विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक तथा प्रशासनिक सुधार को लेकर कई कदम उठाए। अब उन्हें महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया गया है। हालांकि, वे कई विश्वविद्यालयों में कुलपतियों की समय पर नियुक्ति नहीं कर पाए।

    झारखंड के राज्यपाल के रूप में उनके बेहतर कार्य के कारण ही उन्हें झारखंड के अलावा तेलंगाना एवं पुडुचेरी के राज्यपाल की जिम्मेदारी दी गई। पुडुचेरी में राज्यपाल की शक्तियां अधिक होने के कारण वहां उनके कार्यों का भार अधिक था। बताया जाता है कि इस कारण वे बाद में झारखंड को अधिक समय नहीं दे पा रहे थे। 

    बहुत कम समय में अपनी छाप छोड़ी राधाकृष्णन ने फरवरी 2023 को झारखंड के राज्यपाल के रूप में राधाकृष्णन ने शपथ ली थी। 

    इन राज्‍यों में भी हुई गवर्नर की नियुक्ति

    रमन डेका को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया बनवारीलाल पुरोहित की जगह पंजाब के राज्यपाल और केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक होंगे।

    राष्ट्रपति ने पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक के पद से पुरोहित का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को असम का राज्यपाल बनाया गया है। वह मणिपुर का भी प्रभार भी संभालेंगे। ओपी माथुर सिक्किम के राज्यपाल का पदभार संभालेंगे।

    जिष्णु देव वर्मा को तेलंगाना का राज्यपाल बनाया गया है। सीएच विजयशंकर को मेघालय के राज्यपाल बनाए गए हैं। के. कैलाशनाथन को पुडुचेरी का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। ये नियुक्तियां शपथ लेने के बाद प्रभावी हाे जाएंगी।

    यह भी पढ़ें -

    Jharkhand New DGP: आईपीएस अनुराग गुप्ता को मिला झारखंड के डीजीपी का प्रभार, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना

    झारखंड: हेमंत सरकार राज्य की 48 लाख महिलाओं को हर महीने देगी 1000 रुपये, महीने की 15 तारीख तक सीधे खाते में होगा भुगतान