Move to Jagran APP

Jharkhand News: झारखंड के 30 कार्यपालक दंडाधिकारी बीडीओ-सीओ बनेंगे

Jharkhand Government News Hindi News BDO and CO News विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। नौ कार्यपालक दंडाधिकारियों की सेवा राजस्व विभाग को सौंपी गई है। इधर संदीप लकड़ा वित्त विभाग में संयुक्त सचिव बनाए गए हैं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Thu, 23 Sep 2021 11:45 PM (IST)Updated: Thu, 23 Sep 2021 11:49 PM (IST)
Jharkhand News: झारखंड के 30 कार्यपालक दंडाधिकारी बीडीओ-सीओ बनेंगे
Jharkhand Government News, Hindi News, BDO and CO News विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।

रांची, राज्य ब्यूरो। झारखंड सरकार ने 30 कार्यपालक दंडाधिकारियों को प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचलाधिकारी के तौर पर पदस्थापन के लिए इनकी सेवा ग्रामीण विकास विभाग और राजस्व विभाग को दी गई है। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। नौ कार्यपालक दंडाधिकारियों की सेवा राजस्व विभाग को इस शर्त पर सौंपी गई है कि इनमें से चार को पश्चिमी सिंहभूम, एक को चतरा, दो को गढ़वा और दो को देवघर में सीओ के तौर पर पदस्थापित किया जाएगा।

loksabha election banner

बीडीओ के तौर पर पदस्थापन के लिए 21 कार्यपालक दंडाधिकारियों की सेवा ग्रामीण विकास विभाग को इस शर्त पर सौंपी गई है कि इनमें से चार को पूर्वी सिंहभूम, पांच को पश्चिमी सिंहभूम, छह को पलामू, चार को गढ़वा और दो को साहिबगंज जिला में बीडीओ के रूप में पदस्थापित किया जाएगा।

संदीप लकड़ा वित्त विभाग में संयुक्त सचिव

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के कार्यालय आदेश से झारखंड सरकार को भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी संदीप लकड़ा की सेवा सौंपी गई है। लकड़ा को अगले आदेश तक वित्त विभाग में संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.