Move to Jagran APP

Jharkhand: स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव नितिन मदन कुलकर्णी हटाए गए

Nitin Madan Kulkarni IAS राज्य सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव नितिन मदन कुलकर्णी को दक्षिण छोटानागपुर प्रमंडल आयुक्त पद पर पदस्थापित किया है। राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव केके सोन को स्वास्थ्य विभाग के सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sat, 23 Jan 2021 06:37 AM (IST)Updated: Sun, 24 Jan 2021 01:48 AM (IST)
Jharkhand: स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव नितिन मदन कुलकर्णी हटाए गए
Nitin Madan Kulkarni IAS नितिन मदन कुलकर्णी को दक्षिण छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त पद पर पदस्थापित किया है।

रांची, राज्य ब्यूरो। Nitin Madan Kulkarni IAS राज्य सरकार ने शुक्रवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव नितिन मदन कुलकर्णी को दक्षिण छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त पद पर पदस्थापित किया है। राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव केके सोन को स्वास्थ्य विभाग के सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा श्रीकृष्ण लोक प्रशासन संस्थान, रांची के महानिदेशक एल खियांग्ते को राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। कार्मिक विभाग के अवर सचिव अरुण कुमार सिन्हा ने इस बाबत आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

loksabha election banner

हेमंत सोरेन की पहल, मासूम खुशबू हुई मुक्त

पश्चिमी सिंहभूम के मनोहरपुर प्रखंड के कुंडु़साई गांव की रहनेवाली पांच-छह साल की मासूम बच्ची खुशबू कंडुलना दाई बनने से बच गई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पहल पर उसे शुक्रवार को मुक्त कराया गया। मासूम बच्ची को पता नहीं था कि दलाल उसे कहां ले जा रहे हैं। बस उसे इतना पता था कि उसे घरों में काम कराने के लिए ले जाया जा रहा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दलालों के चक्कर में फंसने वाली मासूम बच्चियों को अभियान चलाकर मुक्त कराने के निर्देश दिए हैं। इसी अभियान के तहत मनोहरपुर स्थित तिरला के सरकारी स्कूल में तीसरी कक्षा में पढऩेवाली बच्चे को अमन आदित्य बस से मुक्त कराया गया। उसे काम के लिए बाहर ले जानेवाला मौके पर ही पकड़ा गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.