Move to Jagran APP

राष्ट्र विरोधियों को संरक्षण दे रही झारखंड सरकार : रघुवर

रांची राब्यू चाईबासा में नरसंहार व लोहरदगा में हिसक वारदात के खिलाफ विपक्षी दल भाजपा ने शनिवा

By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Jan 2020 01:56 AM (IST)Updated: Sun, 26 Jan 2020 06:16 AM (IST)
राष्ट्र विरोधियों को संरक्षण दे रही झारखंड सरकार : रघुवर
राष्ट्र विरोधियों को संरक्षण दे रही झारखंड सरकार : रघुवर

रांची, राब्यू : चाईबासा में नरसंहार व लोहरदगा में हिसक वारदात के खिलाफ विपक्षी दल भाजपा ने शनिवार को राजभवन के पास मौन धरना दिया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने हेमंत सरकार पर जमकर हल्ला बोला। भाजपा नेताओं कहा कि इस सरकार में अपराधी और उग्रवादी भयमुक्त हो गए हैं। इसी का नतीजा है कि चाईबासा में सात लोगों का नरसंहार हुआ और लोहरदगा में सीएए के समर्थन में निकाली गई रैली पर हिसक पथराव कर माहौल बिगाड़ा गया।

loksabha election banner

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अपने पहले कैबिनेट के निर्णय से ही हेमंत सरकार ने अपने पूरे कार्यकाल का रोड मैप बता दिया है। राष्ट्र विरोधियों को संरक्षण देना और राष्ट्रभक्तों को परेशान करना सरकार की नीयत है। कहा कि आदिवासी हित की बात करने वाली सरकार आदिवासियों का सामूहिक नरसंहार करने वालों को संरक्षण दे रही है।

इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने कहा कि हेमंत सरकार का आगाज ही ठीक नहीं है। इस सरकार के जड़ में तुष्टीकरण, भ्रष्टाचार और अपराध है। इस सरकार से विकास की उम्मीद भी नहीं की जा सकती है। धरने के बाद 22 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने राजभवन में राज्यपाल से मिलकर नरसंहार व लोहरदगा में सीएए के समर्थन रैली पर हिसक पथराव के खिलाफ ज्ञापन सौंपकर दोषियों पर अविलंब कार्रवाई की मांग की।

धरना देने वालों में नीलकंठ सिंह मुंडा, महेश पोद्दार, दिनेश उरांव, समरीलाल, राज सिन्हा, अमर कुमार बाउरी, नवीन जायसवाल, सुदर्शन भगत, प्रिया सिंह, डॉ. नीरा यादव, सुनील सोरेन, दीपक प्रकाश, आदित्य साहू, राजकुमार पाहन, सुबोध सिंह गुड्डू, मनोज कुमार मिश्र, सुरेंद्र कुमार महतो, भानुप्रताप शाही समेत अन्य भाजपा नेता शामिल थे।

राष्ट्रपति से मुलाकात करेगा भाजपा का प्रतिनिधिमंडल

चाईबासा में नरसंहार की जांच के लिए पार्टी के स्तर पर गठित कमेटी के सदस्य पार्टी के प्रतिनिधियों के साथ राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे। यह जानकारी पार्टी के प्रदेश महामंत्री सह सांसद सुनील सिंह ने दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.