झारखंड में एयर होस्टेस और क्रू मेंबर कोर्स के लिए सोमवार से आवेदन, बॉडी पर कहीं टैटू दिखा तो बाहर
झारखंड फ्लाइंग इंस्टिट्यूट ने एयर होस्टेस, फ्लाइट स्टीवर्ड और ग्राउंड हैंडलर प्रशिक्षण के लिए आवेदन जारी किए हैं। यह पहल ...और पढ़ें

झारखंड फ्लाइंग इंस्टीच्यूट ने जारी किया नोटिस, प्रशिक्षण में एक से डेढ़ लाख रुपये होंगे खर्च। (विजुअल: एआई जेनरेटेड)
HighLights
झारखंड फ्लाइंग इंस्टिट्यूट ने क्रू मेंबर प्रशिक्षण के लिए अधिसूचना जारी की।
आवेदन 6 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक, चयन 12वीं मेरिट पर।
60 सीटों में से 30 आरक्षित, टैटू वाले उम्मीदवार अयोग्य।
राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड सरकार के झारखंड फ्लाइंग इंस्टिट्यूट (जेएफआई) ने एयर होस्टेस, फ्लाइट स्टीवर्ड और ग्राउंड हैंडलर (क्रू मेंबर) प्रशिक्षण कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। यह पहल राज्य में विमानन क्षेत्र को सशक्त बनाने और युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
संस्थान की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, उम्मीदवार सोमवार छह जुलाई 2026 से 31 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। चयन 12वीं की मेरिट, व्यक्तिगत साक्षात्कार और अंग्रेजी बोलने की क्षमता के आधार पर होगा।
पाठ्यक्रम और शुल्क विवरण
संस्थान चार प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रदान कर रहा है, जिसमें सर्टिफिकेट और डिप्लोमा कोर्स शामिल हैं। छह महीने के सर्टिफिकेट कोर्स एविएशन एंड हास्पिटैलिटी (एयर होस्टेस/फ्लाइट स्टीवर्ड और ग्राउंड हैंडलर) के प्रशिक्षण को लेकर विभाग की ओर से एक लाख पांच सौ (1,00,500/-) रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है।
दूसरी ओर, एक साल के डिप्लोमा कोर्स एविएशन एंड हास्पिटैलिटी (एयर होस्टेस/फ्लाइटस्टीवर्ड और ग्राउंड हैंडलर) के प्रशिक्षण को लेकर 1,55,500/- रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। सभी शुल्कों में पंजीकरण, अध्ययन सामग्री, यूनिफार्म, परीक्षा शुल्क, ग्रूमिंग किट, तैराकी और फिटनेस प्रशिक्षण को लेकर शुल्क शामिल हैं।
टैटू दिखे तो नमस्ते कर लेगा विभाग
झारखंड फ्लाइंग इंस्टीच्यूट की ओर से जारी विज्ञापन के अनुसार आवेदकों के शरीर के किसी भी हिस्से में टैटू दिखना नहीं चाहिए। विभाग की ओर से निर्धारित पात्रता मानदंड में इस बात का स्प्ष्ट उल्लेख है। आवेदकों को किसी भी स्ट्रीम में इसके साथ ही आवेदकों की उम्र एक जुलाई 2026 को 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
आवेदकों की न्यूनतम ऊंचाई महिलाओं के लिए 157 सेमी तो पुरुषों के लिए 170 सेमी निर्धारित की गई है। इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता किसी भी स्ट्रीम में 10 2 उत्तीर्ण निर्धारित किया गया है।
एक हजार रुपये के डिमांड ड्राफ्ट के साथ होगा आवेदन
रांची : झारखंड एविएशन डाट इन पर उपलब्ध आवेदन पत्र को भरने के लिए उम्मीदवार को एक हजार रुपये का डिमांड ड्राफ्ट जमा कराना होगा। ड्राफ्ट झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट डाअ रांची के नाम से बनना चाहिए। विभाग की ओर से जारी विज्ञापन के अनुसार भरे हुए फार्म और आवश्यक दस्तावेजों की स्व-प्रमाणित प्रतियां एक साथ भेजना होगा।
60 सीटों में से 30 आरक्षित
विभाग की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार 60 अभ्यर्थियों का नामांकन इस कोर्स के लिए होगा जिसमें से 30 सीटें अनारक्षित होंगी जबकि अन्य तीस सीटों पर आरक्षण निर्धारित होगा।
एसटी के लिए 16 सीटें आरक्षित होंगी तो एससी के लिए छह सीटें और पिछड़ा वर्ग -1 के लिए चार सीटें आरक्षित रखी गई हैं तो पिछड़ा वर्ग - 2 के लिए दो सीटें और आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए दो सीटें आरक्षित रखी गई हैं।
