Jharkhand: हज के लिए अब रांची से मिलेगी फ्लाइट की सुविधा, 60 हजार तक सस्ती होगी यात्रा
Pradeep singhPublish Date: Tue, 07 Feb 2023 09:05 PM (IST)Updated Date: Tue, 07 Feb 2023 09:05 PM (IST)
राज्य ब्यूरो, रांची: अब हज की यात्रा करने वाले हज यात्रियों को फ्लाइट पकड़ने के लिए कोलकाता नहीं जाना होगा। इस साल से राज्य के हज यात्रियों को रांची से ही सीधी फ्लाइट की सुविधा मिलेगी। यही नहीं अब हज यात्रियों को पहले के मुकाबले हज यात्रा 60 हजार रुपये तक सस्ती पड़ेगी।
कोलकाता में होता था सौतेला व्यहार
हज हाउस में मीडिया को संबोधित करते हुए जामताड़ा के विधायक और राज्य हज कमेटी के चेयरमैन डा. इरफान अंसारी यह जानकारी देते हुए कहा कि राज्य के हज यात्रियों के साथ अभी तक कोलकाता में सौतेला व्यवहार होता था।
हज यात्रा के लिए आवेदन निशुल्क
उन्होंने कहा कि हज यात्रा के लिए आवेदन पूरी तरह निशुल्क होगा। हज यात्रियों के हज हाउस में रहने और भोजन की समुचित व्यवस्था कराई जाएगी। वे जल्द ही एक प्रतिनिधिमंडल के साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात करेंगे।
हज यात्रियों के लिए बेहतर होगी सेवा
उन्होंने कहा कि मेरा एकमात्र लक्ष्य हज यात्रियों को बेहतरीन सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने नई हज पॉलिसी की जानकारी साझा करते हुए बताया कि इस बार हाजियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। हज हाउस में बेहतर पानी एवं बिजली की व्यवस्था एवं सौंदर्यीकरण का कार्य कराया जाएगा।
यह भी पढ़ें: By Election: रामगढ़ में परिवारवाद, कांग्रेस ने ममता देवी के पति को तो आजसू ने सांसद की पत्नी को दिया टिकट
Edited By: Mohit Tripathi