Move to Jagran APP

Arjun Munda Exclusive Interview: पीएम मोदी ने मौका दिया, जल्‍द दिखेगा मेरा काम

Arjun Munda. केंद्रीय मंत्री का पदभार ग्रहण करने के बाद शनिवार को रांची पहुंचे अर्जुन मुंडा (Arjun Munda) ने दैनिक जागरण से बातचीत में प्राथमिकताएं तय कर आगे बढऩे की बात कहते हैं।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sun, 02 Jun 2019 06:59 AM (IST)Updated: Sun, 02 Jun 2019 07:36 PM (IST)
Arjun Munda Exclusive Interview: पीएम मोदी ने मौका दिया, जल्‍द दिखेगा मेरा काम
Arjun Munda Exclusive Interview: पीएम मोदी ने मौका दिया, जल्‍द दिखेगा मेरा काम

रांची। केंद्र की मोदी सरकार (Modi Sarkar 2.0) में जनजातीय मामलों के मंत्री (Tribal Affairs Minister) अर्जुन मुंडा (Arjun Munda) केंद्र में सौंपी गई नई जवाबदेही को बड़ी जिम्मेदारी मानते हैं और प्राथमिकताएं तय कर आगे बढऩे की बात कहते हैं। मुंडा दावा करते हैं कि देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के नेतृत्व में सही दिशा में आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री ने उन्हें मौका दिया है, काम भी दिखेगा। केंद्रीय मंत्री का पदभार ग्रहण करने के बाद शनिवार को रांची पहुंचे अर्जुन मुंडा (Arjun Munda) ने दैनिक जागरण से बातचीत की। उन्होंने बताया कि प्रभार ग्रहण करने के बाद अधिकारियों की टीम बनाकर मजबूती से योजनाओं को धरातल पर उतारा जाएगा। पेश है उनसे बातचीत के मुख्य अंश -

loksabha election banner

- केंद्रीय मंत्री के तौर पर आपको बड़ी जवाबदेही सौंपी गई है। कैसे देखते हैं इसे?

उ : प्रधानमंत्री ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरा करने का दायित्व है। प्राथमिकताएं तय कर आगे बढऩा होगा। जनजातीय समाज के हित में सतत कार्य करेंगे।

- आपने बतौर मुख्यमंत्री झारखंड में बहुत कुछ नया किया था, जिसे राष्ट्रीय स्तर पर काफी सराहा गया। अब राष्ट्रीय स्तर पर काम का मौका मिला है, क्या कुछ नया करेंगे।

उ : अभी सीधे तौर पर कुछ कहना ठीक नहीं है। मंत्रालय के सारे कार्यों को देखने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। परिणाम कोई अकेला व्यक्ति नहीं देता, टीम देती है। टीम की बड़ी जिम्मेदारी होती है। सभी को टीम भावना से कार्य करना होगा। जैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त राष्ट्रीय टीम है। हम अपने मंत्रालय में भी चाहेंगे एक अच्छी टीम बने।

- जनजातीय आबादी से जुड़ी बहुत सी समस्याएं हैं। कई लंबित विषय हैं जिन पर वर्षों से काम नहीं हुआ है।

उ : सारे विषयों पर जब समय आएगा तो हम बात करेंगे। पहले मंत्रालय के अधिकारियों के साथ बैठेंगे। सभी विषयों की समीक्षा की जाएगी उसके बाद प्राथमिकता तय कर आगे बढ़ेंगे। 

- प्रधानमंत्री के विजन से क्या प्रेरणा मिलती है।

उ : प्रधानमंत्री इस देश को 21 वीं सदी का भारत, नया भारत बनाना चाह रहे हैं। हम सबकी जिम्मेदारी है कि हम उनके विजन में सहयोग करें। सभी भारतवासियों की यह जिम्मेदारी है कि विकासशील राष्ट्र कैसे विकसित राष्ट्र बने। हम सभी को अपनी महती भूमिका निभानी होगी। जनता का भी दायित्व है। जनता की भूमिका को कम करके आंका नहीं जा सकता।

-  आर्थिक विकास के मोर्चे पर आगे बड़ी चुनौती की बात कही जा रही है।

उ : मैं समझता हूं कि अब देश सही दिशा में चल रहा है। दिशा तय करने के बाद आगे बढऩे का क्रम प्रारंभ हुआ है। अब देश वर्टिकल ग्रोथ की ओर अग्रसर है। सरकार का पार्ट टू का कार्यकाल सपनों के भारत को गढऩे वाला कार्यकाल होगा। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.