Move to Jagran APP

Modi Sarkar 2.0: रांची पहुंचे अर्जुन मुंडा, बोले- चुनौतियों का मिलकर करेंगे मुकाबला

Arjun Munda in Ranchi. मुख्यमंत्री के तौर पर राज्य का तीन बार प्रतिनिधित्व कर चुके और झारखंड के लोकप्रिय आदिवासी नेता अर्जुन मुंडा मोदी सरकार में जनजातीय मामलों के मंत्री बने हैं।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sat, 01 Jun 2019 09:46 AM (IST)Updated: Sun, 02 Jun 2019 10:58 AM (IST)
Modi Sarkar 2.0: रांची पहुंचे अर्जुन मुंडा, बोले- चुनौतियों का मिलकर करेंगे मुकाबला
Modi Sarkar 2.0: रांची पहुंचे अर्जुन मुंडा, बोले- चुनौतियों का मिलकर करेंगे मुकाबला

रांची, राज्य ब्यूरो। Modi Sarkar 2.0 के जनजातीय मामलों के मंत्री (Tribal Affairs Minister) अर्जुन मुंडा (Arjun Munda) शनिवार को झारखंड (Jharkhand) पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की सरकार में बतौर कैबिनेट मंत्री शपथ लेने के बाद पहली बार वे अपने गृह प्रदेश आए। मुंडा रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट (Ranchi Airport) पर लगभग शाम साढ़े पांच बजे पहुंचे।

loksabha election banner

रांची पहुंचने पर मीडिया से बात करते हुए अर्जुन मुंडा ने कहा कि देश को आगे बढ़ाने के लिए हम सब को प्रयत्न करना है। जिसका नेतृत्व नरेंद्र भाई मोदी कर रहे हैं। और यह देश आगे बढ़े, यह देशवासियों की चाहत है। देश भर के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में जो रहते हैं, उनको नया अवसर मिले। यह देश के समस्त लोगों को मिलकर, सोच कर काम करना पड़ेगा। ये हम सबकी जिम्मेदारी है। इस पद पर चुनौती के सवाल पर उन्होंने कहा कि चुनौतियां तो पग-पग पर रहती है। चुनौतियों का सामना करते हुए ही लोग आगे बढ़ते हैं। स्वाभाविक रूप से इस देश के सामने बहुत सारी चुनौतियां हैं। उसका मुकाबला हम सब को मिलकर करना है।

इससे पूर्व प्रदेश भाजपा ने बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर उनके स्वागत की जोरदार तैयारी कर रखी थी। एयरपोर्ट पर भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, आदिवासी समाज के लोग और बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहे। इसके अलावा भी कई लोग मुंडा के केंद्रीय मंत्री बनाए जाने पर उनके अभिनंदन के लिए हवाई अड्डे पर मौजूद थे।

अर्जुन मुंडा की धर्मपत्नी मीरा मुंडा भी उनके स्वागत के लिए यहां उपस्थित रहीं। मुख्यमंत्री के तौर पर राज्य का तीन बार प्रतिनिधित्व कर चुके और झारखंड के लोकप्रिय आदिवासी नेता (Jharkhand Ex CM and Popular tribal leader) अर्जुन मुंडा (Arjun Munda) खूंटी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र (Khunti, Lok Sabha Election 2019)  से विजयी हुए थे।

सीएम रघुवर दास ने किसानों की योजना के लिए पीएम को दिया धन्‍यवाद
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का विस्तार और किसानों के लिए पेंशन योजना प्रारंभ करने के लिए मुख्यमंत्री रघुवर दास (Jharkhand Chief Minister Raghubar Das) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) को कोटि कोटि धन्यवाद दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार अगले 3 साल की अवधि के लिए किसानों के पेंशन योजना पर 10774.5 करोड़ रुपये खर्च करेगी। झारखंड के सभी अन्नदाता किसानों को भी योजना का लाभ मिलेगा। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.