Move to Jagran APP

स्वच्छता सर्वेक्षण 2019ः बेस्ट परफॉर्मिंग में झारखंड दूसरे स्थान पर, सीएम रघुवर ने दी बधाई

Swachh Survekshan 2019. स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 में जमशेदपुर रांची धनबाद चास हजारीबाग समेत मानगो ने पूरे देश में परचम लहराया है।

By Sachin MishraEdited By: Published: Wed, 06 Mar 2019 01:47 PM (IST)Updated: Wed, 06 Mar 2019 06:48 PM (IST)
स्वच्छता सर्वेक्षण 2019ः बेस्ट परफॉर्मिंग में झारखंड दूसरे स्थान पर, सीएम रघुवर ने दी बधाई
स्वच्छता सर्वेक्षण 2019ः बेस्ट परफॉर्मिंग में झारखंड दूसरे स्थान पर, सीएम रघुवर ने दी बधाई

रांची, जेएनएन। स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 में झारखंड ने पूरे देश में परचम लहराया है। सीएम रघुवर ने ट्वीट कर
स्वच्छता के क्षेत्र में झारखंड को बेस्ट परफॉर्मिंग स्टेट श्रेणी में द्वितीय पुरस्कार मिलने पर प्रदेश की सवा तीन करोड़ जनता को बधाई दी है। उन्होंने लिखा है कि आपके प्रयासों से ही झारखंड ने स्वच्छता के क्षेत्र में नया कीर्तिमान रचा है। 

loksabha election banner

इन शहरों ने भी लहराया परचम
प्रदेश के जमशेदपुर, रांची, धनबाद, चास, हजारीबाग समेत मानगो ने परचम लहराया है। जमशेदपुर पूरे देश में 15वें स्थान पर आया है। राज्य की राजधानी रांची भी टॉप फिफ्टी में रही है। रांची 46वें स्थान पर रही है। धनबाद 56 में स्थान पर रह कर राज्य में तीसरे स्थान पर रहा है। चास, हजारीबाग समेत मानगो भी टॉप 100 शहरों के अंदर आए हैं। 

स्वच्छता सर्वेक्षण में धनबाद नगर निगम पूरे देश में 56 वें स्थान पर
धनबाद नगर निगम ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 में देश के टॉप 100 शहरों में अपना स्थान इस बार भी बरकरार रखा है। हालांकि पिछले साल से रैंकिंग तीन पोजिशन नीचे आया है लेकिन झारखंड में यह टॉप तीन शहरों में आ गया है। पिछले साल धनबाद की रैंकिंग 53वें स्थान पर रह थी।

इस बार 56 वें स्थान पर रहा है। लेकिन इस बार स्वच्छता सर्वेक्षण में शहर अधिक थे। पूरे देश में 4237 शहरों ने स्वच्छ सर्वेक्षण में भाग लिया था जिसमें नगर निगम टॉप 100 शहरों में आया है। झारखंड में यह टॉप तीन शहर में पहुंच गया। पिछले बार छठे स्थान पर रहा था।

सीएम रघुवर ने इन्हें भी दे बधाई
रांची
 वासियों को बधाई। स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 में बेस्ट सिटी इन सिटीजन फीडबैक का पुरस्कार जीतकर आप सभी ने झारखंड का मान बढ़ाया है। स्वच्छता अभियान से जुड़े सभी साथियों का आभार।

स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 में चतरा को ईस्ट जोन में बेस्ट सिटी इन सिटीजन फीडबैक का पुरस्कार मिला है। स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए चतरा की जनता को धन्यवाद।

गुमला की जनता को बधाई। स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 में बेस्ट सिटी इन इनोवेशन एंड बेस्ट प्रैक्टिसेस (ईस्ट जोन) अवॉर्ड जीतकर आप सभी ने झारखण्ड का मान बढ़ाया है।

फुसरो को बधाई। स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 में बेस्ट सिटी इन सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट (ईस्ट जोन) का सम्मान जीतकर आपने स्वच्छता के क्षेत्र में नया कीर्तिमान रचा है।

स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 में पाकुड़ ने ईस्ट जोन में सबसे स्वच्छ शहर का पुरस्कार जीता है। पाकुड़ की जनता को बधाई। स्वच्छता अभियान में भागीदारी निभाने वाले सभी साथियों का आभार।

साहेबगंज को बधाई। स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 में बेस्ट गंगा टाउन कैटगरी में तृतीय पुरस्कार जीतकर आप सभी ने झारखण्ड का मान बढ़ाया है।

स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 में चक्रधरपुर को बेस्ट सिटी इन सिटीजन फीडबैक (ईस्ट जोन) अवॉर्ड मिला है। चक्रधरपुर की जनता को बधाई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.