विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand Election Results 2024:जीत के बाद भावुक हुए हेमंत सोरेन, बेटों को लगाया गले

Published: Sat, 23 Nov 2024 05:02 PM (IST)

झारखंड में वोटों की गिनती लगातार जारी है। रुझानों में एक बार फिर सोरेन सरकार बनती नजर आ रही है। ...और पढ़ें

सीएम हेमंत सोरेन ने बच्चों के साथ शेयर की तस्वीरें
सीएम हेमंत सोरेन ने बच्चों के साथ शेयर की तस्वीरें

HighLights

  1. बच्चों को दुलारते दिखे सीएम हेमंत सोरेन
  2. सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर बताया अपनी शक्ति

डिजिटल डेस्क, रांची। Jharkhand Election Results 2024: झारखंड में नई सरकार की तस्वीर साफ हो गई है, रुझानों में एक बार फिर झारखंड मुक्ति मोर्चा को बहुमत मिलता दिख रहा है। वहीं गांडेय सीट से सीएम सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने जीत दर्ज की है। सीएम सोरेन अपनी सीट से आगे चल रहे हैं। इस बीच सीएम सोरेन ने बच्चों के साथ तस्वीरें शेयर कर उन्हें अपनी शक्ति बताया है।

झारखंड की 81 विधानसभा सीटों में अब तक 16 विधानसभा सीटों का परिणाम घोषित हो चुका है। इनमें झामुमो को सबसे अधिक 11, भाजपा को दो तथा कांग्रेस, माले और जेएलकेएम को एक-एक सीट मिली है।

रुझानों में बहुमत मिलने के बाद सीएम हेमंत सोरेन ने दोनों बच्चों के साथ सोशल मीडिया में कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के कैप्शन में उन्होंने लिखा 'मेरी शक्ति'

हेमंत सोरेन की बच्चों के साथ तस्वीर

दो चरणों में हुआ चुनाव

झारखंड में दो चरणों में विधानसभा चुनाव संपन्न हुआ। पहले चरण में 13 नवंबर और दूसरे चरण में 20 नवंबर को वोटिंग हुआ। इस बार झारखंड में कुल 68 फीसदी मतदान दर्ज किया गया,जो अब तक हुए मतदान में सबसे ज्यादा है।

2019 चुनाव के नतीजे

साल 2019 में हुए झारखंड विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JNM) को 30 सीटें मिली थीं, वहीं कांग्रेस को 16 और राजद को एक सीट मिली। तीनों पार्टियों ने मिलकर गठबंधन की सरकार बनाई।