विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand Election: माकपा ने 9 विधानसभा सीटों पर जारी की प्रत्याशियों की सूची; JLKM ने भी उतारे 9 उम्मीदवार

Published: Wed, 23 Oct 2024 06:50 PM (IST)

झारखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर माकपा ने 9 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों का एलान कर दिया है। पार्टी ने बहरागोड़ ...और पढ़ें

माकपा और जेएलकेएम ने 9-9 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
माकपा और जेएलकेएम ने 9-9 सीटों पर उतारे उम्मीदवार

राज्य ब्यूरो, रांची। Jharkhand Assembly Election 2024 झारखंड विधानसभा चुनाव में सीपीआईएम (माकपा) ने नौ विधानसभा सीटों (CPIM Candidates List) पर अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। इनमें तमाड़, बहरागोड़ा, सिसई, चतरा, जामताड़ा, पाकुड़, महेशपुर, जामा व मांडर विधानसभा सीट शामिल हैं।

इन सीटों में तमाड़, बहरागोड़ा, मांडर व सिसई विधानसभा सीट पर पार्टी प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल कर दिया है। पार्टी के राज्य सचिव प्रकाश विप्लव ने बताया कि माकपा ने झारखंड के मतदाताओं से विधानसभा चुनाव में जनपक्षीय नीतियों के लिए संघर्ष करने वाले प्रतिनिधियों को चुनने की अपील की है।

कहां से कौन बने प्रत्याशी?

सुरेश मुंडा (तमाड़), स्वपन महतो (बहरागोड़ा), मदुआ कच्छप (सिसई), पुन भुइया (चतरा), लखन लाल मंडल (जामताड़ा), मोहम्मद शेख सैफुद्दिन (पाकुड़), गोपिन सोरेन (महेशपुर), सनातन देहरी (जामा) व डा. कीर्ति मुंडा (मांडर)।

जेएलकेएम ने नौ विधानसभा सीटों पर की प्रत्याशी की घोषणा

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM Candidates List) ने झारखंड विधानसभा आम चुनाव 2024 में राज्य की नौ विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी की घोषणा कर दी है।

इनमें चतरा से अशोक भारती, तोरपा से विल्सन भेंगरा, कोलेबिरा से पुनित कुमार, जमशेदपुर पश्चिम से तपन कुमार, बाघमारा से दीपक कुमार रवानी, गिरिडीह से नवीन आनंद चौरसिया, बगोदर से डॉ. सलीम अंसारी, गुमला से निशा कुमारी भगत व लोहरदगा से किसकर उरांव शामिल हैं।

उदय मेहता ने दाखिल किया नामांकन, JLKM की टिकट पर लड़ेंगे चुनाव

हजारीबाग सदर विधानसभा सीट से झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के प्रत्याशी उदय मेहता ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया है। बुधवार को हजारों समर्थकों के साथ छड़वा मैदान से बाइक रैली निकालते हुए उदय मेहता समाहरणालय पहुंचे, जहां उन्होंने गाजे-बाजे के साथ नामांकन फॉर्म भरा। नामांकन के बाद उदय मेहता ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के विकास और जनता की सेवा करना है।

उन्होंने जोर देते हुए कहा कि हजारीबाग सदर क्षेत्र की समस्याओं को हल करना और क्षेत्र में प्रगति लाना उनकी प्राथमिकता है। उदय मेहता ने कहा, "हमारा लक्ष्य हजारीबाग सदर के लोगों की समस्याओं का समाधान करना और क्षेत्र को समृद्धि की ओर ले जाना है।

महुआ माजी रांची से झामुमो की प्रत्याशी घोषित

झारखंड मुक्ति मोर्चा की राज्यसभा सदस्य महुआ माजी रांची विधानसभा क्षेत्र से पार्टी की प्रत्याशी होंगी। बुधवार को पार्टी की तरफ से उनके नाम की घोषणा की गई। महुआ माजी गुरुवार को नामांकन दाखिल करेंगी। उन्होंने पिछला विधानसभा चुनाव भी रांची से लड़ा था और भाजपा प्रत्याशी सीपी सिंह को कड़ी टक्कर दी थी।

ये भी पढ़ें- Jharkhand Election: नीरू शांति Vs अनिल टाना... देवर-भाभी होंगे आमने-सामने, लोहरदगा सीट पर रोचक हुआ मुकाबला

ये भी पढ़ें- Jharkhand Election: राजद ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची, लिस्ट में लालू-तेजस्वी के साथ तेजप्रताप को भी जगह