विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand Election 2024: चुनाव प्रचार के दौरान सीएम सोरेन पर बरसे मोहन यादव, कहा- झारखंड को पाकिस्तान बना दिया

Published: Sat, 09 Nov 2024 12:28 PM (IST)

झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए 13 नवंबर को पहले और 20 नवंबर को दूसरे चरण में वोटिंग होगी जिससे ...और पढ़ें

MP के सीएम मोहन यादव की जनसभा
MP के सीएम मोहन यादव की जनसभा

HighLights

  1. मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने पलामू और चतरा में किया चुनाव प्रचार
  2. सरकार की गलत नीतियों को बांग्लादेशी घुसपैठ के लिए बताया जिम्मेदार

जागरण टीम, तरहसी (पलामू)/ कुंदा (चतरा)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुक्रवार को झारखंड के पलामू और चतरा में चुनाव प्रचार के दौरान हेमंत सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। मोहन यादव ने कहा कि हेमंत ने झारखंड को पाकिस्तान और रांची को कराची बना दिया है। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस और उसकी सहयोगियों को परिवार की पार्टी बताया।

आदिवासियों की आबादी घट रही

मोहन यादव ने कहा कि आज झारखंड के कई इलाकों में आदिवासियों की आबादी घट रही है। वहीं वोट के लालच में ये भूखे भेड़िए लगातार सपना देख रहे हैं कि आओ-आओ वोट दो और जो मर्जी वो करो। यह सारे पाप मिटाने का चुनाव है। मोहन यादव शुक्रवार को पांकी विधानसभा के तरहसी तथा चतरा के कुंदा में चुनावी सभाओं को संबोधित कर रहे थे।

बांग्लादेशी घुसपैठ के लिए सरकार जिम्मेदार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों से झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठ हो रही है। इस कारण राज्य में मुस्लिम आबादी तेजी से बढ़ रही है। प्रदेश के कई इलाकों में डेमोग्राफी तक बदल गई है। स्थिति यह है कि घुसपैठियों के कारण राज्य में हिंदुओं के पारंपरिक पर्व-त्योहार भी खतरे में हैं। राज्य में हिंदू संस्कृति और परंपराओं को खत्म करने की कोशिश हो रही है।

राम मंदिर निर्माण रोकने की साजिश

अयोध्या में भगवान राम मंदिर के निर्माण को रोकने के लिए कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट में वकील खड़े किए थे। बावजूद इसके मंदिर निर्माण नहीं रुक सका। अगर आपलोगों के सहयोग से झारखंड में भाजपा की सरकार बनी तो बांगलादेशी घुसपैठियों को राज्य से बाहर कर दिया जाएगा। बंगलादेशी घुसपैठिए आपकी रोटी, बेटी एवं जमीन पर लगातार कब्जा करते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह पुराने पापों का हिसाब चुकता करने वाला चुनाव है।

भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील

मध्य प्रदेश में नौ करोड़ की आबादी है, लेकिन एक गरीब किसान परिवार से निकालकर मुख्यमंत्री जैसे बड़े पद पर पहुंचा। यह है पीएम नरेंद्र मोदी का काम है। वे जो कहते नहीं, उसे भी करके दिखाते हैं। सबका साथ-सबका विकास, बोलने की बात नहीं है। इस दौरान उन्होंने पांकी से भाजपा प्रत्याशी कुशवाहा डा. शशिभूषण मेहता को वोट देने की अपील की।

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रमंडलीय प्रभारी विकास प्रीतम ने कहा कि राज्य में भाजपा सरकार बनने पर पांच परम तंत्र योजना को लागू किया जाएगा। गोगो दीदी योजना से राज्य की ग्रामीण महिलाओं को सशक्त किया जाएगा।

युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाए जाएंगे, महिलाओं को रसोई गैस 500 रुपये सिलेंडर और बेरोजगार युवकों को पढ़ाई के लिए 2000 रुपये प्रति माह की सहयोग राशि दी जाएगी। इस दौरान मौके पर भाजपा प्रत्याशी कुशवाहा डा. शशिभूषण मेहता, जिलाध्यक्ष अमित तिवारी, जिला महामंत्री विजय ठाकुर, प्रदेश कोषाध्यक्ष लवली गुप्ता, मंडल अध्यक्ष अजीत प्रसाद,संजय यादव प्रदीप यादव ललित साधु मांझीकरण शर्मा आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें-

Belaganj Upchunav 2024: बेलागंज में गरजे तेजस्वी, विशेष राज्य के दर्जे की मांग पर कह दी ये बड़ी बात

Jharkhand Election 2024: 11 नवंबर को थम जाएगा पहले चरण का चुनाव प्रचार, PM मोदी सहित ये दिग्गज करेंगे प्रचार