Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    झारखंड की विकास बीजेपी को नहीं आ रही रास', JMM महासचिव विनोद पांडेय ने कहा- 'जनता जानती है कौन भटका ध्यान'

    Updated: Mon, 10 Nov 2025 02:00 AM (IST)

    झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव विनोद पांडेय ने बीजेपी पर झारखंड के विकास कार्यों में बाधा डालने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी राज्य के विक ...और पढ़ें

    Hero Image

    बीजेपी को विकास रास नहीं आ रहा- झामुमो केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय

    राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा को झारखंड की प्रगति रास नहीं आ रही, इसलिए वह झूठे आरोप लगाकर भ्रम फैला रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हेमंत सोरेन सरकार जनहित, पारदर्शिता और सामाजिक न्याय पर काम कर रही है, जबकि भाजपा केवल बयानबाजी में व्यस्त है। जनता अब जानती है कि कौन विकास कर रहा है और कौन ध्यान भटका रहा है।

    वन विभाग में पदस्थापन प्रशासनिक आवश्यकता पर आधारित है। अतिरिक्त जिम्मेदारी अनियमितता नहीं, बल्कि दक्षता का उपयोग है। भाजपा को बढ़ता वनावरण, इको-टूरिज्म और हरित विकास पच नहीं रहा, इसलिए वह विभागों की छवि खराब कर रही है। सरकार अनुभवी अधिकारियों का सदुपयोग कर काम की निरंतरता सुनिश्चित कर रही है।

    पुलिस मनोबल पर प्रहार

    पुलिस पदक गृह विभाग और मुख्यालय की अनुशंसा से मिलते हैं। इसमें मुख्यमंत्री का हस्तक्षेप नहीं होता। किसी जवान के नाम पर राजनीतिक बयान अनुचित है। मरांडी मेहनती पुलिसकर्मियों का अपमान कर रहे हैं। भाजपा पुलिस बल के मनोबल को गिराने की कोशिश कर रही है।

    भाजपा का फोकस राज्य विकास पर नहीं, बल्कि झूठे आरोपों और सुर्खियों पर है। हेमंत सरकार के जनहित निर्णयों पर वह अनर्गल बौछार करती है। जनता भ्रमित नहीं होगी। हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड आत्मनिर्भरता, विकास और सामाजिक न्याय की ओर बढ़ रहा है।