Move to Jagran APP

एसजीएफआइ नेशनल वालीबॉल में झारखंड ने आइसीएससी को हराया

जम्मू में आयोजित 65वें राष्ट्रीय विद्यालय वालीबॉल अंडर-17 (बालक) प्रतियोगिता में प्रतिभा दिखा रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Wed, 11 Dec 2019 01:39 AM (IST)Updated: Wed, 11 Dec 2019 06:14 AM (IST)
एसजीएफआइ नेशनल वालीबॉल में झारखंड ने आइसीएससी को हराया
एसजीएफआइ नेशनल वालीबॉल में झारखंड ने आइसीएससी को हराया

जागरण संवाददाता, रांची : जम्मू में आयोजित 65वें राष्ट्रीय विद्यालय वालीबॉल अंडर-17 (बालक) प्रतियोगिता में झारखंड ने पहले मैच में आइसीएससी को सीधे सेट में 25-17, 25-19 से पराजित किया। 11 दिसंबर को झारखंड टीम का मुकाबला आईएसडब्ल्यू से होगा। आज खेले गए मैच में झारखंड की ओर से आर्यन कुमार, रोहित कुमार, सन्नी कुमार यादव, आदर्श राज सिंह, अमन कुमार, अजय कुमार, पुरुषोत्तम रंजन, अरूप शाह, अंकित कुमार सिंह, आदित्य कुमार सिंह ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया। झारखंड राज्य आत्या- पात्या सीनियर पुरुष टीम घोषित

loksabha election banner

जागरण संवाददाता, रांची: झारखंड सीनियर आत्या-पात्या पुरुष टीम की घोषणा मंगलवार को की गई। । टीम की घोषणा करते हुए झारखंड राज्य आत्या-पात्या एसोसिएशन के महासचिव अजय झा ने बताया कि शेगौन (महाराष्ट्र) में 13 से 15 दिसंबर तक आयोजित सीनियर राष्ट्रीय आत्या-पात्या प्रतियोगिता में झारखंड टीम भाग लेगी। झारखंड टीम बुधवार को रवाना होगी। झारखंड पुरुष टीम में विक्की साहनी (कप्तान), सूरज कुमार महतो, फिलिप्स सोनू किस्कू, सूरज कुमार पासवान, सूरज कुमार महतो, राजेंद्र मंडल, मनजीत गुप्ता, पवन गुप्ता, निखिल लोहरा, राकेश नायक शामिल हैं। प्रशिक्षक रजनीश कुमार झा, टीम प्रबंधक अनमोल कुमार हैं। झारखंड नेटबॉल टीम ने दोनों वर्गो में जीता कांस्य पदक

जागरण संवाददाता, रांची: ओडिशा के अंगुल जिला के बनारपाल में संपन्न पूर्वी क्षेत्र राष्ट्रीय पुरुष-महिला नेटबॉल प्रतियोगिता में झारखंड की टीम दोनों वर्गो में तीसरे स्थान पर रहते हुए कास्य पदक जीतने में सफल रही। झारखंड महिला टीम की ओर से अनिमा तिर्की, मोनालिशा कुमारी, सविता तिर्की, आकाक्षा समद, पूनम बेग, स्वाती प्रभा, लक्ष्मी कच्छप, शिवानी गुप्ता, अंशु टोप्पो, राखी कुमारी, अदिति एक्का, रीना लिंडा तथा पुरुष वर्ग में सोनू कुमार, जितेन्द्र कुमार, सिकंदर मराडी, करण झा, सत्यम झा, आशुतोष राय, चंद्रशेखर कुमार मंडल, नितेश सुरीन, विवेक टोप्पो, विनोद उराव ने सराहनीय खेल का प्रदर्शन किया। झारखंड टीम के प्रदर्शन पर झारखंड नेटबॉल संघ के महासचिव राजेन्द्र प्रसाद, भूपेन्द्र नाथ राम, प्रमोद कुमार ठाकुर, गुंजन कुमार झा ने खिलाड़ियों को बधाई दी है। राची जिला क्रास कंट्री टीम का चयन 15 को

जागरण संवाददाता, रांची : झारखंड राज्य क्रास कंट्री प्रतियोगिता 29 दिसंबर को पलामू में होगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के राची जिला टीम के चयन हेतु ट्रायल का आयोजन 15 दिसंबर को सुबह 8 बजे से होटवार एथलेटिक्स स्टेडियम में किया जाएगा। राची जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव प्रभाकर वर्मा ने बताया कि 14,16,18 व 20 वर्ष के वर्ग में महिला और पुरुष वर्ग के प्रतिभागी भाग ले सकते है। ट्रायल में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ियों को अपने साथ जन्म प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड के साथ आना होगा। प्रभाकर वर्मा ने कहा कि सभी प्रतिभागी अपना रजिस्ट्रेशन एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) के वेबसाइट में कर लेंगे अन्यथा उनको जनवरी में होने वाली राष्ट्रीय क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में भाग नही लेने दिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.