विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

झारखंड में सिलिंडर आपूर्ति की बदहाल स्थिति, महज 11% शिकायतों का निराकरण; रांची में सर्वाधिक बुरा हाल

Published: Tue, 07 Apr 2026 02:07 PM (IST)Updated: Tue, 07 Apr 2026 07:40 PM (IST)

झारखंड में सिलिंडर आपूर्ति को लेकर सरकारी दावों की पोल खुल गई है। मार्च माह में कुल 446 शिकायतों में ...और पढ़ें

झारखंड में शिकायतें कम और समाधान उससे भी खराब। (विजुअल: एआई जेनरेटेड)

झारखंड में शिकायतें कम और समाधान उससे भी खराब। (विजुअल: एआई जेनरेटेड)

HighLights

  1. राज्य में केवल 11% सिलिंडर शिकायतों का हुआ निराकरण।

  2. रांची में 175 में से मात्र 7 शिकायतों का निपटारा हुआ।

  3. मार्च में कुल 446 शिकायतों में से 51 का समाधान।

राज्य ब्यूरो, रांची। राज्य में सिलिंडर आपूर्ति को लेकर सरकार के दावाें की पोल विभाग के आंकड़े खोल रहे हैं। आंकड़ों को देखकर कहीं से भी लोगों को राहत मिलती दिख नहीं रही है।

अभी तक महज 11 प्रतिशत शिकायतों का निष्पादन करने में विभाग को सफलता मिली है। बड़ी बात यह कि अब आम लोगों की शिकायतें भी कम ही मिल रही हैं।

ज्ञात हो कि झारखंड में लोक शिकायत प्रबंधन प्रणाली के माध्यम से राशन कार्ड से संबंधित शिकायतों के निष्पादन का बेहतरीन रिकार्ड रहा है।

राजधानी रांची में सर्वाधिक शिकायतें

राज्य में सभी को सिलिंडर उपलब्ध कराने को लेकर सरकार के प्रयासों का आइना यह आंकड़ा हो सकता है। आंकड़ों के अनुसार मार्च माह में राजधानी रांची से 175 शिकायतें मिलीं जिसमें से मात्र सात का निष्पादन किया गया।

इसके बाद धनबाद से 49 शिकायतें मिलीं जिसमें से 10 मामलों का निष्पादन हुआ है। सुदूर जिलों में शिकायतें कम होने के बावजूद निष्पादन में कहीं काेई कमी नहीं है।

राज्य में मार्च महीने में सिलिंडर आपूर्ति से संबंधित शिकायतों को देखें तो कुल 446 लोगों की ओर से शिकायतें दर्ज कराई गई हैं जिनमें से 51 शिकायतों का निष्पादन करने में विभाग सफल रहा है। यह आंकड़ा शिकायतों के लिहाज से 11 प्रतिशत के करीब है।

क्रम संख्या जिला शिकायतों की संख्या निष्पादित मामले
1 रांची 175 7
2 धनबाद 49 10
3 गिरिडीह 38 5
4 देवघर 24 7
5 कोडरमा 20 2
6 पलामू 19 6
7 साहिबगंज 18 1
8 बोकारो 17 1
9 हजारीबाग 16 3
10 पूर्वी सिंहभूम 12 0
11 गोड्डा 10 6
12 गुमला 8 0
13 चतरा 7 1
14 पाकुड़ 4 0
15 रामगढ़ 4 0
16 लोहरदगा 4 0
17 दुमका 4 0
18 गढ़वा 4 0
19 लातेहार 3 0
20 जामताड़ा 3 0
21 सरायकेला 2 2
22 पश्चिम सिंहभूम 2 2
23 खूंटी 2 0

यह भी पढ़ें- झारखंड में 1.40 करोड़ लोगों की होगी सिकल सेल और थैलेसीमिया की जांच, घर-घर जाकर लेंगे सैंपल

यह भी पढ़ें- 20वीं किस्त के साथ 51 लाख महिलाओं के खाते में पहुंचा 2500 रुपये, ₹30,000 सालाना से जीवन बदल रहा

यह भी पढ़ें- कोडरमा-गया रूट पर दौड़ेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी मिनी कोच मेमू ट्रेन, पटना जाना होगा आसान