Move to Jagran APP

पाकुड़ में मासूम भाई बहन से दरींदगी, पहले आंख निकाली फिर निर्मम हत्या

Jharkhand Crime News गुरुवार की देर रात 10 साल की मर्शिला मरांडी तथा उसके छोटे भाई नौ वर्षीय बाबूलाल मरांडी की गला दबाकर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने दोनों की बायीं आंखें भी निकाल ली। हत्या का आरोप नेहरू मरांडी पर लगा है

By Madhukar KumarEdited By: Published: Fri, 28 Jan 2022 08:35 PM (IST)Updated: Fri, 28 Jan 2022 08:35 PM (IST)
पाकुड़ में मासूम भाई बहन से दरींदगी, पहले आंख निकाली फिर निर्मम हत्या
Jharkhand Crime News पाकुड़ में निर्ममता के साथ दो बच्चों की आंखें निकालकर हत्या कर दी

पाकुड़, जागरण संवाददाता। पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा स्थित अंबाडीहा मांझी टोला में गुरुवार की देर रात 10 साल की मर्शिला मरांडी तथा उसके छोटे भाई नौ वर्षीय बाबूलाल मरांडी की गला दबाकर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने दोनों की बायीं आंखें भी निकाल ली। हत्या का आरोप नेहरू मरांडी पर लगा है, जो रिश्ते में दोनों बच्चों का चाचा है। वह फिलहाल फरार है। हत्या का कारण जमीन विवाद बताया जा रहा है। मृतक के पिता और नेहरू के बीच मकान की जमीन को लेकर लगभग एक साल से विवाद चल रहा है।

loksabha election banner

मामले में पूछताछ जारी

इधर, पाकुड़ के पुलिस अधीक्षक एच पी जनार्दनन के अनुसार पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके बाद ही हत्या के कारणों की सही जानकारी मिल पाएगी। पुलिस ने इस मामले में नेहरू के भाई गोमस्ता मरांडी, मां पुती हांसदा तथा पिता प्रधान मरांडी को हिरासत में लिया है, उनसे पूछताछ की जा रही है।

झूट बोलकर बच्चों को लेकर बाहर गया

मृतक के पिता प्रेम मरांडी ने परिवार के अन्य सदस्यों के हवाले से कहा कि गुरुवार की शाम नेहरू उसके घर आया था। उसने बच्चों से झूठ कहा कि उनके पिता भैैंसा की लड़ाई देखने गए हैैं। उन्हें खोजने चलना होगा। इसके बाद दोनों बच्चे उसके साथ घर से निकल गए। गुरुवार की देर शाम तक जब मर्शिला व बाबूलाल घर वापस नहीं लौटे तो दोनों की खोजबीन शुरू हुई। इसकी जानकारी ग्राम प्रधान को भी दी गई। इसपर ग्राम प्रधान ने नेहरू से दोनों बच्चों को एक घंटे के अंदर खोजकर लाने को कहा।

बच्चों की आंखें निकाली

ग्राम प्रधान के इस निर्देश पर नेहरू ने दो टूक कहा कि दोनों बच्चे भैंसा की लड़ाई देख रहे थे और वह दोनों को छोड़कर घर लौट आया। इधर, दोनों बच्चों को उनके स्वजन पूरी रात ढूंढते रहें, परंतु उसका कुछ पता नहीं चला। इस बीच शुक्रवार की सुबह गांव की दो महिलाओं ने मांझी टोला के एक खलिहान में दोनों के शव को देखा, जिसकी पहचान मर्शिला व बाबूलाल के तौर पर हुई। दोनों के गले पर जख्म पाए गए। साथ ही दोनों की बायीं आंखें भी गायब मिलीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.