Move to Jagran APP

भारतीय सेना में बहाली के नाम पर ठगी करने वाली हर‍ियाणा की महिला बाक्सर रांची से गिरफ्तार

Jharkhand Crime News दस दिनों से सहायक प्रोफेसर के घर ले रखी थी पनाह। हरियाणा पुलिस पहुंची तो छिप गई थी बाथरूम में। सहायक प्रोफेसर विजय यादव ने बचाने का किया प्रयास। बेड पर रखे कंबल से हुई बरामद। ठग मधु यादव खेलगांव में थी बाक्‍स‍िंंग कोच।

By M EkhlaqueEdited By: Published: Tue, 01 Feb 2022 09:22 PM (IST)Updated: Tue, 01 Feb 2022 09:22 PM (IST)
भारतीय सेना में बहाली के नाम पर ठगी करने वाली हर‍ियाणा की महिला बाक्सर रांची से गिरफ्तार
Jharkhand Crime News : रांची में पकड़ी गई हर‍ियाणा की बाक्‍सर मधु यादव। जागरण

रांची, जागरण संवाददाता। भारतीय सेना और पुलिस बहाली के नाम पर युवाओं से करोड़ों की ठगी करने के आरोप में हरियाणा पुलिस ने रांची के पंडरा स्थित तेल मिल गली से हर‍ियाणा की महिला बाक्‍सर को गिरफ्तार क‍िया है। गिरफ्त में आई महिला का नाम मधु यादव है। वह हरियाणा के गुरुग्राम के फार्रुखनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली है। मधु यादव पहले खेलगांव इलाके में किराये के मकान में रहती थी।

loksabha election banner

रांची में प्रोफेसर के घर में छ‍िपी हुई थी दस द‍िनों से

हरियाणा पुलिस की दबिश से घबराकर पिछले 10 दिनों से झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय के सहायक प्रोफेसर विजय यादव के घर पर छिपी हुई थी। सोमवार की देर रात पंडरा थाना पुलिस के सहयोग से हरियाणा की एक टीम ने सहायक प्रोफेसर के घर छापेमारी की। पुलिस से बचने के लिए महिला बाथरूम में घुस गई थी। सहायक प्रोफेसर महिला को बचाना चाहते थे लेकिन बेड पर दो कंबल देखकर पुलिस को शक हुआ। छानबीन हुई तो महिला बाथरूम से पकड़ी गई। कागजी कार्रवाई के बाद पुलिस मधु यादव को अपने साथ हरियाणा ले गई है।

मधु यादव के पति पवन भारतीय सेना में कांस्टेबल

बता दें कि आरोपित मधु यादव के पति पवन भारतीय सेना में कांस्टेबल हैं। उन पर भी जालसाजी में शामिल होने का आरोप है। मधु जितनी बड़ी शातिर है उतनी ही अच्छी बाक्सर भी है। अप्रैल 2021 में रांची आई। अपनी काबिलियत दिखाकर झारखंड स्टेट स्पोट््र्स प्रमोशन सोसाइटी में कोच बन गई। पांच-छह दिनों तक खेलगांव में ट्रेन‍िंंग भी दी, लेकिन दूसरी लाकडाउन के बाद कोच‍िंंग क्लास बंद कर दिया गया। लाकडाउन के बाद मधु यादव दोबारा लौट कर नहीं आई। जानकारी के अनुसार इससे पहले भी एक बार हरियाणा पुलिस रांची आई थी, इसकी भनक लगने के बाद मधु भूमिगत हो गई।

कार्यक्रम के दौरान सहायक प्रोफेसर से हुई नजदीकी

जानकारी के अनुसार केंद्रीय विवि में स्पोट््र्स का एक कार्यक्रम हुआ था जिसमें मधु यादव भी शामिल हुई थी। वहीं, उसका सहायक प्रोफेसर विजय यादव से मुलाकात हुई। इसके बाद दोनों लगातार मिलते रहे। सहायक प्रोफेसर मूलरूप से उत्तरप्रदेश के वाराणसी के रहने वाले हैं। विवि में एजुकेशन विभाग में पदस्थापित हैं। पुलिस के अनुसार मधु को जैसे ही पता चला कि दूसरी बार फिर हरियाणा पुलिस रांची आई है तो वह खेलगांव स्थित अपना घर छोड़कर पिछले 10 दिनों से पंडरा में सहायक प्रोफेसर के घर पर पनाह ली हुई थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.