Move to Jagran APP

मेरे पति का उसकी भाभी से अवैध संबंध... नवविवाहिता ने थाने में दिया ऐसा बयान कि मुंह ताकने लगे पुलिसवाले...

Jharkhand News रांची की नवविवाहिता का आरोप है कि पति का उसके भाभी के साथ अवैध संबंध है। जिसके चलते वह और उसका परिवार हमेशा उसको प्रताड़‍ित करता है। पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Fri, 27 May 2022 03:36 AM (IST)Updated: Fri, 27 May 2022 03:04 PM (IST)
मेरे पति का उसकी भाभी से अवैध संबंध... नवविवाहिता ने थाने में दिया ऐसा बयान कि मुंह ताकने लगे पुलिसवाले...
Jharkhand News: रांची की नवविवाहिता का आरोप है कि पति का उसके भाभी के साथ अवैध संबंध है।

रांची, जासं। Jharkhand News रांची की नवविवाहिता का आरोप है कि उसके पति का अपनी भाभी के साथ अवैध संबंध है। जिसके चलते वह और उसका परिवार हमेशा उसको प्रताड़‍ित करता है। पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। रांची सदर थाने में विवाहिता ने पति सहित ससुरालवालों पर दहेज प्रताड़ना की एफआइआर दर्ज कराई है।

loksabha election banner

पीड़िता कोकर ओल्ड एचबी रोड निवासी शीतल मुंडा है। उसने पति रंजीत कुमार मानकी व समेत ससुराल वालों को आरोपित बनाया है। विवाहिता ने आरोप लगाया है कि उससे दहेज के नाम पर पांच लाख की मांग की गई। डायन-बिसाही कह कर प्रताड़ित भी किया जाता है। वर्ष 2021 में उसकी शादी रामगढ़ निवासी रंजीत से हुई थी। शादी के बाद से ससुराल वालों का व्यवहार उनके साथ ठीक नहीं था।

शुरू से ही पति समेत ससुराल वाले उनसे दहेज की मांग कर रहे थे। इनकार करने पर उनके साथ मारपीट किया करते थे। इसी क्रम में बीते 18 जनवरी 2022 को उसके पति उसे रांची स्थित मायके छोड़ कर चले गए। धमकी दी कि जब तक पैसा नहीं लाती हो, तब तक उसे ससुराल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। विवाहिता का आरोप है कि पति का उसके भाभी के साथ भी अवैध संबंध है। पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

नर्स का यौन शोषण : एफआइआर के बाद फरार हुए डीएवी कपिलदेव के प्राचार्य

यौन शोषण की एफआइआर दर्ज होने के बाद रांची के डीएवी कपिलदेव स्कूल के प्राचार्य मनोज कुमार सिन्हा फरार हो गए। अरगोड़ा थाने की पुलिस ने गुरुवार एजी कॉलोनी उपकार नगर स्थित प्राचार्य के आवास पर छापेमारी की। लेकिन आरोपित फरार मिला। उनका मोबाइल 36 घंटे से बंद है। आरोपित प्राचार्य से न तो पुलिस संपर्क कर पा रही है और न ही अन्य लोग संपर्क कर पा रहे। इस वजह से पुलिस उसे ट्रेस भी नहीं कर पा रही है।

घर में पुलिस ने की छापेमारी, फरार मिले, 36 घंटे से मोबाइल फोन रखा है बंद

इधर, प्राचार्य और पीड़िता की बातचीत की एक वीडियो वायरल हुई है। वीडियो में वे पीड़िता नर्स पर दबाव बनाते दिखे हैं। वे जबरन अपनी बात मनवा रहे। पीड़िता मना कर रही, तब भी लगातार अपनी जिद मनवाने में लगे थे। इसपर पीड़िता कह रही स्कूल में यह सब सही नहीं है। बावजूद वे कह रहे, मेरी बात मान जाओ। वह पीड़िता को स्कूल में परमानेंट करने का प्रालोभन भी दे रहा था।

कोर्ट में दर्ज कराया 164 का बयान

पुलिस ने गुरुवार को पीड़िता का न्यायालय में सीआरपीसी 164 के तहत बयान दर्ज कराया। पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि आरोपित उसे वाट्सएप पर पोर्न वीडियो भेजता था। अश्लील मैसेज भी भेजा करता था। उससे वीडियो देखने की बात पूछा करता था। यहां तक कि ब्लड प्रेशर जांचने के लिए कमरे में बुलाकर उसके प्राइवेट पार्ट को गलत नीयत से छूता था। उसके गेस्ट हाउस में आरोपित ने उसके कपड़े फाड़ दिए और गलत हरकत की थी। पीड़िता के अनुसार आरोपित प्राचार्य उसे अक्सर शारीरिक संबंध बनाने के लिए प्रताड़ित करता था। वाट्सऐप पर पोर्न वीडियो भेजकर अगले दिन पीड़िता से वीडियो देखने की बात पूछता था।

न्यूड वीडियो होकर वीडियो चैट का बनाता था दबाव

पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि आरोपित प्राचार्य उसे न्यूड वीडियो काल करने का दबाव बनाता था। लेकिन पीड़िता ऐसा करने से इनकार कर देती थी। आरोपी स्कूल में पीड़िता के शरीर को भी छूता था। खाली वक्त पर वॉट्सऐप चैट या काल करने का दबाव भी बनाता था। इससे संबंधित कई सबूत पुलिस को सौंपा है। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.