Move to Jagran APP

भाजपा सांसद रहे रामटहल चौधरी के भांजे का कुआं से कंकाल बरामद, बड़ा प्रश्‍न- क‍िसने की हत्‍या

Jharkhand Crime यह घटना रांची ज‍िले के अनगड़ा क्षेत्र की है। रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी का भांजा 13 नवंबर 2021 को घर से अचानक लापता हो गया। घर वालों ने काफी खोजबीन की लेक‍िन कोई पता नहीं चला। अंतत उन्‍होंने अनगड़ा थाने में सनहा दर्ज करा द‍िया।

By M EkhlaqueEdited By: Published: Tue, 11 Jan 2022 09:56 PM (IST)Updated: Wed, 12 Jan 2022 12:21 PM (IST)
भाजपा सांसद रहे रामटहल चौधरी के भांजे का कुआं से कंकाल बरामद, बड़ा प्रश्‍न- क‍िसने की हत्‍या
सांसद रह चुके रामटहल चौधरी के भांजा संजीत महतो का फाइल फोटो। जागरण

रांची, जागरण संवाददाता। झारखंड के रांची संसदीय क्षेत्र के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी के भांजा का शव एक कुआं से बरामद हुआ है। उसका नाम संजीत महतो था। उसकी उम्र 43 वर्ष थी। वह अनगड़ा थाना क्षेत्र के राजाडेरा सूपा गांव निवासी था।

loksabha election banner

सड़ गया था शव, कंकाल का दाह संस्‍कार

संजीत महतो का मंगलवार को गांव के ही न‍िर्माणाधीन कुआं से शव बरामद किया गया। संजीत महतो दो माह पूर्व 13 नवंबर 2021 से लापता था। शव पूरी तरह से सड़-गल गया था। सिर्फ कंकाल बचा हुआ था। स्वजन संजीत महतो की सभी संभावित जगहों पर खोजबीन करते करते थक गए थे।

भाई ने कहा- क‍िसी से नहीं थी दुश्‍मनी

इस मामले में अनगड़ा थाना में सनहा भी दर्ज किया गया था। शव बरामदगी की जानकारी अनगड़ा थाना पुलिस को दी गई। ग्रामीणों व स्वजनों के आग्रह पर शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया। सूपा गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक के छोटे भाई रंजीत महतो ने बताया कि संजीत की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। काफी मिलनसार स्वभाव का व्यक्ति था। अंतिम संस्कार में पूर्व सांसद रामटहल चौधरी, रणधीर चौधरी, जगेश्वर महतो, मुखिया मोतीराम मुंडा, मनोज महतो सहित अन्य शामिल हुए।

सिंचाई के दौरान कुएं से मिला शव

प्याज सिंचाई करने के दौरान संजीत का शव बरामद किया जा सका। दो माह पूर्व इस कुएं में स्वजनों व ग्रामीणों ने शव की खोजबीन की थी। सूपा गांव का किसान तारालाल महतो अपनी बाड़ी में प्याज की फसल में पटवन करने के लिए उक्त अद्र्धनिर्मित कुंआ की साफ-सफाई कर रहे थे। तारालाल का कुंआ बाड़ी से कुछ दूरी पर था। जबकि उक्त अद्र्धनिर्मित कुंआ बगल में था। इसलिए तारालाल अपने स्वजनों के साथ इस अद्र्धनिर्मित कुएं की साफ-सफाई कर रहा था। इसी क्रम में शव बरामद हुआ।

हर एंगल से पुल‍िस कर रही जांच

बहरहाल, अनगड़ा थाने की पुल‍िस अब यह पता लगाने में जुटी है क‍ि यह मौत कैसे हुई। क‍िसी ने संजीत महतो की हत्‍या कर शव को कुआं में तो नहीं फेंक द‍िया था। अगर हत्‍या की गई तो इसकी वजह क्‍या हो सकती है। पुल‍िस हर एंगल से इस मामले की जांच कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.