Move to Jagran APP

कोरोना: झारखंड में आज ताबड़तोड़ 46 मौतें, फिर मिले 4290 संक्रमित; जानें ताजा हाल

Jharkhand Covid Crisis सोमवार को राज्य में 4290 नए संक्रमित मिले। रांची में 1404 नए संक्रमित की पहचान हुई। वहीं राज्य में 46 मरीजों की मौत हो गई। इनमें 14 रांची के हैं। राज्य में 24 घंटे के भीतर 1777 मरीज स्वस्थ भी हुए।

By Alok ShahiEdited By: Published: Mon, 19 Apr 2021 10:58 PM (IST)Updated: Tue, 20 Apr 2021 05:12 AM (IST)
कोरोना: झारखंड में आज ताबड़तोड़ 46 मौतें, फिर मिले 4290 संक्रमित; जानें ताजा हाल
Jharkhand Covid Crisis: सोमवार को राज्य में 4290 नए संक्रमित मिले। वहीं, राज्य में 46 मरीजों की मौत हो गई।

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। Jharkhand Covid Crisis झारखंड में कोरोना का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य में प्रत्येक दिन मिलनेवाले कोरोना मरीजों की संख्या पहली बार सोमवार को चार हजार से पार हो गई। राज्य में रोज मिलनेवाले नए मामले में लगातार 19वें दिन वृद्धि हुई है। वहीं, कोरोना जांच में पूर्व मंत्री सह वर्तमान विधायक सरयू राय तथा अमर कुमार बाउरी भी संक्रमित पाए गए। दोनों होम आइसोलेशन में हैं।

loksabha election banner

पहली बार एक दिन में मिलनेवाले मरीजों की संख्या चार हजार से पार

राज्य में सोमवार को 36,290 लोेगों की कोरोना जांच हुई जिनमें 4,290 संक्रमित पाए गए। इस तरह, प्रत्येक सौ लोगों की जांच में 12 लोग संक्रमित पाए गए। रांची में 1,404 नए संक्रमित की पहचान हुई। लगातार दूसरे दिन पूर्वी सिंहभूम में 600 से अधिक तथा कोडरमा में 200 से अधिक संक्रमित मिले। अन्य जिलों में भी बड़ी संख्या में मरीज मिले हैं।

46 मरीजों की इलाज के दौरान गई जान, इनमें 14 रांची के

राज्य में 24 घंटे के भीतर 46 मरीजों की मौत हो गई। इनमें 14 रांची के हैं। रांची के अलावा पूर्वी सिंहभूम में 10, बोकारो, कोडरमा, लोहरदगा तथा धनबाद में तीन-तीन, चतरा, गढ़वा व पश्चिमी सिहभूम में दो-दो,  गोड्डा, लातेहार, साहिबगंज व गुमला में एक-एक मरीज की मौत हो गई। राहत की बात यह है कि राज्य में 24 घंटे के भीतर 1,777 मरीज स्वस्थ भी हुए। इनमें 625 रांची के हैं। बता दें कि राज्य में पिछले पांच दिनों में लगातार तीन हजार से अधिक मामले मिले थे। राज्य में एक अप्रैल से लगातार प्रतिदिन मिलेनवेाले मरीजों की संख्या में वृद्धि हो रही है।

संक्रमित मरीजों की संख्या अब 30 हजार से अधिक

राज्य में वर्तमान में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर अब 30,477 हो गई है। वहीं, अबतक 1,35,256 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में अबतक 1,502 काेरोना मरीजों की जान जा चुकी है।

किस जिले में मिले कितने संक्रमित

बोकारो : 188,  चतरा : 32, देवघर : 112, धनबाद : 149, दुमका : 36, पूर्वी सिंहभूम : 639, गढ़वा : 66, गिरिडीह : 53, गोड्डा : 91, गुमला : 85, हजारीबाग : 237, जामताड़ा : 49, खूंटी : 103, कोडरमा : 230, लातेहार : 90, लोहरदगा : 35, पाकुड़ : 17, पलामू : 94, रामगढ़ : 145, रांची : 1,404, साहिबगंज : 153, सरायकेला : 87, सिमडेगा : 137, पश्चिमी सिंहभूम : 58

कहां कितने स्वस्थ हुए

बोकारो : 69,  चतरा : 00, देवघर : 72, धनबाद : 84, दुमका : 48, पूर्वी सिंहभूम : 178, गढ़वा : 46, गिरिडीह : 18, गोड्डा : 38, गुमला : 57, हजारीबाग : 74, जामताड़ा : 96, खूंटी : 00 , कोडरमा : 00, लातेहार : 00, लोहरदगा : 25, पाकुड़ : 12, पलामू : 29, रामगढ़ : 94, रांची : 625, साहिबगंज : 127, सरायकेला : 03, सिमडेगा : 45, पश्चिमी सिंहभूम : 37

झारखंड में ऐसे बढ़ रहा संक्रमण

दिन - रांची - झारखंड

  • 1 अप्रैल 369 690
  • 2 अप्रैल 368 694
  • 3 अप्रैल 472 873
  • 4 अप्रैल 446, 788
  • 5 अप्रैल 569 1,086
  • 6 अप्रैल 539 1,264
  • 7 अप्रैल 562 1,312
  • 8 अप्रैल 858 1,882
  • 9 अप्रैल 754 1,925
  • 10 अप्रैल 904 2,373
  • 11 अप्रैल 1,076 2,296
  • 12 अप्रैल 787 2,366
  • 13 अप्रैल 1,049 2,844
  • 14 अप्रैल 1,273 3,198
  • 15 अप्रैल 1,393 3,480
  • 16 अप्रैल 1,372 3,843
  • 17 अप्रैल 1,410   3,869
  • 18 अप्रैल  1,073  3,992
  • 19 अप्रैल  1,404  4,290

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.