Move to Jagran APP

Jharkhand COVID 19 Update: झारखंड में कोरोना से 219 लोगों की मौत, सबसे अधिक जमशेदपुर में

Jharkhand Coronavirus News Update झारखंड में सोमवार को 17 कोरोना मरीजों की मौत हो गई। हालांकि इनमें अधिसंख्य वृद्ध और अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रस्त थे।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Tue, 11 Aug 2020 11:08 AM (IST)Updated: Tue, 11 Aug 2020 04:04 PM (IST)
Jharkhand COVID 19 Update: झारखंड में कोरोना से 219 लोगों की मौत, सबसे अधिक जमशेदपुर में
Jharkhand COVID 19 Update: झारखंड में कोरोना से 219 लोगों की मौत, सबसे अधिक जमशेदपुर में

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Coronavirus News Update झारखंड में अब तक कोरोना वायरस से 219 मरीजों की मौत हो गई है। इसमें से सबसे ज्‍यादा पूर्वी सिंहभूम जिले में हुई है। इसके बाद रांची में कोरोना से लोगों ने जान गंवाई है। इधर, राज्य में अब कोरोना संक्रमण को मात देकर स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या तेजी से बढऩे लगी है। इससे अब रिकवरी रेट भी बेहतर हो रही है। सोमवार को भी राज्य के विभिन्न जिलों में 699 मरीज स्वस्थ हुए। राज्य में लगातार दूसरे दिन नए संक्रमित मिलने से अधिक पुराने मरीज स्वस्थ हुए हैं। सोमवार को सभी जिलों में 531 नए मरीज मिले, जबकि 17 संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। सोमवार को मिले नए संक्रमितों में चाईबासा के एक जज भी शामिल हैं। उधर रांची में कुल 62 नए संक्रमित मिले, जबकि यहां सर्वाधिक 233 मरीज स्वस्थ भी हुए। एक बार फिर जमशेदपुर में सबसे अधिक 67 नए मरीज मिले।

loksabha election banner

जमशेदपुर में 9 और अन्य चार जिलों में 8 मरीजों की मौत

इधर, जमशेदपुर में कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत को आंकड़ा सोमवार को भी सर्वाधिक रहा। सोमवार को जमशेदपुर में नौ, साहिबगंज व पश्चिमी सिंहभूम में दो-दो तथा पलामू, देवघर और सिमडेगा के एक-एक मरीजों की मौत हुई। जमशेदपुर के टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में आठ व  टिनप्लेट अस्पताल में एक की मौत हुई है। इनमें ज्यादातर सांस संबंधी परेशानियों से जूझ रहे थे।

टीएमएच में पहली मौत गोलमुरी निवासी 62 वर्षीय एक महिला की रविवार की रात डेढ़ बजे हुई। वहीं चाईबासा के नोवामुंडी की एक 59 वर्षीय महिला, कदमा के 69 वर्षीय बुजुर्ग, जुगसलाई निवासी 48 वर्षीय महिला, साकची निवासी 72 वर्षीय वृद्ध, गोविंदपुर निवासी 49 वर्षीय अधेड़, सोनारी निवासी 69 वर्षीय बुजुर्ग, बागबेड़ा निवासी 52 वर्षीय  अधेड़ और धनबाद निवासी 46 वर्षीय अधेड़ की भी सोमवार को इलाज के क्रम में मौत हो गई।

जमशेदपुर के टीएमएच, एमजीएम व टिनप्लेट अस्पताल का आकंड़ा देखा जाए तो अब तक कोरोना संक्रमित 103 मरीजों की यहां मौत हो चुकी है। इनमें पूर्वी सिंहभूम के 89 लोग शामिल हैं। दूसरी ओर रांची के रिम्स में इलाजरत हजारीबाग के एक अधेड़ और पलामू की एक महिला मरीज की मौत हो गई।

पलामू की जिस महिला की मौत हुई है, वह मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलवाटीका गुरुनानक कॉलोनी की रहने वाली थी। नए संक्रमितों की पहचान तथा पुराने मरीजों के स्वस्थ होने के बाद राज्य में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 8,825 हो गई है। वहीं, कोरोना के कुल मामले 18,786 हो गए हैं, जिनमें 9,748 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में अबतक 219 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी की है। हालांकि इनमें अधिसंख्य वृद्ध और अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रस्त थे।

आधे से अधिक मरीज हो चुके हैं स्वस्थ

झारखंड में अब कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने की दर 51.88 फीसद पर पहुंच गई है। इस तरह, आधे से अधिक मरीज अब स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि राष्ट्रीय स्तर पर वर्तमान में यह दर 69.34 फीसद है। बता दें कि झारखंड में पिछले दिनों यह दर घटकर 35 फीसद तक नीचे पहुंच गई थी। पिछले दो-तीन दिनों में बड़ी संख्या में मरीजों के स्वस्थ होने के कारण आंकड़ों में सुधार हुआ है।

एक एसपी, एक एएसपी, छह डीएसपी सहित 2565 पुलिस पदाधिकारी-कर्मी कोरोना संक्रमित

अब कोरोना के खिलाफ युद्ध लड़ रहे योद्धाओं के बीच संक्रमण तेजी से फैल रहा है। विधि-व्यवस्था संभाल रही झारखंड राज्य की पुलिस के कर्मी भी इस वायरस की चपेट में बड़े पैमाने पर हैं । कोरोना वायरस ने राज्य के एक एसपी, एक एएसपी, छह डीएसपी सहित 2565 पुलिस पदाधिकारियों-कर्मियों को संक्रमित किया है।

हालांकि, इनमें 887 पुलिस पदाधिकारी-कर्मी स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि छह पदाधिकारी-कर्मी की इस वायरस ने जान ले ली है। राज्य में अब भी 1672 पुलिस पदाधिकारी-कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। राज्य के पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित पुलिस पदाधिकारियों-कर्मियों में 25 इंस्पेक्टर, 152 दारोगा, चार उच्च वर्गीय लिपिक, 217 एएसआइ, छह मुंशी एएसआइ, 178 हवलदार, 1865 सिपाही-चालक, 54 चतुर्थवर्गीय कर्मचारी व 56 गृह रक्षक शामिल हैं।

कहां मिले कितने मरीज

सोमवार को जमशेदपुर में 77, रांची में 62, पलामू में 60, गढ़वा में 39, रामगढ़ में 33, बोकारो, देवघर तथा सिमडेगा में 29-29, लातेहार में 27, कोडरमा में 25, गुमला में 18, सरायकेला में 17, साहिबगंज में 15, हजारीबाग तथा धनबाद में 14-14, पश्चिमी सिंहभूम में 12, गिरिडीह में 10, दुमका में आठ, खूंटी में सात, लोहरदगा में छह, चतरा में चार, गोड्डा में तीन, जामताड़ा में दो, पाकुड में एक नए मरीज मिले।

कहां-कितने मरीज हुए स्वस्थ

सोमवार को रांची में 233, गढ़वा में 95, पाकुड़ में 66, गुमला में 60, गिरिडीह में 57, हजारीबाग में 28, रामगढ़ में 27, पलामू में 24, जमशेदपुर में 11, चतरा में 38, प. सिंहभूम में 17, दुमका तथा बोकारो में आठ-आठ, सिमडेगा में सात, कोडरमा में छह, साहिबगंज में पांच, गोड्डा, सरायकेला तथा जामताड़ा में तीन-तीन मरीज स्वस्थ हुए।

कोरोना : फैक्ट फाइल

नए मामले : 531

सोमवार को हुई मौत : 17

एक दिन पूर्व मिले मामले : 629

सक्रिय मरीज : 8,825

अब तक स्वस्थ : 9,748

कोरोना के कुल मामले : 18,786

अबतक मौत : 219

सोमवार को हुई जांच : 6,252

अबतक हुई जांच : 3,87,184

जिलावार सक्रिय मामले

पूर्वी सिंहभूम : 1930

रांची : 1889

धनबाद :  444

गोडडा : 369

हजारीबाग : 342

कोडरमा : 302

खूंटी : 289

बोकारो : 234

चतरा : 204

देवघर : 241

दुमका : 97

गढवा : 207

गिरिडीह : 230

गुमला : 199

जामताड़ा : 55

लातेहार : 196

लोहरदगा : 85

पाकुड़ : 132

पलामू :  319

रामगढ़ : 188

साहिबगंज :  215

सरायकेला : 267

सिमडेगा : 161

पश्चिमी सिंहभूम : 253

10 अगस्त तक स्वस्थ मरीज

रांची : 1776

पूर्वी सिंहभूम : 984

गिरिडीह : 811

धनबाद : 596

हजारीबाग :  549

गढ़वा : 455

कोडरमा : 420

पलामू : 420

देवघर :  405

रामगढ़ : 411

सिमडेगा : 494

पश्चिमी सिंहभूम : 289

बोकारो : 242

चतरा : 244

दुमका :  98

गोडडा : 208

गुमला : 250

जामताड़ा : 101

खूंटी : 60

लातेहार : 251

लोहरदगा : 213

पाकुड़ : 193

साहिबगंज : 121

सरायकेला : 157


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.