Move to Jagran APP

Jharkhand Corona Update @ 28 May: झारखंड में आज कोरोना से 19 मौतें, 687 नए मामले Latest Update

Jharkhand Coronavirus Update झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण पिछले पांव पर है। राज्‍य में शुक्रवार को 687 कोरोना पॉजिटिव की पहचान की गई है। आज 19 कोरोना मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गई। कम मौतें से सरकार को राहत मिली है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Fri, 28 May 2021 10:52 PM (IST)Updated: Fri, 28 May 2021 10:52 PM (IST)
Jharkhand Corona Update @ 28 May: झारखंड में आज कोरोना से 19 मौतें, 687 नए मामले Latest Update
Jharkhand Coronavirus Update: झारखंड में आज 687 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई। 19 संक्रमितों की मौत हो गई।

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। Jharkhand Coronavirus Update झारखंड में कोरोना का संक्रमण अब काफी कम हो गया है। राज्य में दूसरी लहर के दौरान जब कोराेना पीक पर था तब संक्रमण दर बढ़कर 22 फीसद तक पहुंच गई थी। उस समय प्रत्येक सौ लोगों की जांच में 22 संक्रमित मिल रहे थे। अब यह यह दर घटकर दो फीसद से भी नीचे हो गई है। शुक्रवार को राज्‍य में 56,674 लोगों की कोरोना जांच हुई, जिनमें 687 ही संक्रमित मिले। इस तरह, पॉजिटिविटी रेट 1.21 फीसद ही रही।

loksabha election banner

राज्य में लगातार तीसरे दिन मिले एक हजार से कम नए केस

राज्य में शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन एक हजार से कम संख्या में नए संक्रमित मिले। वहीं, लगातार दूसरे दिन सभी जिलों में सौ से कम संख्या में नए मरीज मिले। पांच जिलों में तो दस से भी कम संख्या में नए मरीज मिले हैं। सबसे अधिक 99 मरीज पूर्वी सिंहभूम में मिले, जबकि रांची में 83 नए संक्रमित मिले। दुमका, गढ़वा व खूंटी में पांच-पांच, साहिबगंज में चार तथा पाकुड़ में महज एक नए संक्रमित मिले।

इधर, राज्य में 24 घंटे के भीतर 1,982 मरीज स्वस्थ भी हुए, जबकि 19 मरीजों की मौत इलाज के क्रम में हो गई। रांची में आठ, पूर्वी सिंहभूम में तीन, देवघर व पश्चिमी सिंहभूम में दो-दो, बोकारो, हजारीबाग, खूंटी व पलामू में एक-एक मरीज की मौत हुई है। अन्य 16 जिलों में कोई मौत नहीं हुई है।

एक्टिव केस की संख्या घटकर 11,783

राज्य में रिकवरी रेट बढ़कर अब 95 फीसद हो गई है। इससे यहां एक्टिव केस की संख्या घटकर अब 11,783 हो गई है। बता दें कि देश में रिकवरी रेट 90.30 फीसद ही है।

शुक्रवार को कहां मिले कितने संक्रमित, कितने हुए स्वस्थ

जिला - संक्रमित - स्वस्थ

  1. बोकारो 37 157
  2. चतरा 20 106
  3. देवघर 30 10
  4. धनबाद 68 137
  5. दुमका 05 23
  6. पूर्वी सिंहभूम 99 196
  7. गढ़वा 05 36
  8. गिरिडीह 46 55
  9. गोड्डा 11 00
  10. गुमला 46 94
  11. हजारीबाग 38 86
  12. जामताड़ा 12 25
  13. खूंटी 05 39
  14. कोडरमा 30 59
  15. लातेहार 24 78
  16. लोहरदगा 16 59
  17. पाकुड़ 01 12
  18. पलामू 44 79
  19. रामगढ़ 12 255
  20. रांची 83 303
  21. साहिबगंज 04 12
  22. सरायकेला 25 54
  23. सिमडेगा 29 68
  24. पश्चिमी सिंहभूम 14 39 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.