Move to Jagran APP

Coronavirus Jharkhand: झारखंड में कोरोना का कहर, रांची-जमशेदपुर क्रिटिकल स्टेज में पहुंचे...

Jharkhand Coronavirus Update झारखंड में एक बार फिर कोरोना वायरस संक्रमण आम लोगों को तेजी से अपनी चपेट में ले रहा है। राजधानी रांची और पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर फिर कोरोना के क्रिटिकल स्टेज में पहुंच गए हैं। बीते दिन यहां 690 कोरोना पॉजिटिव मिले।

By Alok ShahiEdited By: Published: Fri, 02 Apr 2021 06:48 PM (IST)Updated: Sat, 03 Apr 2021 05:00 AM (IST)
Coronavirus Jharkhand: झारखंड में कोरोना का कहर, रांची-जमशेदपुर क्रिटिकल स्टेज में पहुंचे...
Jharkhand Coronavirus Update: झारखंड में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। रांची तथा जमशेदपुर क्रिटिकल स्टेज में हैं।

रांची, [नीरज अम्बष्ठ]। Jharkhand Coronavirus Update राज्य में कोरोना का संक्रमण घटने से एक समय सभी जिले क्रिटिकल स्टेज के दायरे से बाहर आ गए थे, लेकिन दोबारा संक्रमण बढ़ने से एक बार फिर विभिन्न जिले इसे ओर बढ़ने लगे हैं। रांची तथा पूर्वी सिंहभूम तो इस स्टेज में पहुंच चुका है। यदि संक्रमण बढ़ने की यही रफ्तार रही तो शीघ्र ही लगभग कई जिले क्रिटिकल के दायरे में आ जाएंगे।

loksabha election banner

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) किसी जिले में एक लाख की आबादी पर 15 से अधिक सक्रिय केस होने को क्रिटिकल मानता है। राज्य में पिछले वर्ष नवंबर-दिसंबर में सक्रिय मामले लगातार घटने से एक समय सभी जिले इस स्टेज से बाहर निकल चुके थे। लेकिन मार्च महीना के मध्य से दोबारा संक्रमण बढ़ने से अब रांची तथा पूर्वी सिंहभूम एक बार फिर क्रिटिकल स्टेज में पहुंच चुके हैं।

हालांकि अन्य जिले में अभी एक लाख की आबादी पर दस या इससे कम एक्टिव केस हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि राज्य में एक्टिव केस की संख्या जिस रफ्तार से बढ़ रही है उससे शीघ्र ही लगभग एक दर्जन जिले क्रिटिकल स्टेज में आ सकते हैं। बता दें कि पिछले साल दिसंबर के मध्य में 23 जिले तथा इस साल फरवरी में रांची सहित सभी जिले इस दायरे से बाहर निकल चुके थे।

इन सभी जिलों में एक लाख की आबादी पर 15 से बहुत कम लोग ही संक्रमित थे। एक समय तो राज्य के सात जिले में एक भी मरीज संक्रमित नहीं था। दिसंबर के मध्य में पूरे झारखंड में एक लाख की आबादी पर महज चार लोग ही संक्रमित थे। इससे एक माह पहले नवंबर में राज्य में इतनी आबादी पर एक्टिव केस की संख्या 14 थी। वर्तमान में राज्य में एक लाख की आबादी पर एक्टिव केस की संख्या लगभग नौ हो गई है।

पूरे राज्य के आधे से अधिक एक्टिव केस सिर्फ रांची में

राज्य में कोरोना के कुल एक्टिव केस दोबारा बढ़कर 3,352 हो गए हैं। इनमें से आधे से अधिक एक्टिव केस कुल 1872 सिर्फ रांची में हैं। यहां एक लाख की आबादी पर 56 लोग संक्रमित हैं। इसके बाद पूर्वी सिंहभूम जिला में 402 लोग संंक्रमित हैं। यहां एक लाख की आबादी पर 16 लोग संक्रमित हैं। अन्य जिलों में एक लाख की आबादी पर संक्रमित की संख्या दस से कम है।

झारखंड में कहां कितने अब भी संक्रमित

  1. रांची : 1872
  2. पूर्वी सिंहभूम : 402
  3. धनबाद : 96
  4. बोकारो : 91
  5. देवघर : 88
  6. साहिबगंज : 87
  7. कोडरमा : 79
  8. दुमका : 75
  9. गुमला : 71
  10. रामगढ़ : 53
  11. पाकुड़ : 51
  12. हजारीबाग : 47
  13. गोड्डा : 43
  14. सिमडेगा : 43
  15. पश्चिमी सिंहभूम : 42
  16. खूंटी : 34
  17. जामताड़ा : 28
  18. लातेहार : 26
  19. सरायकेला खरसावां : 24
  20. गिरिडीह : 22
  21. चतरा : 17
  22. पलामू : 08
  23. गढ़वा : 07

नोट : आंकड़े एक अप्रैल 2021 तक के हैं।

एक लाख की आबादी पर झारखंड के जिलों मे एक्टिव केस

जिला - 2 नवंबर 2020 - 13 दिसंबर 2020 - 1 अप्रैल 2021

  1. रांची 51 24 56
  2. पूर्वी सिंहभूम 51 07 16
  3. खूंटी 16 03 06
  4. सरायकेला खरसावां 16 05 02
  5. धनबाद 14 02 03
  6. लोहरदगा 14 08 09
  7. बोकारो 13 04 04
  8. सिमडेगा 10 01 07
  9. गुमला 09 02 06
  10. देवघर 07 02 05
  11. जामताड़ा 07 01 03
  12. रामगढ़ 07 03 05
  13. गढ़वा 06 02 01
  14. दुमका 05 01 05
  15. पाकुड़ 05 01 05
  16. पश्चिमी सिंहभूम 05 02 03
  17. कोडरमा 04 03 10
  18. चतरा 04 02 02
  19. हजारीबाग 04 03 02
  20. लातेहार 03 03 05
  21. गोड्डा 03 01 03
  22. साहिबगंज 03 02 07
  23. गिरिडीह 02 01 01
  24. पलामू 02 01 01

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.