विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 07, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Corona in Jharkhand: झारखंड में कोरोना के 5 नए मामले, अबतक 132; जानें ताजा हाल

By Alok ShahiEdited By:
Published: Thu, 07 May 2020 06:43 PM (IST)Updated: Fri, 08 May 2020 10:06 AM (IST)

Jharkhand Coronavirus Update झारखंड के पलामू में गुरुवार को 5 कोरोना पॉजिटव की पुष्टि हुई है। अब इस जिले में कोरोना मरीजों की संख्‍या बढ़कर 8 हो गई है।

Corona in Jharkhand: झारखंड में कोरोना के 5 नए मामले, अबतक 132; जानें ताजा हाल
Corona in Jharkhand: झारखंड में कोरोना के 5 नए मामले, अबतक 132; जानें ताजा हाल

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। Jharkhand Coronavirus Update झारखंड के पलामू में आज 5 कारोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके साथ ही झारखंड में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 132 पर पहुंच गया है। गुरुवार को सैंपल जांच में पांच मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की गई है। इससे पहले भी पलामू में कोरोना के 3 मामले सामने आ चुके हैं। इस तरह पलामू में अब कोरोना संक्रमितों की संख्‍या 8 पर पहुंच गई है।

यह भी पढ़ें : Corona in Jharkhand: जानें झारखंड में कोरोना का ताजा हाल, अबतक कितने बीमार-कितने ठीक; कहां फैला-कहां खत्‍म

पलामू में मिले कोरोना के पांच नए मरीज, चार पुरुष व एक महिला संक्रमित

पलामू में कोरोना के पांच नए मरीज मिले हैं। इनमें चार पुरुष और एक महिला शामिल हैं। गुरुवार को इटकी यक्ष्मा अस्पताल में हुई जांच में इनमें कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसी के साथ पलामू में कोरोना के कुल आठ तथा राज्य में 132 मामले हो गए हैं। हालांकि इनमें अबतक 38 संक्रमण मुक्त भी हुए हैं।

छत्तीसगढ़ से भाग कर आए थे सभी, क्वारेंटाइन सेंटर में लिया गया था सैंपल

पलामू में कोरोना के मिले पांच नए पॉज़िटिव मरीजों में चार पुरुष हैं, जिनकी उम्र 21 से 23 वर्ष के बीच है। एक महिला भी संक्रमित है जिसकी उम्र 30 वर्ष है। इनमें दो पुरुष पलामू के मनातू गांव तथा दो पुरुष नौडीहा के हैं। महिला पाटन की है। ये सभी पिछले दिनों छत्तीसगढ़ से भाग कर आए थे जिसके बाद इन्हें क्वारेंटाइन में रखा गया था। इनके सैंपल जांच में पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई।

कोरोना के अबतक यहां इतने मरीज मिले

रांची : 93

बोकारो : 10

हजारीबाग : 03

धनबाद : 02

गिरिडीह : 02

सिमडेगा : 02

देवघर : 04

गढ़वा : 03

पलामू :  08

जामताड़ा : 02

गोड्डा : 01

दुमका : 02