कोरोना मरीजों के लिए 108 एंबुलेंस बनी सहारा, अब तक 9266 संक्रमितों को पहुंचाया अस्पताल; सभी जिलों में लगे हैं 91 एंबुलेंस
Jharkhand Coronavirus Update News रांची और जमशेदपुर में दस-दस एंबुलेंस हैं जबकि धनबाद में आठ एंबुलेंस। एंबुलेंस से ले जाए गए अधिकतर मरीजों की की जान बची।
रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Coronavirus Update News कोरोना संक्रमण के समय एक बार फिर 108 एंबुलेंस आम लोगों के लिए जीवनरक्षक साबित हो रहा है। चार महीने से कुछ अधिक समय में 108 एंबुलेंस ने 9266 मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाया है और इनमें से अधिसंख्य के प्राणों की रक्षा हो सकी है। मरीजों की संख्या के हिसाब से विभिन्न शहरों में कोरोना संक्रमितों के लिए अलग से एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है। रांची और जमशेदपुर में दस-दस एंबुलेंस हैं जबकि धनबाद में आठ एंबुलेंस।
इसके अलावा राज्य के अन्य जिलों में 3-3 एंबुलेंस विशेष तौर पर कोरोना संक्रमित मरीजों की मदद के लिए तैनात किए गए हैं। इस प्रकार विशेष तौर पर तैयार 91 एंबुलेंस कोरोना मरीजों को ढोने में लगाए गए हैं। सभी एंबुलेंस में ड्राइवर और कंपाउंडर को पीपीई किट उपलब्ध कराए गए हैं ताकि इन्हें संक्रमण के खतरों से बचाया जा सके। बड़ी बात यह कि जहां प्राइवेट एंबुलेंस हजारों रुपये वसूल लेते हैं वहीं 108 एंबुलेंस आम लोगों को मुफ्त में उपलब्ध हो रहा है।
अगस्त में एक माह में दो हजार से अधिक ढोए
कोरोना संक्रमण की शुरुआत के बाद जिस तरीके से मरीजों की संख्या बढ़ी उसका हिसाब देखने से साफ पता चल रहा है कि पहले के तीन महीनों में मरीजों के बराबर अगस्त के पहले सप्ताह में कोरोना संक्रमित ढोए गए हैं। अब तक सर्वाधिक 5062 कोरोना संक्रमित मरीजों को जुलाई महीने में ढोया गया है। जुलाई में 5062 मरीज विभिन्न इलाकों से अस्पताल तक पहुंचाए गए हैं।
कहां कितने एंबुलेंस
रांची : 10
जमशेदपुर : 10
धनबाद : 08
इसके अलावा अन्य जिलों में तीन-तीन एंबुलेंस।
किस महीने कितने मरीज
अप्रैल : 88
मई : 401
जून : 1619
जुलाई : 5062
7 अगस्त तक : 2098
कहां-कितने कोरोना मरीजों की हुई मदद
रांची : 1019
धनबाद : 844
पूर्वी सिंहभूम : 819
कोडरमा :648
रामगढ़ : 583
सिमडेगा : 575
गढ़वा : 455
हजारीबाग : 450
पश्चिम सिंहभूम : 351
गुमला : 347
पाकुड़ : 338
लोहरदगा : 337
लातेहार : 318
पलामू : 315
सरायकेला : 283
गिरिडीह : 229
चतरा : 220
बोकारो : 216
गोड्डा : 206
खूंटी : 200
साहिबगंज : 177
देवघर : 153
जामताड़ा : 96
दुमका : 87
कुल : 9266