Move to Jagran APP

Coronavirus Update: रांची में 02, देवघर में 01 कोरोना मरीज मिला, झारखंड में अबतक 59; जानें ताजा हाल

Deoghar Coronavirus Cases Update झारखंड में शुक्रवार को बाबानगरी देवघर में एक कोरोना संक्रमित मरीज मिला है। इसके साथ ही राज्‍य में संक्रमितों की संख्‍या 57 पर पहुंच गई है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Thu, 23 Apr 2020 09:42 PM (IST)Updated: Sat, 25 Apr 2020 06:42 AM (IST)
Coronavirus Update: रांची में 02, देवघर में 01 कोरोना मरीज मिला, झारखंड में अबतक 59; जानें ताजा हाल
Coronavirus Update: रांची में 02, देवघर में 01 कोरोना मरीज मिला, झारखंड में अबतक 59; जानें ताजा हाल

रांची, जेएनएन। Deoghar Coronavirus Cases Update झारखंड के देवघर में फिर एक कोरोना मरीज मिला है। यह जिले में अबतक का दूसरा कोरोना मरीज है। इस तरह राज्‍य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्‍या बढ़कर 57 हो गई है। इससे पहले घाटशिला में भी एक रेलवे सुरक्षा बल का जवान कोरोना पॉजिटिव मिला है। खड़गपुर में कोरोना संक्रमण की जांच में इस मरीज को संक्रमित पाया गया है। इधर देवघर का कोरोना वायरस संक्रमित मरीज सूरत से आया है। ट्रैवल हिस्‍ट्री के मुताबिक इस मरीज को 29 मार्च को सारवां के कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में क्वाराइंटाइन किया गया था। मरीज सारवां के भुरकुंडा गांव का रहने वाला है। यह  मरीज आदिवासी समुदाय का है। फिलहाल उसे देवघर स्थित मां ललिता कोविड  अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है।

loksabha election banner

इससे पहले झारखंड में गुरुवार को सात नए कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने से खलबली मच गई है। इसके साथ ही कुल कोरोना पॉजिटिव की संख्‍या बढ़कर 56 हो गई। जबकि रांची में अब तक कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्‍या 35 पर पहुंच गई है। यहां के हिंदपीढ़ी इलाके से 33 संक्रमितों की पहचान की गई है। रांची के रिम्‍स में सैंपल जांच के दौरान एक दिन में कुल सात मरीज मिले। बताया गया कि कुल 283 सैंपल की जांच की गई, इसमें 276 निगेटिव और 7 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। रिम्‍स के निदेशक डॉ डीके सिंह ने सभी सात नए मामलों की पुष्टि की है। इसके साथ ही राज्य में पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 56 हो गई है। आज की जांच में सभी संक्रमित मरीज राजधानी रांची के हैं। इनमें कुल छह मामले हिंदपीढ़ी और एक मरीज बेड़ो का रहने वाला है। संक्रमित मरीजों में दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं। 

रांची के हिंदपीढ़ी में थमने का नाम नहीं ले रहा संक्रमण, मिले छह नए मामले 

रांची के हिंदपीढ़ी में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा। गुरुवार को भी यहां कोरोना के छह नए मामले मिले। इसी के साथ इस हॉट स्पॉट एरिया में कुल मरीजों की संख्या 33 हो गई है। वहीं रांची के बेड़ो में भी एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला है। गुरुवार को सात नए मरीज मिलने के बाद अब राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 57 हो गई। इसमें रांची निवासी पूर्व डीडीसी का भी मामला भी शामिल है, जिनकी मृत्यु गुरुग्राम के अस्पताल में हुई थी। पूर्व डीडीसी को मिलाकर अबतक राज्य में तीन लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।

रांची में मरीजों की संख्या 36 तक पहुंची, इनमें 33 सिर्फ हिंदपीढ़ी के

राजधानी रांची में इस वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 36 हो गई है जो झारखंड के कुल मरीजों का 63 फीसद है। राज्य के कुल मरीजों में आधे से अधिक हिंदपीढ़ी के हैं। यहां अबतक कोरोना के 33 मरीज मिल चुके हैैं। गुरुवार को ङ्क्षहदपीढ़ी में 26, 30 तथा 35 वर्षीय तीन युवकों, 27 वर्षीय एक युवती और 74 वर्षीय वृद्ध में संक्रमण मिला। वहीं, गुरुवार को बेड़ो में संक्रमित मिले युवक का भी संबंध हिंदपीढ़ी से है। बताया जाता है कि वह ङ्क्षहदपीढ़ी से सटे पीपी कंपाउंड में स्थित एक मोबाइल दुकान में काम करता था। यहां से वह 18 अप्रैल को बेड़ो गया था। पॉजिटिव पाए गए सभी मरीजों का अब नए सिरे से इलाज शुरू हुआ है। इनके संपर्क मेंं आए लोगों की भी तलाश कर उन्हें क्वारंटाइन करने व उनकी जांच कराने की प्रक्रिया चल रही है।

अबतक कहां कितने मामले

जिला - कुल मरीज - एक्टिव केस - ठीक हुए - मौत - संक्रमण मुक्त होने के बाद मौत

  • रांची  35  28  05  02  01
  • बोकारो  10  09  00 01  00
  • गिरिडीह  02 02 00 00  00
  • हजारीबाग 03  01 02 00 00
  • सिमडेगा  02 01  01  00  00
  • धनबाद  02  02  00 00  00
  • देवघर  02 01  00  00  00
  • गढ़वा  01  01  00  00 00

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.