Move to Jagran APP

Jharkhand Coronavirus Update: झारखंड में आज मिले 801 कोरोना मरीज, देवघर में सबसे अधिक 161 पॉजिटिव केस

Jharkhand Coronavirus Update News. रांची स्थित रिम्‍स से मिली रिपोर्ट के अनुसार रिम्‍स में आज कुल 1240 सैंपलों की जांच की गई। जमशेदपुर में 1300 से अधिक मरीज हो गए हैं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sat, 01 Aug 2020 08:54 PM (IST)Updated: Sun, 02 Aug 2020 08:49 AM (IST)
Jharkhand Coronavirus Update: झारखंड में आज मिले 801 कोरोना मरीज, देवघर में सबसे अधिक 161 पॉजिटिव केस
Jharkhand Coronavirus Update: झारखंड में आज मिले 801 कोरोना मरीज, देवघर में सबसे अधिक 161 पॉजिटिव केस

रांची, जासं। झारखंड में आज शनिवार काे कोरोना वायरस के 801 नए मामले सामने आए हैं। देवघर में सबसे अधिक 161 मामले मिले हैं। इसके अलावा 9 लोगों की मौत भी हुई है। आज रिकॉर्ड 12494 लोगों की कोरोना जांच हुई है। रांची स्थित रिम्‍स से मिली रिपोर्ट के अनुसार रिम्‍स में आज कुल 1240 सैंपलों की जांच की गई। इसमें से 1182 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई। 57 पॉजिटिव केस में से 22 रिम्‍स से, एक गढ़वा से, और 34 कोरोना मरीज रांची से मिले हैं।

loksabha election banner

झारखंड में अब तक कोरोना वायरस के 11 हजार से अधिक मामले हो चुके हैं। इसमें से 130 से ज्‍यादा लोगों की मौत हो गई है। अब तक की रिपोर्ट के अनुसार, देवघर में 161, रांची में 139, साह‍िबगंज में 26, गि‍र‍िडीह 28 तथा हजारीबाग में 32, दुमका में 18, जामताड़ा में 15, सरायकेला में 33, कोडरमा में 34, गोड़डा में 15, जमशेदपुर में 76, बोकाराे 5, गुमला में 18 तथा चतरा में 3, पश्चिमी सिंहभूम में 22, धनबाद 76, रामगढ़ 38, खूंटी 32, तथा गढ़वा में 28, पाकुड़-पलामू में एक-एक नए कोरोना मरीज म‍िले हैं।

आज शनिवार को 170 मरीज स्‍वस्‍थ भी हुए हैं। इनमें रांची के 78, जमशेदपुर के 35, ग‍िरि‍डीह के 11, स‍िमडेगा, कोडरमा तथा चतरा के नौ-नौ, साह‍िबगंज के सात, सरायकेला तथा बोकारो के छह-छह मरीज शाम‍िल हैं। रांची से वर्तमान व‍िधायक तथा पूर्व मंत्री सीपी स‍िंह भी स्‍वस्‍थ हुए हैं। उनकी र‍िपोर्ट न‍िगेट‍िव आई है। देवघर में लगातार दूसरे दिन 100 से अधिक मरीज मिले हैं।

राज्य में कोरोना की जांच में तेजी आने के बाद रोज बड़ी संख्या में नए संक्रमितों की पहचान हो रही है। इससे अब राज्य के एक दर्जन जिले में 200 से अधिक सक्रिय केस हो गए हैं। जमशेदपुर में तो ऐसे मरीजों की संख्या 1300 तथा रांची में 1500 से अधिक हो गई है। वहीं गिरिडीह, चतरा, देवघर, धनबाद, गढ़वा, हजारीबाग, गुमला, कोडरमा, रामगढ़ में 200 से अधिक सक्रिय मरीज हो गए हैं। शनिवार को सर्वाधिक 161 मरीज देवघर में मिले हैं।

इधर, शनिवार शाम तक राज्य के लगभग सभी जिलों में 801 नए मरीजों की पहचान हो चुकी थी, जबकि पांच मरीजों की मौत हो गई। देवघर में 161, रांची में 139, जमशेदपुर में 76 नए मरीज मिले। इसके अलावा पलामू, गढ़वा, कोडरमा, हजारीबाग आदि जिलों में भी नए संक्रमित मिले हैं। शनिवार को ही राज्य में पांच और मरीजों की मौत हो गई। इनमें से दो की मौत रांची के रिम्स में हुई। इनमें एक हजारीबाग तथा एक खूंटी का मरीज था।

वहीं, जमशेदपुर और सरायकेला के एक-एक मरीज की मौत टीएमएच, जमशेदपुर में हो गई। दोनों मरीजों में एक जमशेदपुर और एक सरायकेला के थे। बताया जाता है कि ये सभी मरीज अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रसित थे। वहीं, देवघर में भी एक महिला मरीज की मौत की सूचना है। राज्य में लगातार कोरोना के संक्रमण बढऩे से सक्रिय मरीजों की संख्या अब बढ़कर अब 7442 हो गई है। वहीं, कोरोना के कुल मामले 12100 हो गए हैं। हालांकि इनमें 4,513 मरीज स्वस्थ भी हो चुके हैं।

जुलाई माह में 591 से बढ़कर सात हजार के पार हो गए सक्रिय मरीज

जुलाई माह में राज्य में कोरोना संक्रमण के बढऩे का अंदाजा इससे लगा सकते हैं कि 30 जून तक जहां राज्य में सक्रिय केस महज 591 थे, वहीं यह संख्या 31 जुलाई तक बढ़कर सात हजार के पार पहुंच गई। वहीं, 30 जून तक महज 15 कोरोना मरीजों की जान गई थी। अब यह संख्या बढ़कर 145 पर पहुंच गई है। एक माह में ही 121 मरीजों की मृत्यु हुई। हालांकि इस माह बड़ी संख्या में लोग स्वस्थ भी हुए। 30 जून तक स्वस्थ होनेवाले मरीजों की संख्या 1884 थी जो अब बढ़कर 4,513 हो गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.