Move to Jagran APP

Coronavirus in Jharkhand: झारखंड में आज 30 मौतें, 3838 नए कोरोना संक्रमित मिले, जानें ताजा हाल

Coronavirus in Jharkhand झारखंड में शनिवार को 3838 नए संक्रमित मिले। रांची में अबतक के सर्वाधिक 1410 कोरोना संक्रमित मिले। पूर्वी सिंहभूम में 521 कोडरमा में 193 धनबाद में 180 हजारीबाग में 160 बोकारो में 136 खूंटी में 127 रामगढ़ में 121 पश्चिमी सिंहभूम में 119 देवघर 103 मरीज मिले।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sat, 17 Apr 2021 10:50 PM (IST)Updated: Sun, 18 Apr 2021 12:46 PM (IST)
Coronavirus in Jharkhand: झारखंड में आज 30 मौतें, 3838 नए कोरोना संक्रमित मिले, जानें ताजा हाल
Coronavirus in Jharkhand: झारखंड में शनिवार को 3838 नए संक्रमित मिले। 30 कोरोना मरीजों की मौत हो गई।

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। Coronavirus in Jharkhand झारखंड में शनिवार को 3838 नए संक्रमित मिले। रांची में अबतक के सर्वाधि 1,410 नए संक्रमित मिले। पूर्वी सिंहभूम में 521, कोडरमा में 193, धनबाद में 180, हजारीबाग में 160, बोकारो में 136, खूंटी में 127, रामगढ़ में 121, पश्चिमी सिंहभूम में 119, देवघर में 103  नए मरीज मिले। अन्य जिलों में सौ से कम संख्या में मरीज मिले हैं। राज्य में शनिवार को 30 कोरोना मरीजों की मौत हो गई। इनमें पूर्वी सिंहभूम में छह, रांची में पांच, बोकारो में चार, खूंटी, रामगढ़, साहिबगंज, पश्चिमी सिंहभूम में दो-दो, गढ़वा, गोड्डा, कोडरमा, लातेहार, पलामू, धनबाद व दुमका में एक-एक मरीज की मौत हुई। राज्‍य में 24 घंटे के भीतर 1234 मरीज स्‍वस्‍थ भी हुए।

prime article banner

राजभवन पहुंचा कोरोना, राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू संक्रमित होने के बाद मेडिका में भर्ती

कोरोना अब राजभवन भी पहुंच गया है। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू भी कोरोना संक्रमित हो गई हैं। शनिवार को जांच में उनकी रिपोर्ट पाजिटिव आई। उन्हें मेडिका अस्पताल में भर्ती किया गया है। राजभवन सूत्रों के अनुसार, राज्यपाल को फिलहाल कोई परेशानी नहीं है। एहतियात के रूप में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राजभवन के कुछ स्टाफ पहले से कोरोना संक्रमित मिले थे, जिसके बाद राज्यपाल ने भी जांच कराई थी।

लोकसभा सदस्य अन्नपूर्णा देवी भी हुईं कोरोना पॉजिटिव

आशंका जताई जा रही है कि राजभवन के कई अन्य कर्मी संक्रमित हो सकते हैं। राज्यपाल का इलाज कर रहे डा. विजय कुमार मिश्रा के अनुसार, उनका ऑक्सीजन लेवल सामान्य है। कोरोना का कोई खास लक्षण भी नहीं है। हालांकि वहां उनकी कई जांच हुई। इधर, लोकसभा सदस्य अन्नपूर्णा देवी कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। उन्होंने स्वयं ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।

राज्य में रिकार्ड 3,869 नए संक्रमित मिले, संक्रमितों की संख्या 25 हजार से पार

शुक्रवार को सीएमओ के भी पांच पदाधिकारी व कर्मी कोरोना संक्रमित पाए गये थे। इधर, राज्य में शनिवार को भी रिकार्ड 3,869 नए संक्रमित मिले। रांची में भी अबतक के सर्वाधिक 1,410 नए मरीज मिले हैं। पूर्वी सिंहभूम में 521, कोडरमा में 193, धनबाद में 180, हजारीबाग में 160, बोकारो में 136, खूंटी में 127, रामगढ़ में 121, पश्चिमी सिंहभूम में 119, देवघर में 103  नए मरीज मिले। अन्य जिलों में सौ से कम संख्या में मरीज मिले हैं।

24 घंटे में 30 मरीजों की जान, छह मरीज पूर्वी सिंहभूम, पांच रांची के

राज्य में अब कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर 25,619 हो गए हैं।  इधर, राज्य में शनिवार को 30 कोरोना मरीजों की मौत हो गई। इनमें पूर्वी सिंहभूम में छह, रांची में पांच, बोकारो में चार, खूंटी, रामगढ़, साहिबगंज, पश्चिमी सिंहभूम में दो-दो, गढ़वा, गोड्डा, कोडरमा, लातेहार, पलामू, धनबाद व दुमका में एक-एक मरीज की मौत हुई। राहत की बात है कि राज्‍य में 24 घंटे के भीतर 1234 मरीज स्‍वस्‍थ भी हुए।

कब मिला कितना संक्रमण

दिन - सौ सैंपल में कितने पाए गए संक्रमित

  • 11 अप्रैल 6.23
  • 12 अप्रैल 5.98
  • 13 अप्रैल 7.73
  • 14 अप्रैल 8.70
  • 15 अप्रैल 9.02
  • 16 अप्रैल 11.62
  • 17 अप्रैल  9.43

किस जिले में मिले कितने संक्रमित

बोकारो : 136, चतरा : 38, देवघर : 103, धनबाद : 180, दुमका : 51, पूर्वी सिंहभूम : 521, गढ़वा : 91, गिरिडीह : 54, गोड्डा : 56, गुमला : 99, हजारीबाग : 160, जामताड़ा : 21, खूंटी : 127, कोडरमा : 193, लातेहार : 76, लोहरदगा : 74, पाकुड़ : 16, पलामू : 54, रामगढ़ : 121, रांची : 1,410, साहिबगंज : 65, सरायकेला : 31, सिमडेगा : 73, पश्चिमी सिंहभूम : 119

रांची और झारखंड में इस गति से बढ़ रहा संक्रमण ऐसे बढ़ रहा संक्रमण

दिन - रांची - झारखंड

  • 31 मार्च 351 693
  • 1 अप्रैल 369 690
  • 2 अप्रैल 368 694
  • 3 अप्रैल 472 873
  • 4 अप्रैल 446, 788
  • 5 अप्रैल 569 1,086
  • 6 अप्रैल 539 1,264
  • 7 अप्रैल 562 1,312
  • 8 अप्रैल 858 1,882
  • 9 अप्रैल 754 1,925
  • 10 अप्रैल 904 2,373
  • 11 अप्रैल 1,076 2,296
  • 12 अप्रैल 787 2,366
  • 13 अप्रैल 1,049 2,844
  • 14 अप्रैल 1,273 3,198
  • 15 अप्रैल 1,393 3,480
  • 16 अप्रैल 1,372 3,843
  • 17 अप्रैल 1,410   3,869

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.