Jharkhand Coronavirus Update: झारखंड में आज अभी तक 1587 नए कोरोना संक्रमित मिले, तीन की मौत
झारखंड में कोराना संक्रमण की रफ्तार थमने का नाम नही ले रही है। झारखंड में आज अभी तक 1587 नए कोरोना संक्रमित की पहचान हुई है जबकि 1121 स्वस्थ हुए हैं।
रांची (राज्य ब्यूरो) । झारखंड में कोराना संक्रमण की रफ्तार थमने का नाम नही ले रही है। झारखंड में आज अभी तक 1587 नए कोरोना संक्रमित की पहचान हुई है, जबकि 1121 स्वस्थ हुए हैं। आज जमशेदपुर में तीन मरीजों की मौत हुई है। गुरुवार को बोकारो में 135, चतरा में 12, दुमका में चार, पूर्वी सिंहभूम में 328, गढ़वा में आठ, गिरिडीह में 142, गोड्डा में छह, गुमला में 17, जामताड़ा में एक, खूंटी में 49, कोडरमा में 44, लोहरदगा में 19, लातेहार में नौ, पाकुड़ में दो, पलामू में 31,रांची में सबसे अधिक 435, साहिबगंज में 11, सिमडेगा में 10, सरायकेला में 81 तथा पश्चिम सिंहभूम में 17 नए संक्रमित की पहचान हुई।
758 मरीज स्वस्थ भी हुए
गुरुवार को बोकारो में 68, चतरा में 11, दुमका में 171, पूर्वी सिंहभूम में 193, गिरिडीह में 82, गढ़वा में 32, गुमला में 26, गोड्डा में 15, हजारीबाग में 38, खूंटी में आठ, कोडरमा में 22, लातेहार में 15, रांची में 44 तथा पश्चिम सिंहभूम में 37 मरीज स्वस्थ भी हुए।