Move to Jagran APP

Coronavirus Death Toll: झारखंड में कोरोना से आज फिर 06 मौत, अबतक 65

Jharkhand Coronavirus News Update एक दिन पहले रविवार को पांच मौत होने के बाद सोमवार को भी राज्य में छह मरीजों की मौत हो गई। इनमें अधिकतर वृद्ध और कई गंभीर बीमारियों से ग्रस्त थे।

By Alok ShahiEdited By: Published: Mon, 20 Jul 2020 11:00 PM (IST)Updated: Tue, 21 Jul 2020 07:44 AM (IST)
Coronavirus Death Toll: झारखंड में कोरोना से आज फिर 06 मौत, अबतक 65
Coronavirus Death Toll: झारखंड में कोरोना से आज फिर 06 मौत, अबतक 65

रांची, राज्य ब्यूरो। झारखंड में भले ही देश की तुलना में कोरोना से होनेवाली मौत की दर कम है, इसके बावजूद यहां अब प्रति 100 मरीजों में एक मरीज की मौत होने लगी है। हाल के दिनों में लगभग रोज कोरोना मरीजों की मौत होने से यह दर बढ़ी है। हालांकि अब तक जिन मरीजों की मौत हुई है, उनमें से ज्यादातर पहले से ही गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे। एक दिन पहले रविवार को पांच मौत होने के बाद सोमवार को भी राज्य में छह मरीजों की मौत हो गई। इनमें अधिकतर वृद्ध और कई गंभीर बीमारियों से ग्रस्त थे। इधर, सोमवार को भी खबर लिखे जाने तक राज्य में 178 नए मरीजों की पहचान हुई। वहीं, 117 मरीज स्वस्थ भी हुए।

loksabha election banner

छह और मरीजों की मौत, एक प्रतिशत तक पहुंची मृत्यु दर

  • नए मामले : 178
  • सोमवार को हुई मौत : 06
  • एक दिन पूर्व मिले मामले : 200
  • सक्रिय मरीज : 2877
  • अब तक स्वस्थ : 2835
  • कोरोना के कुल मामले : 5777
  • अबतक मौत : 65
  • अबतक हुई जांच : 215708

सोमवार को भी जमशेदपुर में चार और रांची तथा गढ़वा में एक-एक मरीज की मौत

सोमवार को रांची के रिम्स में एक मरीज की मौत हो गई। धनबाद का रहनेवाला 70 वर्षीय यह मरीज रिम्स कोविड अस्पताल में भर्ती था। यह मरीज बाथरूम में मृत पाया गया। इधर, गढ़वा के रंका में 54 वर्षीय आंगनबाड़ी सेविका की मौत के बाद उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। डेढ़ वर्षों से यह महिला सांस की बीमारी से पीडि़त थी। वहीं, जमशेदपुर के टीएमएच में चार कोरोना मरीजों की मौत हो गई।

रिम्स कोविड अस्पताल में बाथरूम में गिरा मिला धनबाद का मरीज

इनमें तीन महिलाएं मानगो, सोनारी और कदमा की हैं, जबकि एक अन्य मरीज बारीडीह का रहनेवाला है। चारों मरीज वृद्ध थे तथा दूसरी अन्य गंभीर बीमारियों से भी ग्रसित थे। मानगो की 60 वर्षीय महिला किडनी बीमारी से ग्रसित थी। वहीं, सोनारी की 61 वर्षीय महिला को निमोनिया की शिकायत के बाद 18 जुलाई को ही टीएमएच में भर्ती कराया गया था। कदमा की रहने वाली 82 वर्षीय महिला को भी सांस में परेशानी के बाद भर्ती किया गया था।

  • रांची स्थित पुलिस मुख्यालय में 22 पुलिसकर्मी पाए गए पॉजिटिव
  • हर दिन मिल रहे 200 से अधिक मरीज, स्वस्थ होने की दर भी ठीक
  • अभी प्रति 100 संक्रमित में एक की मौत, फिर भी मृत्यु दर अन्य राज्यों से कम
  • पूरे राज्य में मिले 178 नए मामले, 117 स्वस्थ भी हुए

इस माह संक्रमण के बढऩे का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि पिछले सात दिनों से लगातार 200 से अधिक नए मरीज मिल रहे हैं। सोमवार को खबर लिखे जाने तक 178 मामले ही सामने आए थे लेकिन, देर रात आंकड़ा बढ़ सकता है। राज्य में अब पूर्वी सिंहभूम, रांची, हजारीबाग, चतरा, धनबाद, गढ़वा, गिरिडीह, कोडरमा, लातेहार तथा रामगढ़ जिलों में 100-100 से अधिक सक्रिय केस हो गए हैं। 

रांची में मिले सबसे अधिक 68 मरीज

सोमवार को रांची में एक बार फिर सबसे अधिक 71 नए मरीज मिले। वहीं, गढ़वा में 35, धनबाद में 27, गिरिडीह तथा पाकुड़ में नौ, हजारीबाग, गुमला में पांच, रामगढ़, बोकारो तथा हजारीबाग चार-चार, तथा पूर्वी सिंहभूम तथा पलामू में तीन-तीन, रामगढ़, देवघर, साहिबगंज, कोडरमा तथा लोहरदगा में एक-एक नए मरीज की पहचान हुई। रांची स्थित पुलिस मुख्यालय में 22 पुलिस कर्मी जांच में संक्रमित पाए गए हैैं। हालांकि राहत की बात यह है कि पाकुड़ में 30, लोहरदगा में 27, रांची में 26, हजारीबाग में 18, पश्चिमी सिंहभूम में 11, पूर्वी सिंहभूम में तीन, पलामू में दो मरीज स्वस्थ भी हुए।

बढ़कर 2877 हुए सक्रिय मरीज

राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 2877 हो गई है। वहीं, कोरोना के कुल मामले 5777 हो गए हैं। हालांकि इनमें 2835 स्वस्थ भी हुए हैं। राज्य में अबतक 65 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है।

कब मिले कितने मरीज

  • 13 जुलाई - 204
  • 14 जुलाई - 268 
  • 15 जुलाई - 330
  • 16 जुलाई - 229 
  • 17 जुलाई - 305
  • 18 जुलाई : 289 
  • 19 जुलाई : 200

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.