Move to Jagran APP

Jharkhand Coronavirus News: झारखंड में 510 नए कोरोना मरीज मिले, सक्रिय मामले अब 8 हजार से नीचे

Jharkhand Coronavirus News Update झारखंड में सोमवार को 890 मरीज स्वस्थ हुए। रांची व पूर्वी सिंहभूम के तीन-तीन कोरोना मरीजों सहित 11 की मौत हो गई। सोमवार को सबसे अधिक रांची में 199 नए संक्रमित की पहचान हुई।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Tue, 13 Oct 2020 08:21 AM (IST)Updated: Tue, 13 Oct 2020 11:31 AM (IST)
Jharkhand Coronavirus News: झारखंड में 510 नए कोरोना मरीज मिले, सक्रिय मामले अब 8 हजार से नीचे
कोरोना मरीजों के सैंपल की जांच करता एक स्‍वास्‍थ्‍यकर्मी।

रांची, राज्य ब्यूरो। झारखंड में एक दिन में जितने नए कोरेाना संक्रमितों की पहचान हो रही है, प्रतिदिन उससे अधिक संख्या में पुराने मरीज स्वस्थ हो रहे हैं। सोमवार को भी यह सिलसिला बरकरार रहा। इससे अब राज्य में कोरोना के सक्रिय मामले तेजी से कम हो रहे हैं। सोमवार को भी राज्य में शाम तक महज 510 नए संक्रमित की पहचान हुई, वहीं 890 मरीज स्वस्थ हुए।

loksabha election banner

वहीं, सोमवार को ही राज्य में 11 मरीजों की मौत इलाज के क्रम में हो गई। इनमें रांची तथा पूर्वी सिंहभूम के तीन-तीन तथा चतरा, बोकारो, पलामू, रामगढ़ और गिरिडीह के एक-एक मरीज शामिल हैं। मरीजों के लगातार स्वस्थ होने से झारखंड में सक्रिय मरीजों की संख्या अब घटकर आठ हजार से नीचे हो गई है। एक समय राज्य में ऐसे मरीजों की संख्या 15 हजार से अधिक हो गई थी। सोमवार को सबसे अधिक रांची में 199 नए संक्रमित की पहचान हुई। इसके बाद पूर्वी सिंहभूम में 80 मामले सामने आए।

अन्य जिलों में 50 से कम मरीज मिले हैं। वहीं, दुमका तथा पाकुड़ में एक भी मरीज नहीं मिला है। नए संक्रमितों की पहचान होने तथा पुराने मरीजों के स्वस्थ होने के बाद राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 7,756 हो गई है। वहीं, कोरोना के कुल मामले बढ़कर 93,035 हो गए हैं। हालांकि इनमें अबतक 84,461 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में अबतक 818 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। इनमें ज्यादातर या तो वृद्ध थे या अन्य गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे।

कोरोना मीटर

नए मरीज : 510

एक दिन पूर्व मिले मरीज : 574

सोमवार को हुई मौत : 11

सक्रिय मरीज : 7,756

सोमवार को हुए स्वस्थ : 890

अबतक स्वस्थ : 84,461

कोरोना के कुल मामले : 93,035

अबतक मौत : 818

सोमवार को हुई जांच : 28,522

अबतक कुल हुई जांच : 26,74,672

कहां मिले, कितने मरीज

सोमवार को बोकारो में 10, चतरा में तीन, देवघर में सात, धनबाद में 20, पूर्वी सिंहभूम में 80, गढ़वा में पांच, गिरिडीह में 11, गोड्डा में 12, गुमला में 14, हजारीबाग में 34, जामताड़ा में 11, खूंटी में छह, कोडरमा में 14, लातेहार में चार, लोहरदगा में छह, पलामू में आठ, रामगढ़ में 17, रांची में 199, साहिबगंज में छह, सरायकेला खरसावां में 15, सिमडेगा में 13 तथा पश्चिमी सिंहभूम में 15 नए संक्रमितों की पहचान हुई।

कहां-कितने मरीज हुए स्वस्थ

सोमवार को राज्य में 890 मरीज स्वस्थ भी हुए। इनमें बोकारो के 60, देवघर के 19, धनबाद के 27, दुमका के 15, पूर्वी सिंहभूम के 106, गढ़वा के 14, गिरिडीह के 23, गोड्डा के 13, गुमला के 10, हजारीबाग के 47, जामताड़ा के पांच, खूंटी के सात, कोडरमा के 24, लातेहार के 23, लोहरदगा के 12, पाकुड़ के 34, पलामू के 18, रामगढ़ के 22, रांची में 308, साहिबगंज मे दो, सरायकेला खरसावां के 16, सिमडेगा के 40 तथा पश्चिमी सिंहभूम के 45 मरीज शामिल हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.