Move to Jagran APP

Corona Update@10June: झारखंड में मिले 128 कोरोना पॉजिटिव, अबतक 1551; जानें ताजा हाल

Jharkhand Corona News झारखंड में बुधवार को 128 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। इनमें 31 सिमडेगा 19 गिरिडीह 13 पाकुड़ 7-7 जमशेदपुर लोहरदगा और 2 नए मामले खूंटी में मिले।

By Alok ShahiEdited By: Published: Wed, 10 Jun 2020 05:28 PM (IST)Updated: Thu, 11 Jun 2020 08:15 AM (IST)
Corona Update@10June: झारखंड में मिले 128 कोरोना पॉजिटिव, अबतक 1551; जानें ताजा हाल
Corona Update@10June: झारखंड में मिले 128 कोरोना पॉजिटिव, अबतक 1551; जानें ताजा हाल

रांची, राज्य ब्यूरो। झारखंड में कोरोना को मात देकर स्वस्थ होनेवाले मरीजों की संख्या अब 592 हो गई है। वहीं बुधवार को 128 नए मरीज भी मिले। ताजा मामलों के साथ राज्‍य में कोरोना संक्रमितों की संख्‍या 1551 पर पहुंच गई है। पिछले तीन दिनों से सिमडेगा में ही सर्वाधिक संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। हालांकि ये सभी क्वारंटाइन किए गए प्रवासी हैं, इस कारण यहां एक भी कंटेनमेंट जोन नहीं बना है। बुधवार को भी यहां 31 नए मरीज मिले हैं। इसके अलावा बुधवार को जमशेदपुर में 20, गिरिडीह में 19, कोडरमा तथा पाकुड़ में 12-12, पलामू तथा हजारीबाग में सात-सात कोरोना मरीज मिले हैं।

loksabha election banner

आज मिले नए मामलों में चतरा तथा लोहरदगा में पांच-पांच, खूंटी, बोकारो, रामगढ़, पश्चिमी सिंहभूम तथा सरायकेला-खरसावां में दो-दो नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें अधिसंख्य प्रवासी मजदूर हैं, जो पॉजिटिव मिलने के बाद क्वारंटाइन सेंटरों से कोविड अस्पताल भेज दिए गए हैैं। सिमडेगा में 174 सक्रिय मरीज हो गए हैैं, जबकि संक्रमण में दूसरे स्थान पर पहुंचे पूर्वी सिंहभूम जिले में 164 मरीज हैं। उधर, राज्य में 128 नए मरीज मिलने तथा 33 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद अब यहां कुल सक्रिय मामलों की संख्या 951 हो गई है। वहीं कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1,551 हो गई है।

झारखंड में बुधवार को मिले 128 कोरोना पॉजिटिव

  1. सिमडेगा : 31
  2. जमशेदपुर : 20
  3. गिरिडीह : 19
  4. कोडरमा : 12
  5. पाकुड़ : 12
  6. पलामू : 07
  7. हजारीबाग : 07
  8. चतरा : 05
  9. लोहरदगा : 05
  10. खूंटी : 02
  11. बोकारो : 02
  12. रामगढ़ : 02
  13. पश्चिमी सिंहभूम :  02
  14. सरायकेला-खरसावां : 02

बता दें कि प्रवासियों की आमद बढऩे के बाद राज्य में मरीजों की संख्या बढ़ी है। ऐसा संक्रमण के प्रभाव वाले राज्यों और शहरों से प्रवासी मजदूरों के वापस लौटने तथा हाल के दिनों में जांच की गति बढऩे के कारण हुआ है। अब प्रतिदिन तीन हजार से अधिक संैंपलों की जांच हो रही है। जांच की गति बढ़ाने के लिए राज्य के सभी जिलों में ट्रूनेट मशीनें भी लगाई गई हैं। अब राज्य सरकार सभी प्रखंडों में ऐसी मशीनें लगाने पर विचार कर रही है।

झारखंड कोरोना मीटर, 10 जून

  • कुल एक्टिव केस : 951
  • स्वस्थ हुए : 592
  • मौत : 08
  • कुल मामले : 1551

दैनिक जागरण के संवाददाता अमन मिश्रा ने बताया कि रांची के रिम्‍स में आज कुल  603 सैंपल का टेस्‍ट हुआ। इसमें 541 नेगेटिव मिले हैं। बुधवार को यहां 62 कोरोना पॉजिटिव की पहचान की गई है। इनमें सिमडेगा में सबसे अधिक 31, कोडरमा में 12, पलामू  में 7, हजारीबाग में 7 और चतरा में 5 नए मामले सामने आए हैं। इस तरह आज रात 9 बजे तक कुल 92 कोरोना पॉजिटिव केस की पुष्टि हुई है।

स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 559, 128 नए संक्रमित मिले

राज्य में कोरोना को मात देकर स्वस्थ होनेवाले मरीजों की संख्या अब 559 हो गई है। वहीं राज्य में बुधवार रात 9 बजे तक 92 नए मरीज भी मिल चुके थे। सिमडेगा में 31, पाकुड़ में 13, कोडरमा में 12, पलामू, हजारीबाग, लोहरदगा तथा जमशेदपुर में सात-सात, चतरा में पांच, खूंटी में दो तथा पश्चिमी सिंहभूम में एक नए संक्रमित मिले हैं। इनमें अधिसंख्य प्रवासी मजदूर हैं, जिन्हें लौटने के बाद क्वारंटाइन किया गया था।

राज्य में 92 नए मरीज मिलने के बाद अब यहां कुल सक्रिय मामलों की संख्या 948 हो गई है। वहीं कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1,515 हो गई है। बता दें कि प्रवासियों की आमद बढऩे के बाद राज्य में मरीजों की संख्या बढ़ी है। ऐसा संक्रमण के प्रभाव वाले राज्यों और शहरों से प्रवासी मजूदरों के वापस लौटने तथा हाल के दिनों में जांच की गति बढऩे के कारण हुआ है। अब प्रतिदिन तीन हजार से अधिक संैंपल की जांच हो रही है। जांच की गति बढ़ाने के लिए राज्य के सभी जिलों में ट्रूनेट मशीनें भी लगाई गई हैं। अब राज्य सरकार सभी प्रखंडों में ऐसी मशीनें लगाने पर विचार कर रही है।

आज के ताजा मामलों के साथ राज्‍य में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्‍या 1515 पर पहुंच गई है। इससे पहले मंगलवार को राज्‍य में 86 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई थी। सोमवार को एक दिन में रिकॉर्ड 206 कोरोना संक्रमित मिले। पाकुड़ के डीसी कुलदीप चौधरी ने आज मिले 13 कोरोना पाॅजिटिव केस की पुष्टि की है। बताया कि सभी कोरोना मरीजों को क्‍वारंटाइन सेंटर से कोविड अस्‍पताल में भर्ती करा दिया गया है। 

यह भी पढ़ें : Jharkhand Corona News: झारखंड में बढ़ रहे कोरोना मरीज, लेकिन थम रहा संक्रमण का फैलाव

झारखंड में बुधवार को रात 9 बजे तक मिले 92 कोरोना पॉजिटिव

  1. सिमडेगा : 31
  2. पाकुड़ : 13
  3. कोडरमा : 07
  4. लोहरदगा : 07
  5. जमशेदपुर : 07
  6. हजारीबाग : 07
  7. पलामू : 07
  8. चतरा : 05
  9. खूंटी : 02
  10. पश्चिम सिंहभूम : 01

रोज 3000 सैंपल की जांच

बता दें कि हाल के दिनों में बड़ी संख्या में नए संक्रमित मिले हैं। ऐसा बड़ी संख्या में प्रवासी मजूदरों के वापस लौटने तथा हाल के दिनों में जांच की गति बढऩे से हुआ है। अब प्रतिदिन तीन हजार से अधिक सैंपल की जांच हो रही है। राज्य के सभी जिलों में ट्रूनेंट मशीनें लगाई गई हैं, जिससे भी जांच की गति बढ़ी है। अब राज्य सरकार सभी प्रखंडों में ऐसी मशीनें लगाने पर विचार कर रही है।

कुमारडुंगी में मिला कोरोना का नया मरीज

पश्चिमी सिंहभूम में बुधवार को एक और प्रवासी श्रमिक कोरोना संक्रमित पाया गया है। व्यक्ति कुमारडुंगी प्रखंड का है। इसको मिलाकर जिले में अब कुल 37 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 7 लोग स्वस्थ्य होने के बाद घर लौट गये हैं। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने कुमारडुंगी से उक्त व्यक्ति को एंबुलेंस के जरिए चक्रधरपुर के कोविड-19 स्पेशल अस्पताल में आइसोलेट करा दिया है। कुमारडुंगी में पहले भी एक श्रमिक कोरोना संक्रमित मिल चुका है। यहां ये दूसरा मामला है।

जिलावार सक्रिय मामले

  • सिमडेगा : 174
  • पूर्वी सिंहभूम : 164
  • धनबाद : 62
  • रामगढ़ : 87
  • हजारीबाग : 64
  • गुमला : 60
  • कोडरमा :  53
  • रांची  : 26
  • पश्चिमी सिंहभूम : 31
  • गढ़वा : 30
  • गिरिडीह : 31
  • बोकारो  06
  • पाकुड़ : 24
  • खूंटी : 12
  • लोहरदगा : 22
  • सरायकेला-खरसावां : 26
  • लातेहार : 25
  • जामताड़ा : 26
  • साहिबगंज : 02
  • पलामू : 11
  • दुमका : 00
  • देवघर : 05
  • चतरा : 28
  • गोड्डा : 00

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.