Move to Jagran APP

Jharkhand Coronavirus News: अब दस लाख की आबादी पर झारखंड में 164 लोग ही कोरोना पॉजिटिव

Jharkhand Coronavirus News झारखंड उन छह राज्यों में शामिल जहां दस लाख की आबादी पर 200 से कम पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं। इसके अलावा झारखंड में मिले कुल कोरोना मरीजों में अब छह फीसद ही पॉजिटिव हैं। साथ ही झारखंड में कोराना के मामले 122 दिनों में दोगुना हो...

By Vikram GiriEdited By: Published: Thu, 22 Oct 2020 08:16 AM (IST)Updated: Thu, 22 Oct 2020 08:16 AM (IST)
Jharkhand Coronavirus News: अब दस लाख की आबादी पर झारखंड में 164 लोग ही कोरोना पॉजिटिव
अब दस लाख की आबादी पर झारखंड में 164 लोग ही कोरोना पॉजिटिव। प्रतीकात्मक तस्वीर

रांची (राज्य ब्यूरो) । झारखंड में कोरोना के संक्रमण कम होने तथा पुराने मरीजों के तेजी से स्वस्थ होने से यहां पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार घट रही है। अब ऐसे मरीजों की संख्या घटकर 6,160 हो गई है। आबादी के अनुसार, कोरोना के एक्टिव केस की बात करें तो झारखंड में दस लाख की आबादी पर 164 मरीज ही अब पॉजिटिव हैं। झारखंड उन छह राज्यों में शामिल हो गया है जहां इतनी आबादी पर 200 से कम पॉजिटिव मरीज हैं। इनमें झारखंड के अलावा बिहार (92), मिजोरम (98), उत्तर प्रदेश (135), मध्य प्रदेश (152) तथा पंजाब (165) शामिल हैं। अन्य राज्यों में इससे अधिक संख्या में सक्रिय मरीज हैं।

loksabha election banner

पॉजिटिव मरीजों की संख्या की बात करें तो झारखंड उन 12 राज्यों में शामिल हो गया है, जहां वर्तमान में पॉजिटिव मरीजों की संख्या सात हजार से कम है। 18 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में झारखंड से अधिक पॉजिटिव मरीज हैं। झारखंड में कोरोना के संक्रमण कम होने की स्थिति यह है कि यहां सात दिनों में कोरोना संक्रमण की औसत वृद्धि दर घटकर अब 0.55 फीसद हो गई है। वहीं, अब यहां 122 दिनों में कोरोना के मरीज दोगुना हो रहे हैं। दोनों मामले में झारखंड की स्थिति देश की दर से बेहतर है। बता दें कि झारखंड में अबतक 90,385 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं और कोरोना से ठीक होने वाले तथा सक्रिय मामलों के बीच का अंतर बढ़कर 84,225 हो गया है। यहां कोरोना से ठीक होने की रिकवरी दर बढ़कर 92.78 फीसद हो चुकी है जबकि देश में यह दर 88.03 प्रतिशत ही है।

इन राज्यों में सात हजार से कम सक्रिय मामले

राज्य - वर्तमान में कुल एक्टिव केस - दस लाख की आबादी पर एक्टिव केस झारखंड 6160 164पंजाब 4895 165 उत्तराखंड 5364 481 गोवा 3201 2078 मणिपुर 3882 1251 अरुणाचल प्रदेश 2712 1803 त्रिपुरा 2455 614 हिमाचल प्रदेश 2596 355 मेघालय 1971 611 नागालैंड 1659 771 सिक्किम 254 382 मिजोरम 117 98

इन राज्यों में 10 से 20 हजार के बीच सक्रिय केस

हरियाणा 10078 351 बिहार 11060 92 मध्य प्रदेश 12507 152 गुजरात 14167 208 इन राज्यों में 20 से 50 हजार सक्रिय केसओडिशा 20750 475 राजस्थान 20254 262 तेलंगाना 20449 549 दिल्ली 23922 1207 छत्तीसगढ़ 25709 895 असम 26775 780 प. बंगाल 35170 362 उत्तर प्रदेश 30416 135 आंध्र प्रदेश 33396 639 तमिलनाडु 36734 485 इन राज्यों में 50 हजार से अधिक सक्रिय केस महाराष्ट्र 174265 1426 केरल 91924 2617 कर्नाटक 103945 1579

यह है झारखंड की स्थिति इंडीकेटर - भारत - झारखंड सात दिनों में संक्रमण में औसत वृद्धि 0.77 फीसद 0.55 फीसदमरीजों के दोगुना होने की दर 94.8 दिन 122.16 दिन स्वस्थ होने की दर 88.6 फीसद 92.78 फीसदमृत्यु दर 1.50 फीसद 0.87 फीसदनोट : सभी आंकड़े 20 अक्टूबर तक के हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.