Jharkhand Coronavirus News: झारखंड में लंबे समय बाद एक दिन में पांच सौ से कम कोरोना संक्रमित मिले, जानें ताजा हाल
Jharkhand Coronavirus News झारखंड में लंबे समय बाद एक दिन में पांच सौ से कम नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। शुक्रवार को यहां महज 473 कोरोना संक्रमित मिले जबकि इससे काफी अधिक 818 मरीज स्वस्थ भी हुए। राज्य में प्रतिदिन मिलनेवाले कोरोना मरीजों की संख्या में कमी आने के बावजूद....
रांची (राज्य ब्यूरो) । झारखंड में लंबे समय बाद एक दिन में पांच सौ से कम नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। शुक्रवार को यहां महज 473 कोरोना संक्रमित मिले, जबकि इससे काफी अधिक 818 मरीज स्वस्थ भी हुए। राज्य में प्रतिदिन मिलनेवाले कोरोना मरीजों की संख्या में कमी आने के बावजूद हाल के दिनों में 500 से अधिक नए मरीज मिल रहे थे। शुक्रवार को रांची में भी महज 130 नए कोरोना मरीज मिले। अन्य जिलों में भी छिटपुट मरीज ही मिले हैं।
बोकारो में 30, चतरा में छह, देवघर में 23, धनबाद में 28, दुमका में तीन, पूर्वी सिंहभूम में 57, गढ़वा में 10, गिरिडीह में नौ, गोड्डा में नौ, गुमला में 18, हजारीबाग में सात, जामताड़ा में दो, खूंटी में 12, कोडरमा में 10, लातेहार में तीन, लोहरदगा में 18, पलामू में 19, रामगढ़ में 32, साहिबगंज में पांच, सरायकेला खरसावां में तीन, सिमडेगा में 22 तथा प. सिंहभूम में 17 नए संक्रमित की पहचान हुई।
पाकुड़ में एक भी नया मरीज नहीं मिला। इधर, शुक्रवार को बोकारो, देवघर, धनबाद तथा गढ़वा में एक-एक मरीज की मौत इलाज के दौरान हो गई। राज्य में अब पॉजिटिव मरीजों की संख्या घटकर 6,523 हो गई है। वहीं, कोरोना के कुल मामले बढ़कर 95,425 हो गए हैं। इनमें 88,058 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में अबतक 844 कोरोना मरीजों की मौत इलाज के क्रम में हो चुकी है। हालांकि इनमें से अधिसंख्य या तो वृद्ध थे या अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रसित थे।
शुक्रवार को कहां कितने मरीज हुए स्वस्थ
शुक्रवार को राज्य में 818 मरीज स्वस्थ भी हुए। इनमें बोकारो के 42, चतरा के 17, देवघर के सात, धनबाद के 38, दुमका के 15, पूर्वी सिंहभूम के 82, गढ़वा के 26, गिरिडीह के 56, गोड्डा के 11, गुमला के 13, हजारीबाग के 24, जामताड़ा के 30, खूंटी के 11, लातेहार के 13, रामगढ़ के 17, रांची में 318, साहिबगंज के 11, सरायकेला खरसावां के 18, सिमडेगा के 23 तथा प. सिंहभूम के 46 मरीज शामिल हैं।