Move to Jagran APP

Jharkhand Coronavirus News: झारखंड में शनिवार को कोरोना के 542 नए मरीज मिले, आठ की मौत

Jharkhand Coronavirus News राज्य के विभिन्न जिलों में शनिवार को कोरोना के 542 नए मरीज मिले। इनमें 247 अकेले रांची में मिले हैं। शनिवार को ही राज्य में कुल 501 कोरोना मरीज स्वस्थ भी हुए। कई दिनों बाद राज्य में 24 घंटे के भीतर

By Vikram GiriEdited By: Published: Sun, 18 Oct 2020 08:49 AM (IST)Updated: Sun, 18 Oct 2020 08:49 AM (IST)
Jharkhand Coronavirus News: झारखंड में शनिवार को कोरोना के 542 नए मरीज मिले, आठ की मौत
झारखंड में शनिवार को कोरोना के 542 नए मरीज मिले। प्रतीकात्मक तस्वीर

रांची (राज्य ब्यूरो) । राज्य के विभिन्न जिलों में शनिवार को कोरोना के 542 नए मरीज मिले। इनमें 247 अकेले रांची में मिले हैं। शनिवार को ही राज्य में कुल 501 कोरोना मरीज स्वस्थ भी हुए। कई दिनों बाद राज्य में 24 घंटे के भीतर स्वस्थ होनेवाले मरीजों की संख्या से अधिक नए मरीज मिले हैं।

loksabha election banner

शनिवार को रांची में 247 मरीजों के अलावा बोकारो में 44, चतरा में दो, देवघर में 16, धनबाद में 26, दुमका में तीन, पूर्वी सिंहभूम में 66, गढ़वा में सात, गोड्डा में 10, गुमला में 18, हजारीबाग में नौ, जामताड़ा में एक, खूंटी में 20, कोडरमा में नौ, लातेहार में आठ, लोहरदगा में चार, पाकुड़ में आठ, पलामू में दो, रामगढ़ में 25,सरायकेला खरसावां में छह, सिमडेगा में छह तथा प. सिंहभूम में 10 नए संक्रमित की पहचान हुई। गिरिडीह और साहिबगंज में कोई मरीज नहीं मिला है। इधर, शनिवार को पूर्वी सिंहभूम में चार, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह व गोड्डा में एक-एक मरीज की मौत इलाज के क्रम में हो गई।

राज्य में अब पॉजिटिव मरीजों की संख्या घटकर 6,556 हो गई है। वहीं, कोरोना के कुल मामले बढ़कर 95,967 हो गए हैं। इनमें 88,559 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में अबतक 852 कोरोना मरीजों की मौत इलाज के क्रम में हो चुकी है। हालांकि इनमें से अधिसंख्य या तो वृद्ध थे या अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रसित थे।

शनिवार को कहां कितने मरीज हुए स्वस्थ

शनिवार को राज्य में 501 मरीज स्वस्थ भी हुए। इनमें बोकारो के 33, चतरा के छह, देवघर के छह, धनबाद के 12, दुमका के आठ, पूर्वी सिंहभूम के 55, गढ़वा के 11, गोड्डा के 16, हजारीबाग के 26, जामताड़ा के 20, खूंटी के 23, कोडरमा के 12, लोहरदगा के छह, पाकुड़ के 12, पलामू के 18, रामगढ़ के 16, रांची में 181, सरायकेला खरसावां के 11 तथा प. सिंहभूम के 29 मरीज शामिल हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.