Move to Jagran APP

Jharkhand: कोरोना से 2 दिन में 34 मरे, आज फिर मिले 2373 पॉजिटिव; जानें ताजा हाल

Jharkhand Coronavirus Update झारखंड में शनिवार को प्रतिदिन मिलनेवाले मरीजों की संख्या दो हजार से पार हाे गई। राज्य में 24 घंटे के भीतर कुल 2373 मरीज मिले। इनमें रांची के 904 पूर्वी सिंहभूम के 303 हजारीबाग के 167 धनबाद के 148 शामिल हैं।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sat, 10 Apr 2021 10:12 PM (IST)Updated: Sun, 11 Apr 2021 05:21 AM (IST)
Jharkhand: कोरोना से 2 दिन में 34 मरे, आज फिर मिले 2373 पॉजिटिव; जानें ताजा हाल
Jharkhand Coronavirus Update: झारखंड में आज 2373 कोरोना मरीज मिले।

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। Jharkhand Coronavirus Update झारखंड में शनिवार को प्रतिदिन मिलनेवाले मरीजों की संख्या दो हजार से पार हाे गई। राज्य में 24 घंटे के भीतर कुल 2,373 मरीज मिले। इनमें रांची के 904, पूर्वी सिंहभूम के 303, हजारीबाग के 167, धनबाद के 148 शामिल हैं। अन्य जिलों में भी बड़ी संख्या में संक्रमित मिले हैं। राज्य में 24 घंटे के भीतर 17 मरीजों की मौत हो गई। इनमें रांची के पांच, पूर्वी सिंहभूम के चार, बोकारो व धनबाद के दो-दो, दुमका, गिरिडीह, पाकुड़ तथा पश्चिमी सिंहभूम के एक-एक मरीज शामिल हैं। राहत की बात यह है कि 667 मरीज स्वस्थ भी हुए।

loksabha election banner

किस जिले में मिले कितने संक्रमित

  1. बोकारो : 67
  2. चतरा : 22
  3. देवघर : 86
  4. धनबाद : 148
  5. दुमका : 90
  6. पूर्वी सिंहभूम : 303
  7. गढ़वा : 17
  8. गिरिडीह : 47
  9. गोड्डा : 19
  10. गुमला : 51
  11. हजारीबाग : 167
  12. जामताड़ा : 52
  13. खूंटी : 32
  14. कोडरमा : 76
  15. लातेहार : 32
  16. लोहरदगा : 29
  17. पाकुड़ : 21
  18. पलामू : 17
  19. रामगढ़ : 51
  20. रांची : 904
  21. साहिबगंज : 43
  22. सरायकेला : 36
  23. सिमडेगा : 26
  24. पश्चिमी सिंहभूम : 37

सरकारी केंद्रों पर पड़ेगा 45 वर्ष से कम आयु के हेल्थ वर्कर्स को टीका

भारत सरकार ने 45 वर्ष से कम आयु के हेल्थ केयर वर्कर्स तथा फ्रंटलाइन वर्कर्स के प्राइवेट अस्पतालों में पहली डोज के टीकाकरण पर रोक लगा दी है। इनका पहली डोज के टीका के लिए निबंधन अब केवल सरकारी अस्पतालों में ऑन स्पाॅट होगा तथा वहीं उन्हें टीका लगेगा। इसके लिए उन्हें फोटो पहचान पत्र की मूल प्रति तथा नियुक्ति प्रमाणपत्र की प्रति अनिवार्य रूप से दिखाना होगा। अलबत्ता, 45 वर्ष से अधिक आयु के हेल्थ केयर तथा फ्रंटलाइन वर्कर्स का टीकाकरण निजी अस्पतालों में सामान्य श्रेणी में हो सकेगा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान, झारखंड के अभियान निदेशक रविशंकर शुक्ला के अनुसार, केंद्र के इस निर्देश का अनुपालन करने का निर्देश सभी जिलों को दे दिया गया है।

दरअसल, कुछ प्राइवेट अस्पतालों में 45 वर्ष से कम आयु वाले लोगों के हेल्थ केयर वर्कर्स तथा फ्रंटलाइन वर्कर्स नहीं होने के बावजूद इस श्रेणी में टीकाकरण हो जाने की बात सामने आई थी। इसके बाद तीन अप्रैल को हुई बैठक में इस आयु वर्ग के इन कर्मियों के प्राइवेट अस्पतालों में पहली डोज के टीके पर रोक लगा दी गई। बता दें कि राज्य में अबतक लक्ष्य के विरुद्ध 91 फीसद हेल्थ केयर वर्कर्स तथा 79 फीसद फ्रंटलाइन वर्कर्स के पहली डोज का टीकाकरण हो चुका है। राज्य में 16 जनवरी से हेल्थ केयर वर्कर्स तथा दो मार्च से फ्रंटलाइन वर्कस का टीकाकरण शुरु किया गया था। इसके बाद तीसरे चरण में बुजुर्ग एवं चौथे चरण में 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण शुरु किया गया।

जिला टीकाकरण पदाधिकारियों को जानकारी नहीं

45 वर्ष से कम आयु के हेल्थ केयर एवं फ्रंटलाइन वर्कर्स को सरकारी अस्पतालों में निबंधन व टीकाकरण की छूट की जानकारी कई जिलों के टीकाकरण पदाधिकारियों को नहीं है। इस कारण कई जिले में इस आयु वर्ग के कर्मियों का टीकाकरण नहीं हो रहा है। इससे, हेल्थ केयर वर्कर्स तथा फ्रंटलाइन वर्कर्स परेशान हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.