Move to Jagran APP

17 मौतों से झारखंड में हाहाकार, आज फिर मिले 1925 कोरोना पॉजिटिव; रांची में 754

Jharkhand Corona Update झारखंड में आज 17 कोरोना मरीजों की मौत हो गई। कुल 1925 कोरोना संक्रमित मिले हैं। रांची में 754 नए मरीज मिले। मरने वाले मरीजों में रांची के आठ पूर्वी सिंहभूम के तीन धनबाद के तीन व पलामू चतरा गुमला साहिबगंज के एक मरीज शामिल हैं।

By Alok ShahiEdited By: Published: Fri, 09 Apr 2021 10:18 PM (IST)Updated: Sat, 10 Apr 2021 04:13 AM (IST)
17 मौतों से झारखंड में हाहाकार, आज फिर मिले 1925 कोरोना पॉजिटिव; रांची में 754
Jharkhand Corona Update: झारखंड में आज 17 कोरोना मरीज मरे, कुल 1925 कोरोना संक्रमित मिले हैं।

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। Jharkhand Corona Update झारखंड में कोरोना से हर तरफ हाहाकार मचा है। राज्‍य के हर हिस्‍से में बेकाबू हो रहे कोरोना संक्रमण के बीच आज कुल 1925 कोरोना संक्रमित मिले हैं। रांची में 754 नए मरीज मिले। आज राज्य में 17 कोरोना मरीजों की मौत हो गई। इनमें रांची के आठ, पूर्वी सिंहभूम के तीन, धनबाद के तीन तथा पलामू, चतरा, गुमला तथा साहिबगंज के एक-एक मरीज शामिल हैं। राज्य में कोरोना के सक्रिय मामले  अब 10 हजार से अधिक हो गए हैं।

loksabha election banner

राज्य में मिले 1,925 मरीज, सचिवालय में भी कोरोना विस्फोट

झारखंड में कोरोना का संक्रमण खतरनाक ढंग से बढ़ रहा है। मिलनेवाले दैनिक मामले भी लगातार बढ़ रहे हैं। एक दिन पूर्व गुरुवार को राज्य में 1,882 मामले मिलने के बाद शुक्रवार को भी राज्य में 1,925 लोग संक्रमित पाए गए। वहीं, पूरे राज्य में 24 घंटे के भीतर 17 मरीजों की जान चली गई। इनमें आठ रांची के हैं, जबकि पूर्वी सिंहभूम में तीन, धनबाद में दो तथा चतरा, गुमला, साहिबगंज व पलामू में एक-एक मरीज की भी मौत इलाज के क्रम में हो गई।  

24 घंटे के भीतर 17 मरीजों की गई जान, आठ रांची के

शुक्रवार को भी हमेशा की तरह रांची में सर्वाधिक 754 मरीज मिले। एक दिन पूर्व गुरुवार को यहां 858 नए संक्रमित मिले थे। रांची के बाद पूर्वी सिंहभूम में 256, धनबाद में 94, दुमका में 70 तथा बोकारो व खूंटी में 61-61 नए मरीज मिले। इसी तरह, अन्य जिलों में भी मरीज मिले हैं। राहत की बात यह है राज्य में 553 मरीज स्वस्थ भी हुए। इधर, रांची के प्रोजेक्ट भवन तथा नेपाल हाउस स्थित सचिवालयों में कोरोना विस्फोट हुआ है। जांच में लगभग सभी विभागों में कमोबेश मरीज मिले हैं। इससे विभिन्न विभागों के कर्मियों में हड़कंप है।

रांची में 24 घंटे में मिले 754 नए मरीज, सक्रिय मामले बढ़कर हुए 5,217

बताया जाता है कि सचिवालय में एक सप्ताह के भीतर 96 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। साथ ही कोरोना से चार लोगों की मौत हो गई है। 92 से अधिक लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। झारखंड सचिवालय सेवा संघ ने आशंका व्यक्त की जा रही है कि विभिन्न विभागों में सौ से अधिक पदाधिकारी, कर्मी संक्रमित हो सकते हैं। विभागों के संक्रमण को देखते हुए झारखंड सचिवालय सेवा संघ ने रोस्टर व्यवस्था लागू करने की मांग की है।

पूरे राज्य में सक्रिय मामले बढ़कर अब दस हजार से पार

वहीं, रांची सदर अस्पताल के सात चिकित्सक तथा तीन कर्मी भी संक्रमित पाए गए हैं। राज्य में सक्रिय मामले भी लगातार बढ़ते जा रहे हैं। रांची में जहां सक्रिय मामले की संख्या 5,217 हो गई है, वहीं पूरे राज्य में यह संख्या अब बढ़कर 10,604 हो गए हैं। राज्य में अबतक 1,175 कोरोना मरीजों की जान गई है।

किस जिले में मिले कितने संक्रमित

  1. बोकारो : 61
  2. चतरा : 19
  3. देवघर : 52
  4. धनबाद : 94
  5. दुमका : 70
  6. पूर्वी सिंहभूम : 256
  7. गढ़वा : 28
  8. गिरिडीह : 12
  9. गोड्डा : 25
  10. गुमला : 37
  11. हजारीबाग : 36
  12. जामताड़ा : 55
  13. खूंटी : 61
  14. कोडरमा : 65
  15. लातेहार : 26
  16. लोहरदगा : 25
  17. पाकुड़ : 26
  18. पलामू : 33
  19. रामगढ़ : 64
  20. रांची : 754
  21. साहिबगंज : 49
  22. सरायकेला : 13
  23. सिमडेगा : 15
  24. पश्चिमी सिंहभूम : 49

किस विभाग में मिले कितने संक्रमित 

  1. भू-राजस्व विभाग : 10
  2. खान विभाग : 02
  3. पंचायती राज विभाग : 04
  4. पशुपालन विभाग : 01
  5. स्वास्थ्य विभाग : 07
  6. निगरानी विभाग : 01
  7. उच्च तकनीकी शिक्षा विभाग : 0
  8. स्कूली शिक्षा विभाग : 01
  9. पर्यटन विभाग : 04
  10. उद्योग विभाग : 03
  11. वित्त विभाग : 04
  12. कार्मिक विभाग : 02
  13. खाद्य आपूर्ति विभाग : 02
  14. सूचना जनसंपर्क विभाग : 08
  15. वन विभाग : 02
  16. पेयजल एवं स्वच्छता विभाग : 09

झारखंड कोरोना अपडेट : 9 अप्रैल 2021, रात 9 बजे

  • आज पुष्टि वाले नए कोरोना के मामले: 1925
  • अबतक कोरोना के कुल मामले: 134715
  • कोरोना से आज कुल मौत : 17
  • कोरोना के कारण अबतक कुल मौत : 1175
  • आज स्‍वस्‍थ हुए कोरोना मरीज : 553
  •  झारखंड में अबतक स्‍वस्‍थ कुल मरीज : 122936
  • झारखंड में कोरोना के सक्रिय मरीज : 10604

सौ लोगों की कोरोना जांच में सात से अधिक मिले संक्रमित

राज्य में शुक्रवार को कुल 25,718 लोगों की कोरोना जांच हुई, जिनमें  1,925 संक्रमित मिले। इस तरह, प्रत्येक सौ सैंपल की जांच में सात से अधिक (7.49) संक्रमित पाए गए। प्रत्येक सौ जांच में मिलनेवाले संक्रमितों की संख्या भी झारखंड में लगातार बढ़ रही है। एक दिन पूर्व प्रत्येक सौ जांच में छह सैंपल संक्रमित पाए गए थे।

ऐसे बढ़ रहा संक्रमण

दिन - रांची - झारखंड

  • 31 मार्च 351 693
  • 1 अप्रैल 369 690
  • 2 अप्रैल 368 694
  • 3 अप्रैल 472 873
  • 4 अप्रैल 446, 788
  • 5 अप्रैल 569 1,086
  • 6 अप्रैल 539 1,264
  • 7 अप्रैल 562 1,312
  • 8 अप्रैल 858  1,882
  • 9 अप्रैल 754  1,925

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.