Move to Jagran APP

Jharkhand Corona Update: झारखंड में अबतक 377 कोरोना मरीज, किस जिले में कितने केस; जानें विस्‍तार से

Jharkhand Corona News झारखंड में कोरोना से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। अब सिर्फ खूंटी पाकुड़ और साहिबगंज ही कोरोना संक्रमण से सुरक्षित बचे हैं।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sun, 24 May 2020 05:27 PM (IST)Updated: Mon, 25 May 2020 09:00 AM (IST)
Jharkhand Corona Update: झारखंड में अबतक 377 कोरोना मरीज, किस जिले में कितने केस; जानें विस्‍तार से
Jharkhand Corona Update: झारखंड में अबतक 377 कोरोना मरीज, किस जिले में कितने केस; जानें विस्‍तार से

रांची, जेएनएन। Jharkhand Corona News झारखंड में कोरोना से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। अब सिर्फ खूंटी और साहिबगंज ही कोरोना संक्रमण से सुरक्षित बचे हैं। जबकि राज्‍य के कुल 24 जिलों में से 22 जिलों में कोरोना पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। राजधानी रांची कोरोना टैली में सबसे ऊपर बनी हुई है। यहां अबतक 116 कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान हो चुकी है। सर्वाधिक मरीज हिंदपीढ़ी इलाके से संबद्ध हैं। इसमें एक मरीज की मौत हो चुकी है। कोरोना चार्ट में दूसरे नंबर पर गढ़वा है। जहां अबतक कोरोना वायरस से संक्रमण के 50 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें अधिकांश प्रवासी मजदूर हैं। ये हाल में ही रेड जोन से अपने घर लौटे हैं। कोरोना टेबल में तीसरे नंबर पर हजारीबाग है, जहां अबतक 45 कोरोना संक्रमितों की पहचान की जा चुकी है। यहां भी कोरोना से सबसे अधिक मामले प्रवासी मजदूर में ही सामने आए हैं।

loksabha election banner

यहां देखें झारखंड के किस जिले में अबतक कितने मरीज मिले

  1.     रांची : 116
  2.     गढ़वा : 50
  3.     हजारीबाग : 45
  4.     कोडरमा : 29
  5.     पूर्वी सिंहभूम : 24
  6.     गिरिडीह : 16
  7.     पलामू : 15
  8.     बोकारो : 15
  9.     गुमला : 10
  10.     धनबाद : 10
  11.     सिमेडगा : 07
  12.     रामगढ़ : 09
  13.     देवघर : 05
  14.     पाकुड़ : 04
  15.     लातेहार : 04
  16.     सरायकेला-खरसावां : 04
  17.     पश्चिमी सिंहभूम : 06
  18.     लोहरदगा : 02
  19.     जामताड़ा : 02
  20.     दुमका : 02
  21.     चतरा : 01
  22.     गोड्डा : 01

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.