Jharkhand Coronavirus News: रिम्स में इलाजरत 3 कोरोना मरीजाें की मौत, जानें ताजा हाल
Jharkhand Coronavirus Death Case एक बोकारो एक कोडरमा व एक गिरिडीह के मरीज की मौत हुई है। कोविड पॉजिटिव आने के बाद रिम्स में भर्ती किया गया था।
रांची, जासं। Jharkhand Coronavirus Death Case कोरोना के बढ़ते आंकड़े के साथ झारखंड में मौत का आंकड़ा भी लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को रिम्स में इलाज के दौरान तीन मरीजों की मौत हुई है। तीनों कोरोना संक्रमित थे। मरने वालों में बोकारो, कोडरमा और गिरिडीह के मरीज शामिल हैं। बोकारो के मरीज को गुरुवार को रिम्स में भर्ती किया गया था। इसे सांस लेने के साथ किडनी की समस्या थी। सर्जरी विभाग के डॉ मृत्युंजय सरावगी की देखरेख में मरीज का इलाज चल रहा था।
स्थिति गंभीर होने के कारण शुक्रवार की सुबह मरीज की मौत हो गई। वहीं कोडरमा के मरीज की सिर में चोट लगने के बाद गुरुवार को ही रिम्स के कोविड वार्ड में भर्ती किया गया था। न्यूरोसर्जन डॉ अनिल कुमार की देखरेख में भर्ती हुआ था। चोट गंभीर होने के कारण मरीज की स्थिति गंभीर हो गई और इसने भी दम तोड़ दिया। इसके आलवा गिरिडीह की 60 वर्षीय मरीज घर में सीढ़ी से गिर गई थी।
16 अगस्त को पीएमसीएच धनबाद से रेफर करने के बाद रिम्स के न्यूरोसर्जरी वार्ड में भर्ती किया गया था। भर्ती के बाद कोविड जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी। कोविड वार्ड भर्ती के बाद स्थिति बिगड़ती गई और शुक्रवार की सुबह 4:40 बजे मौत हो गई। मौत के बाद दोनों शवो को मोर्चरी में रखा गया है। शनिवार को जिला प्रशासन द्वारा सभी का अंतिम संस्कार कराया जाएगा।