Move to Jagran APP

Jharkhand Coronavirus Update: झारखंड में कोरोना को मात देने वाले मरीजों की संख्या 71 हजार पार

Jharkhand Coronavirus Update झारखंड में अब कोरोना के 11577 सक्रिय मरीज हो गए हैं। बुधवार को 1108 नए संक्रमितों की पहचान हुई है। इसके अलावा 1318 स्वस्थ हुए हैं। बुधवार को मिले 1108 नए मरीजों में 507 रांची के हैं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Thu, 01 Oct 2020 09:14 AM (IST)Updated: Thu, 01 Oct 2020 04:21 PM (IST)
Jharkhand Coronavirus Update: झारखंड में कोरोना को मात देने वाले मरीजों की संख्या 71 हजार पार
कोरोना वायरस से बचाव के लिए मास्‍क लगाए लोग।

रांची, राज्य ब्यूरो। झारखंड में कोरोना को हराकर स्वस्थ होनेवाले मरीजों की संख्या अब 71,342 हो गई है। मरीजों के स्वस्थ होने की बढ़ी दर के बीच अब राज्य में 11,577 सक्रिय मरीज रह गए हैं। इस तरह, राज्य में 85 फीसद मरीज कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में बुधवार को भी 1,318 मरीज स्वस्थ हुए। वहीं, विभिन्न जिलों में 1,108 नए संक्रमितों की पहचान हुई।

loksabha election banner

नए संक्रमितों की पहचान होने से अधिक संख्या में पुराने मरीजों के स्वस्थ होने का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा। बुधवार को मिले 1,108 नए मरीजों में 507 मरीज अकेले रांची के हैं। इसके बाद पूर्वी सिंहभूम में भी 113 नए मरीजों की पहचान हुई है। अन्य जिलों में मिले मरीजों की संख्या 100 से नीचे है।

इधर, बुधवार को राज्य में 13 कोरोना मरीजों की मौत इलाज के क्रम में हो गई। इनमें इनमें रामगढ़ के चार, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम व कोडरमा के दो-दो तथा लोहरदगा, पलामू और रांची के एक-एक मरीज शामिल हैं। राज्य में अबतक 732 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। हालांकि इनमें ज्यादातर या तो वृद्ध थे या अन्य गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे।

कोरोना मीटर

नए मरीज : 1,108

एक दिन पूर्व मिले मरीज : 1,126

बुधवार को हुई मौत : 13

सक्रिय मरीज : 11,577

बुधवार को हुए स्वस्थ : 1,318

अबतक स्वस्थ : 71,342

कोरोना के कुल मामले : 83,651

अबतक मौत : 732

बुधवार को हुई जांच : 21,797

अबतक कुल हुई जांच : 22,50,439

कहां मिले कितने नए संक्रमित

बुधवार को बोकारो में 31, चतरा में 11, देवघर में 40, धनबाद में 31, दुमका में 13, पूर्वी सिंहभूम में 113, गढ़वा में 17, गिरिडीह में 13, गोड्डा में 17, गुमला में 10, हजारीबाग में 64, जामताड़ा में 10, खूंटी में 30, कोडरमा में 42, लातेहार में 10, लोहरदगा में 11, पलामू में 28, रामगढ़ में 26, रांची में 507, साहिबगंज में तीन, सरायकेला खरसावां में 18, सिमडेगा में 13 तथा पश्चिमी सिंहभूम में 50 नए संक्रमितों की पहचान हुई।

24 घंटे में 1318 मरीज हुए स्वस्थ

बुधवार को राज्य में 24 घंटे के भीतर 1318 मरीज स्वस्थ भी हुए। इनमें बोकारो के 122, चतरा के 33, देवघर के 11, धनबाद के 50, दुमका के 14, पूर्वी सिंहभूम के 202, गढ़वा के 32, गिरिडीह के 97, गोड्डा के 55, गुमला के 27, हजारीबाग के 55, जामताड़ा के नौ, खूंटी के 19, कोडरमा के आठ, लातेहार के 15, लोहरदगा के 25, पलामू के 13, रामगढ़ के 44, रांची में 385, साहिबगंज के चार, सरायकेला खरसावां के 38, सिमडेगा के चार तथा प. सिंहभूम के 56 मरीज शामिल हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.