Move to Jagran APP

Corona Update@16June: झारखंड में फिर मिले 34 कोरोना पॉजिटिव, अबतक 1845; जानें ताजा हाल

Coronavirus in Jharkhand झारखंड में मंगलवार को कुल 34 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। इनमें 24 नए मामले सिमडेगा और एक कोरोना मरीज गुमला में मिला है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Tue, 16 Jun 2020 06:35 PM (IST)Updated: Wed, 17 Jun 2020 06:47 AM (IST)
Corona Update@16June: झारखंड में फिर मिले 34 कोरोना पॉजिटिव, अबतक 1845; जानें ताजा हाल
Corona Update@16June: झारखंड में फिर मिले 34 कोरोना पॉजिटिव, अबतक 1845; जानें ताजा हाल

रांची, जेएनएन। Jharkhand Coronavirus Update झारखंड में मंगलवार को कुल 34 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। इनमें 24 नए मामले सिमडेगा और एक कोरोना मरीज गुमला में मिला है। रांची के रिम्‍स में आज कुल 325 संदिग्‍धों के सैंपल की जांच की गई।  इनमें 316 निगेटिव मिले हैं। आज गढ़वा में 01, रिम्‍स में 02, रामगढ़ में 02 और लोहरदगा में एक कोरोना संक्रमित की पुष्टि हुई है। आज के ताजा आंकड़ों के साथ राज्‍य में कोरोना संक्रमितों की संख्‍या 1845 पर पहुंच गई है। आज 34 नए मरीज मिले हैं। साथ ही 121 मरीज स्‍वस्‍थ हुए हैं।

loksabha election banner

आज कहां कितने मरीज हुए स्वस्थ

सिमडेगा : 30, गढ़वा 23, कोडरमा : 22, लातेहार : 16, पश्चिमी सिंहभम : 12, खूंटी : 08, धनबाद : 04, लोहरदगा : 03,  बोकारो : 01, रामगढ़ : 01, रांची : 01, कुल : 121

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक राज्‍य में कुल सक्रिय केस 836 हैं, जबकि 1000 कोरोना पॉजिटिव अब तक इस महामारी से लड़कर जिंदगी की जंग जीतने में सफल रहे हैं। राज्‍य में जहां कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्‍या 9 पर पहुंच गई हैं, वहीं कोरोना संक्रमण के कुल 1845 मामले पकड़ में आए हैं।

सिमडेगा से दैनिक जागरण संवाददाता ने बताया कि मंगलवार को जिले में कोरोना के कुल 24 पॉजिटिव केस मिले हैं। इस प्रकार जिले में अबतक कुल 270 कोरोना मरीज मिल चुके हैं। जिसमें से 161 अबतक कोरोना को मात देकर स्वस्थ भी हुए हैं। अभी भी जिले में 109 एक्टिव केस हैं। आज के 24 कोरोना संक्रमित मरीज क्वारंटाइन सेंटर से हैं।

मंगलवार को मिले 34 कोरोना पॉजिटिव

  • सिमडेगा : 24
  • रिम्‍स : 02
  • रामगढ़ : 02
  • लोहरदगा : 01
  • गढ़वा : 01
  • गुमला : 01

खूंटी में पुराने सभी संक्रमित हुए स्वस्थ, सक्रिय मरीज बचे छह

खूंटी जिले में पुराने 16 संक्रमित मरीजों में से बचे आठ संक्रमित मरीज भी अब स्वस्थ हो गए हैं। इन आठों संक्रमित मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद मंगलवार को उन्हें कोविड अस्पताल से सम्मानपूर्वक विदाई दे दी गयी। इस प्रकार जिले में प्रारंभ में मिले सभी 16 कोरोना संक्रमित मरीज अब स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। गत सोमवार को जिन छह प्रवासियों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी थी, वही छह मरीज सक्रिय बचे हैं। यह जानकारी सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि जिले के लिए राहत की खबर यह है कि अब एक भी स्वाब सैंपल की जांच रिपोर्ट पेंडिंग नहीं बची है। कोविड अस्पताल में लगायी गयी ट्रूनेट मशीन से संदिग्धों की जांच निरंतर जारी है। अब तक 154 लोगों की जांच ट्रूनेट मशनी से की जा चुकी है।

कोरोना मीटर : 16 जून तक स्वस्थ होनेवाले मरीजों की संख्या

  1. रांची  132
  2. सिमडेगा 161
  3. हजारीबाग 115 
  4. धनबाद 100
  5. रामगढ़  69
  6. गढ़वा 83
  7. गुमला 53
  8. पूर्वी सिंहभूम 52
  9. गिरिडीह 45 
  10. पलामू  44 
  11. कोडरमा 64
  12. लातेहार 44
  13. लोहरदगा 31
  14. बोकारो  24 
  15. चतरा 20
  16. पाकुड़  16 
  17. सरायकेला-खरसावां 13
  18. देवघर  10 
  19. खूंटी 16 
  20. पश्चिमी सिंहभूम 19
  21. दुमका 04 
  22. साहिबगंज  03 
  23. जामताड़ा 02
  24. गोड्डा 01

जिला :  एक्टिव केस

  1. पूर्वी सिंहभूम : 223
  2. सिमडेगा : 111
  3. कोडरमा : 63
  4. रांची  : 48
  5. पश्चिमी सिंहभूम : 34
  6. रामगढ़ : 41
  7. हजारीबाग : 37
  8. धनबाद : 14
  9. गुमला : 36
  10. गिरिडीह : 09
  11. गढ़वा : 08
  12. चतरा : 21
  13. सरायकेला-खरसावां : 23
  14. जामताड़ा : 26
  15. लातेहार : 04
  16. पाकुड़ : 13
  17. लोहरदगा : 08
  18. खूंटी : 06
  19. पलामू : 01
  20. बोकारो  03
  21. देवघर : 00
  22. साहिबगंज : 00
  23. दुमका : 00
  24. गोड्डा : 00

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.