Move to Jagran APP

Corona Update@14JULY: झारखंड में एक ही दिन में 247 कोरोना पॉजिटिव, अबतक 4225; जानें ताजा हाल

Jharkhand Coronavirus News Update झारखंड में तीन और कोरोना मरीजों ने अपनी जान गंवा दी है। मंगलवार को लगातार दूसरे दिन 200 से अधिक कोरोना मरीज राज्‍य में मिले हैं।

By Alok ShahiEdited By: Published: Tue, 14 Jul 2020 08:28 PM (IST)Updated: Wed, 15 Jul 2020 08:01 AM (IST)
Corona Update@14JULY: झारखंड में एक ही दिन में 247 कोरोना पॉजिटिव, अबतक 4225; जानें ताजा हाल
Corona Update@14JULY: झारखंड में एक ही दिन में 247 कोरोना पॉजिटिव, अबतक 4225; जानें ताजा हाल

रांची, राज्य ब्यूरो। Coronavirus in Jharkhand News Update झारखंड में तीन और कोरोना मरीजों ने अपनी जान गंवा दी है। मंगलवार को लगातार दूसरे दिन 200 से अधिक कोरोना मरीज राज्‍य में मिले हैं। आज राज्‍य में कोरोना के 247 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमण के आंकड़े चार हजार से पार हो गए हैं। आज डीटीओ, सरकारी शिक्षक सहित कई लोग संक्रमित हुए हैं। अब कोरोना वायरस के सक्रिय मरीजों की संख्‍या बढ़कर 1762 तक पहुंच गई है। जबकि अबतक 2427 संक्रमित कोरोना को हराकर स्‍वस्‍थ भी हुए हैं।

loksabha election banner
  • नए मामले : 247
  • एक दिन पूर्व मिले मामले : 204
  • सक्रिय मरीज : 1762
  • अब तक स्वस्थ : 2427
  • कोरोना के कुल मामले : 4225
  • अबतक मौत : 36
  • अबतक हुई जांच : 184671

राज्य में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसा संभावित मरीजों की पहचान होने तथा जांच की रफ्तार में तेजी आने के कारण हो रहा है। राज्य में अब कोरोना के मामले बढ़कर चार हजार से अधिक हो गए हैं। मंगलवार को भी लगातार दूसरे दिन दो सौ से अधिक नए मरीज मिले।  इस बीच राज्य में तीन और कोरोना मरीजों की मौत हो गई है। एक मरीज की मौत रिम्स तथा दो की मौत टीएमएच, जमशेदपुर में हुई है। रिम्स कोविड अस्पताल में गुमला के एक वृद्ध मरीज की मौत हुई। वहीं, जमशेदपुर के टीएमएच में दो वृद्ध महिला मरीजों की मौत हो गई। उनमें एक जमशेदपुर के कदमा तथा दूसरी महिला धनबाद की थी।

राज्य में अबतक 36 कोरोना मरीजों की जान जा चुकी है। इधर, मंगलवार को राज्य के विभिन्न जिलों में  247 नए संक्रमित की पहचान हुई। सबसे अधिक रांची में 59 मरीज मिले हैं। लातेहार में 33, कोडरमा में 26, गिरिडीहमें 21, पूर्वी सिंहभूम में 19, पाकुड़ तथा धनबाद  में 11-11, चतरा में 10, रामगढ़ , साहिबगंज तथा गोड्डा में छह- छह,  लोहरदगा तथा गढ़वा में पांच-पांच, हजारीबाग तथा दुमका में चार-चार, पलामू, सरायकेला तथा देवघर में तीन-तीन, पश्चिमी सिंहभूम, जामताड़ा, सिमडेगा में दो-दो, खूंटी में एक नए मरीज मिले हैं।

लोहरदगा में एक सरकारी शिक्षक तथा रामगढ में डीटीओ सहित 14 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इधर, मंगलवार को विभिन्न जिलों में 76 मरीज स्वस्थ भी हुए। इस तरह राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या बढकर 1762 हो गई है। कोरोना के कुल मामले बढ़कर 4225 हो गए हैंं। हालांकि इनमें 2427 स्वस्थ भी हुए हैं।

कब मिले थे कितने कोरोना मरीज

7 जुलाई - 179

8 जुलाई - 136

9 जुलाई - 170

10 जुलाई - 156

11 जुलाई - 162

12 जुलाई - 94

13 जुलाई - 204

14 जुलाई - 247

झारखंड में मंगलवार को 247 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। आज रांची में 59 मरीजों में कोरोना संक्रमण की प‍ुष्टि हुई है। गिरिडीह में 19, कोडरमा में 11 और रामगढ़ से 5 नए मामले सामने आए हैं। आज के ताजा आंकड़ों के साथ राज्‍य में कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा 4000 के पार कर गया है। दैनिक जागरण संवाददाता अमन मिश्रा ने बताया कि मंगलवार को रांची के रिम्‍स में 1442 कोरोना संदिग्‍धों के सैंपल की जांच की गई। इनमें 1370 निगेटिव मिले हैं। आज यहां 72 कोरोना पॉजिटिव केस की पुष्टि हुई है। रिम्‍स में 37, रामगढ़ में 5, कोडरमा में 11 व गिरिडीह के 19 मरीज कोरोना संक्रमित मिले हैं।

आज सबसे अधिक रांची में 59 मरीज मिले हैं। लातेहार में 33, कोडरमा में 26, गिरिडीह में 21, पूर्वी सिंहभूम में 19, पाकुड़ तथा धनबाद  में 11-11, चतरा में 10, रामगढ़ , साहिबगंज तथा गोड्डा में छह- छह,  लोहरदगा तथा गढ़वा में पांच-पांच, हजारीबाग तथा दुमका में चार-चार, पलामू, सरायकेला तथा देवघर में तीन-तीन, पश्चिमी पश्चिम सिंहभूम, जामताड़ा, सिमडेगा में दो-दो, खूंटी में एक नए मरीज मिले हैं।

झारखंड में मंगलवार को मिले 247 कोरोना पॉजिटिव

  1. रांची : 59
  2. लातेहार : 33
  3. गिरिडीह : 21
  4. कोडरमा : 26
  5. जमशेदपुर : 19
  6. पाकुड़ : 11
  7. धनबाद : 11
  8. चतरा : 10
  9. रामगढ़ : 06
  10. साहिबगंज : 06
  11. गोड्डा : 06
  12. लोहरदगा : 02
  13. पश्चिम सिंहभूम : 02
  14. सिमडेगा : 02

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.