Move to Jagran APP

Jharkhand: झारखंड में खलबली, आज मिले 694 कोरोना पॉजिटिव; रांची में 368 नए मामले

Jharkhand Coronavirus Cases News Update झारखंड में लगातार तीसरे दिन सात सौ के आसपास कोरोना मरीज मिले हैं। शुक्रवार को 16943 लोगों की कोरोना जांच हुई जिनमें 694 संक्रमित पाए गए। एक बार फिर रांची में 368 नए संक्रमित मिले। इसके बादू पूर्वी सिंहभूम में 93 संक्रमित की पहचान हुई।

By Alok ShahiEdited By: Published: Fri, 02 Apr 2021 09:41 PM (IST)Updated: Sat, 03 Apr 2021 04:58 AM (IST)
Jharkhand: झारखंड में खलबली, आज मिले 694 कोरोना पॉजिटिव; रांची में 368 नए मामले
Jharkhand Coronavirus Cases News Update: झारखंड में शुक्रवार को 694 कोरोना संक्रमित पाए गए। रांची में 368 नए संक्रमित मिले।

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। Jharkhand Coronavirus Cases News Update झारखंड में लगातार तीसरे दिन सात सौ के आसपास कोरोना मरीज मिले हैं। शुक्रवार को 16,943 लोगों की कोरोना जांच हुई जिनमें 694 संक्रमित पाए गए। एक बार फिर रांची में 368 नए संक्रमित मिले। इसके बादू पूर्वी सिंहभूम में 93 संक्रमित की पहचान हुई। राज्य के सिर्फ चतरा तथा सरायकेला खरसावां जिला में कोई संक्रमित नहीं मिला है। अन्य जिलों में छिटपुट संख्या में मरीज मिले हैं। इधर, राज्य में 24 घंटे के भीतर 137 मरीज स्वस्थ भी हुए, जबकि धनबाद में एक मरीज की मौत हो गई।

loksabha election banner

झारखंड में लगातार तीसरे दिन सात सौ के करीब कोरोना मरीज

झारखंड में लगातार तीसरे दिन छह साै से अधिक तथा सात सौ के आसपास नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। शुक्रवार को 16,943 लोगों की कोरोना जांच हुई जिनमें 694 संक्रमित पाए गए। इससे राज्य में अबतक सवा लाख के पार (1,25,585) कोरोना संंक्रमित हो चुके हैं। हालांकि इनमें 1,20,562 कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं।

रांची के 368 मरीज सहित पूरे राज्य में 694 नए संक्रमित मिले

शुक्रवार को एक बार फिर रांची में 368 नए संक्रमित मिले। इससे पूर्व दो दिनों तक यहां क्रमश: 351 तथा 369 नए कोरोना मरीज मिले थे। रांची के बाद सबसे अधिक 93 नए मरीज पूर्वी सिंहभूम में मिले। राज्य के सिर्फ चतरा तथा सरायकेला खरसावां जिला में कोई संक्रमित नहीं मिला है। अन्य जिलों में 50 से कम संख्या में मरीज मिले हैं। इधर, राज्य में 24 घंटे के भीतर 137 मरीज स्वस्थ भी हुए, जबकि धनबाद में एक मरीज की मौत हो गई। बता दें कि राज्य में 31 मार्च को 693 तथा एक अप्रैल को 690 नए संक्रमित मिले थे। राज्य में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर अब 3,908 हो गए हैं।

रिकवरी रेट घटकर अब 96 फीसद

राज्य में कोरोना के अधिक मरीज मिलने से रिकवरी रेट घट गई है। पहले राज्य में यह दर 98 फीसद थी जो अब घटकर 96 फीसद हो गई है। राहत की बात है कि मृत्यु दर में भी कमी आई है। पहले मृत्यु दर 0.90 फीसद थी जो अब घटकर 0.80 फीसद हो गई है।

पिछले तीन दिनों में झारखंड में मिले कोरोना के केस

  • 31 मार्च : 693
  • एक अप्रैल : 690
  • दो अप्रैल : 694

किस जिले में मिले कितने मरीज

  1. बोकारो : 29
  2. चतरा : 00
  3. देवघर : 09
  4. धनबाद : 33
  5. दुमका : 32
  6. पूर्वी सिंहभूम : 03
  7. गढ़वा : 02
  8. गिरिडीह : 06
  9. गोड्डा : 05
  10. गुमला : 18
  11. हजारीबाग : 11
  12. जामताड़ा : 07
  13. खूंटी : 10
  14. कोडरमा : 09
  15. लातेहार : 05
  16. लोहरदगा : 03
  17. पाकुड़ : 24
  18. पलामू : 01
  19. रामगढ़ : 05
  20. रांची : 368
  21. साहिबगंज : 16
  22. सरायकेला खरसावां : 00
  23. सिमडेगा : 02
  24. पश्चिमी सिंहभूम : 06

छुट्टी में भी 31 हजार से अधिक को लगा टीका

भारत सरकार के निर्देश पर शुक्रवार को गुड फ्राइडे का अवकाश होने के बाद भी राज्य में ताबड़तोड़ टीकाकरण हुआ। एक दिन में 31,502 लोगों काे कोरोना का टीका लगा। इनमें 27,860 पहली तथा 3,642 दूसरी डोज का टीकाकरण शामिल है। शुक्रवार को 27,860 लोगों को पहली डोज का टीका लगा। इनमें 1,419 हेल्थ केयर वर्कर्स तथा फ्रंटलाइन वर्कर्स शामिल हैं। वहीं, 45 वर्ष से अधिक आयु के सामान्य नागरिकों में 26,441 लोगों ने पहली डोज का टीका लिया।

राज्य में अबतक 14,81,526 लोगों का पहली डोज का टीकाकरण हो चुका है, जिनमें 4,25,212 हेल्थ केयर एवं फ्रंटलाइन वर्कर्स शामिल हैं। वहीं, 45 वर्ष से अधिक आयु के सामान्य नागरिकों में 10,56,314 को पहली डोज का टीका लग चुका है। दूसरी डोज का टीका की बात करें तो शुक्रवार को 3,642 लोगों को दूसरी डोज का टीकाकरण हुआ। इनमें 1427 हेल्थ केयर एवं फ्रंटलाइन वर्कर्स तथा 2,215 अन्य शामिल हैं। अबतक 2,46,682 लोगों को दूसरी डोज का भी टीका लग चुका है, जिनमें 2,41,988 हेल्थ केयर तथा फ्रंटलाइन वर्कर्स शामिल हैं।

45 वर्ष से अधिक आयु के 4694 लोगों को भी दूसरी डोज लग चुकी है। इधर, राज्य में कोरोना टीकाकरण का दूसरा विशेष अभियान रविवार से शुरू होगा। आठ दिनों के इस अभियान में प्रतिदिन डेढ़ लाख लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। चार चरणों में यह अभियान चार से पांच अप्रैल, सात से आठ अप्रैल, 10 से 11 अप्रैल तथा 13 से 14 अप्रैल तक चलाया जाएगा। इस बीच सात अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण कराया जाएगा। इस दिन शिक्षकों, शिक्षा विभाग के अन्य कर्मियों, मिड डे मील बनानेवाली रसोइया आदि का टीकाकरण कराया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.