Move to Jagran APP

Jharkhand Coronavirus News: झारखंड में खतरनाक होने लगा कोरोना, आज 80 नए मामले, 5 मौत; जानें ताजा हाल

Coronavirus in Jharkhand News Update रविवार को एक बार फिर से राज्‍य में 80 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। इनमें सबसे अधिक चतरा में 18 नए मामले सामने आए हैं।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sun, 12 Jul 2020 08:34 PM (IST)Updated: Mon, 13 Jul 2020 07:14 AM (IST)
Jharkhand Coronavirus News: झारखंड में खतरनाक होने लगा कोरोना, आज 80 नए मामले, 5 मौत; जानें ताजा हाल
Jharkhand Coronavirus News: झारखंड में खतरनाक होने लगा कोरोना, आज 80 नए मामले, 5 मौत; जानें ताजा हाल

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। Coronavirus Jharkhand News Update झारखंड में कोरोना वायरस सामुदायिक संक्रमण के खतरनाक चरण की ओर बढ़ चला है। रोज यहां 100 से अधिक पॉजिटिव केस सामने आ रहे हैं। मौतों की संख्‍या में भी अचानक तेजी आ गई है। सरकारी अधिकारी से लेकर स्‍वास्‍थ्‍यकर्मी, पुलिस और अर्द्धसैनिक बल के जवानों तक इसका संक्रमण पहुंच गया है। रविवार को एक बार फिर से राज्‍य में 80 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। इनमें सबसे अधिक चतरा में 18 नए मामले सामने आए हैं। राज्‍य में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 3760 पर पहुंच गया है। कोरोना से कुल 32 मौतें अबतक हुई हैं।

loksabha election banner

लगभग सभी जिलों में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़  रहा है। साथ ही अब यह खतरनाक होता जा रहा है। रविवार को भी राज्‍य के विभिन्‍न जिलों में कुल 80 नए कोरोना संक्रमित की पहचान हुई है। 45 कोरोना मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। रविवार को भी अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रसित पांच कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई।

झारखंड में रविवार को मिले 80 नए कोरोना संक्रमित

  1. धनबाद : 05
  2. रांची : 13
  3. गिरिडीह : 01
  4. हजारीबाग : 09
  5. गढ़वा : 02
  6. पलामू : 05
  7. साहिबगंज : 01
  8. चतरा : 18
  9. रामगढ़ : 03
  10. लातेहार : 06
  11. देवघर : 03
  12. कोडरमा : 14

यहां स्वस्थ हुए

  1. बोकारो : 01
  2. पूर्वी सिंहभूम : 02
  3. देवघर : 02
  4. कोडरमा : 07
  5. लोहरदगा : 09
  6. पलामू : 11
  7. रांची : 11
  8. साहिबगंज : 02

रविवार को रिम्‍स में भर्ती तीन मरीजों की मौत हो गई। इनमें एक हजारीबाग, एक धनबाद  त‍था एक बिहार के गया का है। एक अन्‍य मरीज कोडरमा का है जिसे रविवार को ही राज अस्‍पताल में भर्ती किया गया था। किडनी बीमारी से ग्रसित इस मरीज को रिम्‍स रेफर किया गया था जहां पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। वहीं, जमशेदपुर में भी एक मरीज की मौत हो गई। इधर रांची के रिम्‍स में रविवार को कुल 965 कोरोना संदिग्‍धों की जांच हुई, इनमें 922 निगेटिव और 43 केस पॉजिटिव मिले हैं। यहां रिम्‍स में 2, हजारीबाग में 6, गढ़वा में 1, चतरा में 18, रामगढ़ में 3 और कोडरमा में 13 मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।

खतरनाक होने लगा कोरोना, राज्य में पांच और मौत

  • नए मामले : 80
  • एक दिन पूर्व मिले मामले : 162
  • सक्रिय मरीज : 1443
  • अब तक स्वस्थ : 2263
  • कोरोना के कुल मामले : 3760
  • अबतक मौत : 32
  • अबतक हुई जांच : 172032

धनबाद के जिस मरीज की मौत हुई उसकी मां की भी मौत चार जुलाई को बोकारो के चास स्थित नीलम नर्सिंग होम में हो गई थी। उसके बाद शनिवार को उसके दो भाइयों की भी धनबाद में इलाज के क्रम में मृत्यु हो गई थी। कोरोना संक्रमित तीसरे भाई को इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर किया गया था, जिसकी भी रविवार को मौत हो गई। इसी तरह, जमशेदपुर में भी कैंसर पीड़ित एक मरीज की मौत हो गई। 55 वर्षीय यह मरीज  बाहर से इलाज कराकर दस दिन पहले ही टीएमएच में दाखिल हुआ था। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसका इलाज कोविड अस्पताल में चल रहा था।

इधर, हजारीबाग के कटकमसांडी प्रखंड के रोमी पंचायत के एक व्यक्ति की रिम्‍स कोविड अस्‍पताल में हो गई। वह अपनी अन्‍य बीमारी का इलाज कराने रिम्स आया था। जांच रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद उसे कोविड वार्ड में भर्ती किया गया था। बता दें कि राज्‍य में एक दिन पूर्व भी कोरोना संक्रमित तीन लोगों की मौत हो गई थी। हालांकि इनमें सभी अन्‍य गंभीर बीमारियों से भी ग्रसित थे। राज्य में अब होनेवाली मौत की संख्या बढ़कर 32 हो गई है।  

इधर, रविवार को भी शाम तक 50 से अधिक नए संक्रमित की पहचान हो चुकी थी। इनमें लोहरदगा तथा साहिबगंज के दो-दो मरीज भी शामिल हैं। लोहरदगा में संक्रमित दोनों मरीज पुलिस पदाधिकारी हैं। राज्य में लगातार पांच दिनों से 100 से अधिक मरीज मिल रहे हैं। 

कब मिले थे कितने मरीज

  • 7 जुलाई - 179
  • 8 जुलाई - 136
  • 9 जुलाई - 170
  • 10 जुलाई - 156
  • 11 जुलाई - 162


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.