Move to Jagran APP

Corona Update@3JULY: झारखंड में आज 66 कोरोना पॉजिटिव, 2700 पहुंचा आंकड़ा; जानें ताजा हाल

Coronavirus Jharkhand झारखंड में शुक्रवार को 66 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। आज के ताजा मामलों में सबसे अधिक 27 मामले राजधानी रांची से सामने आए हैं।

By Alok ShahiEdited By: Published: Fri, 03 Jul 2020 08:32 PM (IST)Updated: Sat, 04 Jul 2020 07:49 AM (IST)
Corona Update@3JULY: झारखंड में आज 66 कोरोना पॉजिटिव, 2700 पहुंचा आंकड़ा; जानें ताजा हाल
Corona Update@3JULY: झारखंड में आज 66 कोरोना पॉजिटिव, 2700 पहुंचा आंकड़ा; जानें ताजा हाल

रांची, राज्य ब्यूरो। Coronavirus in Jharkhand झारखंड में शुक्रवार को 66 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। आज के ताजा मामलों में सबसे अधिक 27 मामले राजधानी रांची, 15 कोरोना मरीज जमशेदपुर से सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्‍य में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 2697 पर पहुंच गया है। दैनिक जागरण के संवाददाता अमन मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार को रांची के रिम्‍स में कुल 637 कोरोना संदिग्‍धाें के सैंपल की जांच की गई। इनमें 610 निगेटिव मिले हैं। आज कुल 27 कोरोना पॉजिटिव केस की पुष्टि हुई है। आज मिले कोरोना मरीजों में मिलिट्री हॉस्पिटल, नामकुम में 6, रांची में 12, कोडरमा में 4, गढ़वा में 3 और पलामू में 2 संक्रमितों की पहचान हुई है। आज अभी तक 63 कोरोना संक्रमित की पहचान हुई है। 13 स्‍वस्‍थ हुए हैं। सबसे अधिक 27 केस रांची में मिले हैं।

loksabha election banner

कोरोना रिकवरी रेट में झारखंड टॉप टेन में, 66 नए केस मिले

  • सक्रिय मरीजों की संख्या : 684
  • अबतक स्वस्थ : 2001
  • कुल मामले : 2700
  • अबतक कुल मौत : 15
  • अबतक जांच : 1,51,699
  • शुक्रवार को हुई जांच : 2,716

13 अन्य मरीज हुए स्वस्थ, ठीक होनेवाले की संख्या पहुंची दो हजार 

झारखंड में कोरोना के मरीज लगातार स्वस्थ हो रहे हैं। अभी तक 2001 मरीज संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं। इससे कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने के मामले (रिकवरी रेट) में झारखंड विभिन्न राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में 10वें स्थान पर पहुंच गया है। झारखंड का रिकवरी रेट 74.19 फीसद है, जो राष्ट्रीय दर 60.73 फीसद से काफी अधिक है।

इधर, शुक्रवार को 66 नए मरीज मिलने की पुष्टि हुई। रांची में सबसे अधिक 27 मरीज मिले हैं। हालांकि इनमें से कुछ दूसरे जिलों के भी रहनेवाले हैं। नामकुम स्थित मिलिट्री अस्पताल में हुई जांच में भी छह लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। दूसरी तरफ, पूर्वी सिंहभूम में 15, कोडरमा में आठ, गढ़वा, लोहरदगा, गिरिडीह तथा दुमका में तीन-तीन तथा लातेहार व पलामू में दो नए संक्रमितों की पहचान हुई है।

वहीं, राज्य में शुक्रवार को ही 13 मरीज स्वस्थ भी हुए। इनमें चतरा तथा सिमडेगा के चार-चार, दुमका में तीन तथा सरायकेला-खरसावां के दो मरीज शामिल हैं। नए संक्रमित की पहचान तथा मरीजों के स्वस्थ होने के बाद राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या अब 681 हो गई है, जबकि अबतक कोरोना से संक्रमित हुए कुल मरीजों की संख्या 2,697 हो गई है। इनमें 2,001 स्वस्थ हो चुके हैं।

रिकवरी रेट में टॉप 15 राज्य (आंकड़े प्रतिशत में)

चंडीगढ़ : 82.3, मेघालय : 80.8, राजस्थान : 79.6, उत्तराखंड : 78.6, छत्तीसगढ़ : 78.3, त्रिपुरा : 78.3, बिहार : 77.5, मिजोरम : 76.9, मध्य प्रदेश : 76.9, झारखंड : 74.2, ओडिशा : 73.3, गुजरात : 72.3, हरियाणा : 70.3, लद्दाख : 70.1, उत्तर प्रदेश : 69.1

झारखंड में शुक्रवार को मिले 66 कोरोना पॉजिटिव 

  1. रांची : 27
  2. जमशेदपुर : 15
  3. कोडरमा : 08
  4. गढ़वा : 03
  5. लोहरदगा : 03
  6. गिरिडीह : 03
  7. दुमका : 03
  8. पलामू : 02
  9. लातेहार : 02

 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.