Move to Jagran APP

Corona Update@28JULY: झारखंड में कोरोना का कहर, आज 867 पॉजिटिव मिले, 02 मौत, अबतक 9744

Jharkhand Coronavirus Cases News Update झारखंड में मंगलवार को 867 कोरोना पॉजिटिव की पहचान की गई है। आज रांची में सबसे अधिक 231 पलामू में 128 संक्रमितों की पुष्टि हुई है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Tue, 28 Jul 2020 07:51 PM (IST)Updated: Wed, 29 Jul 2020 07:26 AM (IST)
Corona Update@28JULY: झारखंड में कोरोना का कहर, आज 867 पॉजिटिव मिले, 02 मौत, अबतक 9744
Corona Update@28JULY: झारखंड में कोरोना का कहर, आज 867 पॉजिटिव मिले, 02 मौत, अबतक 9744

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Coronavirus Cases News Update झारखंड में मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव मिलने के सारे पुराने रिकॉर्ड टूट गए। यहां अबतक एक दिन में सबसे अधिक 867 कोरोना संक्रमित की पहचान की गई है। आज सबसे अधिक रांची में 231 कोरोना पॉजिटिव मिले। पलामू में 128, गिरिडीह में 82, जमशेदपुर में 79, सिमडेगा में 50, धनबाद में 38 और देवघर में 36 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। आज जमशेदपुर और देवघर में एक-एक कोरोना मरीज की मौत हो गई। आज 179 कोरोना मरीज स्‍वस्‍थ हुए हैं। आज के ताजा आंकड़ाें के साथ ही राज्‍य में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्‍या 9744 पर पहुंच गई है। जबकि कोरोना से कुल 109 मौतें हुई हैं। राज्‍य में अब सक्रिय केस की संख्‍या बढ़कर 5651 हो गई है। 

loksabha election banner

दैनिक जागरण संवाददाता नीरज अंबष्‍ठ के मुताबिक आज रांची में 231, पलामू में 128, जमशेदपुर में 79, गि‍रिडीह में  82, हजारीबाग में 65, स‍िमडेगा में 50, कोडरमा में 42, पाकुड़ में 17, चतरा तथा गढ़वा में 12-12, गुमला में नौ, पश्चिम स‍िंहभूम में 18, लोहरदगा में 10, सरायकेला व खूंटी में पांच-पांच, जामताड़ा में चार, बोकारो, रामगढ़ तथा देवघर में तीन-तीन, गोड्डा में दो, दुमका में एक नए कोरोना संक्रम‍ित म‍िले हैं।

अभी राज्‍यभर में कोरोना के मामले जहां लगातार मिल रहे हैं, वहीं यहां सक्रिय केस की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। आज के ताजा मामलों के साथ राज्‍य में कोरोना संक्रमितों की संख्‍या 9563 पर पहुंच गई है। जबकि कोरोना से जान गंवाने वालों का आंकड़ा 108 पर आ पहुंचा है। आज  र‍िकार्ड 867 नए संक्रम‍ित म‍िले हैं। सबसे अध‍िक रांची में 231 नए केस की पुष्टि हुई है।

झारखंड में मंगलवार को रिकॉर्ड 867 कोरोना संक्रमित मिले, 02 मौत

  1. रांची : 231
  2. पलामू : 128
  3. गिरिडीह : 82
  4. जमशेदपुर : 79
  5. हजारीबाग : 65
  6. सिमडेगा : 50
  7. कोडरमा : 42
  8. धनबाद : 38
  9. देवघर : 36
  10. पश्चिम सिंहभूम : 18
  11. पाकुड़ : 17
  12. चतरा : 12
  13. गढ़वा : 12
  14. लोहरदगा : 10
  15. गुमला : 09

आज के आंकड़ों के साथ राज्य में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर पांच हजार से अधिक हो गए हैं। हालांकि यह राज्य की कुल आबादी का 0.01 फीसद ही है। यह स्थिति तब है जब बड़ी संख्या में मरीज स्वस्थ भी हो रहे हैं। इधर, मंगलवार को राज्य के लगभग सभी जिलों में 867 नए कोरोना संक्रमित की पहचान हुई है। आज जमशेदपुर और देवघर में एक-एक कोरोना मरीज की मौत हो गई।

 झारखंड में कोरोना के सक्रिय मामले अब पांच हजार से पार

  • नए मामले : 867
  • आज हुई मौत : 02
  • आज हुए स्‍वस्‍थ : 179
  • एक दिन पूर्व मिले मामले : 398
  • सक्रिय मरीज : 5651
  • अब तक स्वस्थ : 3,805
  • कोरोना के कुल मामले : 9744
  • अबतक मौत : 109
  • अबतक हुई जांच : 2,65,048

मंगलवार को 867 मामले, 2 की मौत

मंगलवार को भी रांची, हजारीबाग, कोडरमा, जमशेदपुर, सिमडेगा, लोहरदगा, चतरा, पाकुड़ आदि जिलों में कई नए संक्रमित मिलने की पुष्टि हुई है। रांची में एक दिन में सबसे अधिक 231 कोरोना पॉजिटिव की पहचान हुई है। सिमडेगा में अनुमंडल पुलिस कार्यालय के कर्मी सहित 50 नए संक्रमित मिले। इस जिले में दूसरी बार 50 या इससे अधिक केस एक दिन में मिले हैं। चतरा में भी 23 तथा पाकुड़ में 22 नए संक्रमित की पुष्टि जिला प्रशासन ने की है। लोहरदगा में चार पुलिस कर्मियों सहित दस संक्रमित पाए गए हैं। इसी तरह अन्य जिलों में भी नए केस मिले हैं।

इस माह 28 दिनों में लगभग नौ गुना बढ़ गए सक्रिय केस

बता दें कि राज्य में सक्रिय केस की संख्या बढ़कर अब 5,204 हो गई है। इस माह 28 दिनों में सक्रिय केस की संख्या में नौ गुना बढ़ोत्तरी हुई है। 30 जून तक राज्य में कोरोना के महज 591 सक्रिय केस थे। यहां 31 मार्च से लेकर अबतक कोरोना के कुल 9,117 मामले आ चुके हैं। राहत की बात यह है कि इनमें अबतक 3,805 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। राज्य में कोरोना मरीजों की मौत की संख्या बढ़कर 108 हो गई है। हालांकि इनमें से अधिसंख्य वृद्ध और गंभीर बीमारियों से ग्रसित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.