Move to Jagran APP

Corona Update@26JULY: झारखंड में आज 553 कोरोना पॉजिटिव, 05 मौत, अबतक 8445; जानें ताजा हाल

Jharkhand Coronavirus Cases News Update झारखंड में रविवार को 553 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है। आज राज्‍य में 5 कोरोना मरीजों की मौत हो गई।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sun, 26 Jul 2020 08:09 PM (IST)Updated: Mon, 27 Jul 2020 06:30 AM (IST)
Corona Update@26JULY: झारखंड में आज 553 कोरोना पॉजिटिव, 05 मौत, अबतक 8445; जानें ताजा हाल
Corona Update@26JULY: झारखंड में आज 553 कोरोना पॉजिटिव, 05 मौत, अबतक 8445; जानें ताजा हाल

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Coronavirus Cases News Update झारखंड में रविवार को कोरोना वायरस का कहर जारी रहा। आज एक दिन में अबतक सर्वाधिक 553 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है। जबकि राज्‍यभर में कोरोना से 5 मरीजों की मौत हो गई। इनमें तीन की मौत रांची के र‍िम्‍स तथा एक की मौत पारस अस्‍पताल, रांची में हो गई। र‍िम्‍स में जि‍न तीन मरीजों की मौत हुई उनमें एक इटकी, एक कोडरमा तथा एक बि‍हार के औरंगाबाद का रहने वाला था। पारस अस्‍पताल में जैप टू के इंस्‍पेक्‍टर स्‍तर के एक अधिकारी की मौत कोरोना संक्रमण से हो गई। आज अभी तक पूरे राज्‍य में 553 नए कोरोना संक्रम‍ित म‍िल चुके हैं।

loksabha election banner

पहली बार एक दिन में सभी जिलों में मिले मरीज

राज्य में पहली बार एक दिन में सभी जिलों में मरीज मिले हैं। रविवार को कुल 553 नए संक्रम‍ित म‍िले। इनमें रांची में 96, कोडरमा में 58, गुमला में 38, प. सिंहभूम में 124, हजारीबाग में 33, लोहरदगा में 29, पूर्वी स‍िंहभूम तथा चतरा में 28, साहिबगंज में 16,  ग‍िर‍िडीह में 14, गढ़वा में 17,  दुमका में 12, गोड्डा में नौ, सरायकेला में आठ, रामगढ़ तथा सिमडेगा में छह, जामताड़ा तथा पलामू में पांच-पांच, खूंटी तथा पाकुड़ में चार-चार, लातेहार में तीन, धनबाद में दो, देवघर तथा बोकारो में एक नए संक्रम‍ित म‍िले हैं।

झारखंड में रविवार को मिले 553 कोरोना पॉजिटिव, 05 मौत

  1. रांची में 96
  2. कोडरमा में 58
  3. गुमला में 38
  4. प. सिंहभूम में 124
  5. हजारीबाग में 33
  6. लोहरदगा में 29
  7. पूर्वी स‍िंहभूम
  8. चतरा में 28
  9. साहिबगंज में 16
  10. ग‍िर‍िडीह में 14
  11. गढ़वा में 17
  12. दुमका में 12
  13. गोड्डा में नौ
  14. सरायकेला में आठ
  15. रामगढ़ में छह
  16. सिमडेगा में छह
  17. जामताड़ा में पांच
  18. पलामू में पांच
  19. खूंटी में चार
  20. पाकुड़ में चार
  21. लातेहार में तीन
  22. धनबाद में दो
  23. देवघर में एक
  24. बोकारो में एक

रांची में पुलिसकर्मी की मौत

कोरोना से पुलिसकर्मी की मौत से रांची पुलिस में खलबली मची है। रांची के पारस अस्पताल में जैप 2 सब इंस्पेक्टर नागेंद्र चौबे की मौत से सभी सदमे में हैं। आज जान गंवाने वाला यह पदाधिकारी हुए एक सप्‍ताह पहले कोरोना संक्रमित हुआ था। 20 जुलाई को मेडिका अस्पताल में इनका कोविड टेस्ट हुआ जिसमें पॉजिटिव मिले, इसके बाद पारस अस्पताल, रांची में भर्ती कराया गया। जहां आज उनकी मौत हो गयी।

कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। अभी राज्य के सभी जिलों में सक्रिय केस हैं, लेकिन पूरे राज्य में जितने सक्रिय केस हैं उनमें आधे से अधिक चार जिलों में हैं। इनमें रांची, जमशेदपुर, धनबाद तथा हजारीबाग शामिल हैं। पिछले कई दिनों से रांची में सबसे अधिक कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। प्रत्येक दिन सौ से अधिक मामले यहां आ रहे हैं। 

राज्य में कोरोना के कुल मामले हो गए आठ हजार से पार, 4459 सक्रिय केस

रविवार को राज्य के विभिन्न जिलों में शाम तक ही कोरोना के 185 मामले सामने आ चुके थे। रांची, हजारीबाग, रामगढ़, गढ़वा, धनबाद, जमशेदपुर, लोहरदगा आदि सभी जिलों में नए मरीजों के मिलने की सूचना है। लोहरदगा में दिन में ही चार संक्रमित की पहचान हुई थी, हालांकि यहां 13 मरीज स्वस्थ भी हुए। सरायकेला-खरसावां में 12 पुलिस कर्मी सहित 14 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

कोरोना के आधे से अधिक सक्रिय केस चार जिलों में, रांची में सबसे अधिक बढ़ रहे मामले

  • नए मामले : 553
  • रविवार को हुई मौत : 05
  • एक दिन पूर्व मिले मामले : 265
  • सक्रिय मरीज : 4,457
  • अब तक स्वस्थ : 3521
  • कोरोना के कुल मामले : 8,445
  • अबतक मौत : 102
  • अबतक हुई जांच : 2,53,757

रांची, जमशेदपुर, धनबाद तथा हजारीबाग में सबसे अधिक सक्रिय केस

साहिबगंज में भी शाम तक सात संक्रमित की पहचान हो चुकी थी। सिमडेगा में भी ट्रूनेट से जांच में चार लोग पॉजिटिव पाए गए थे। गढ़वा में डीआरडीए के दो कर्मी भी संक्रमित पाए गए। बताया जाता है कि दोनों शनिवार को डीडीसी कार्यालय सभागार में आयोजित विदाई समारोह में शामिल हुए थे। इससे अब उस समारोह में शामिल अन्य लोगों पर भी संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। 

अबतक 3521 मरीज कोरोना को दे चुके हैं मात, हो चुके हैं स्वस्थ

राहत की बात यह है कि राज्य के विभिन्न जिलों में कई मरीज स्वस्थ भी हुए। लोहरदगा के अलावा जमशेदपुर में एक साथ 58 मरीज स्वस्थ हुए। बता दें कि राज्य में कोरोना के कुल मामले अब आठ हजार से अधिक हो गए हैं। इनमें 4459 सक्रिय केस हैं जबकि अबतक 3521 मरीज कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं। 

रिम्स में दो मरीजों की मौत, मरने वाला एक रामगढ़, दूसरा बिहार के औरंगाबाद का

रविवार को भी रांची के रिम्स कोविड अस्पताल में दो मरीजों की मौत हो गई। बताया जाता है कि इनमें एक रामगढ़ के चितरपुर तथा दूसरा बिहार के औरंगाबाद का रहनेवाला था। बता दें कि राज्य में अबतक 99 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। हालांकि इनमें से अधिसंख्य वृद्ध और अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रसित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.